दिल्ली MCD के लिए जारी है मतगणना, AAP और BJP में कांटे की टक्कर :Delhi MCD Election Results

[nedrick_meta]

AAP और BJP में कांटे की टक्कर 

नई दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) की मतगणना जारी है। 250 वार्डों की इस मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। शुरुआती रुझानों की बात करे तो आम आदमी पार्टी 123 और भाजपा 115 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस अभी तक केवल 9 सीटों इन दोनों पार्टियों से आगे है। 

Also read- गुजरात में AAP की दस्तक, भाजपा की बनेगी सरकार, दिल्ली में उल्टा दिख रहा मामला :Gujarat & Delhi Exit Poll

शुरूआती रुझानों में कभी भजपा बहुमत के करीब तोई कबि आप 

दिल्ली की जनता इस बार के नगर निगम चुनाव में किसके सर पर ताज रखेगी यह आने वाले कुछ घंटों में पता चल जायेगा। फ़िलहाल कभी भाजपा, तो कभी आप बहुमत के आकड़े के पास पहुंचते नजर आती है। ख़बरों के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा ने दो बार बहुमत का आंकड़ा छुआ है, और दोनों बार बहुमत के आंकड़े से फिसल गई है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने केवल एक बार बहुमत का आंकड़ा छुआ है। आपको बता दे की दिल्ली में MCD के लिए 4 दिसंबर मतदान थे, जिसमें 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। 

एग्जिट पोल के मुताबिक आप को मिली थी बहुमत 

इस चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं और यह त्रिकोणीय मुकाबला है। मतगणना के लिए कुल 42 केंद्र हैं। सुबह 9.50 बजे तक 73 लाख मतदान में से 14 लाख से ज्यादा वोटों की गिनती की जा चुकी है। इन 73 लाख वोटों में से O.78 प्रतिशत मतदाताओं ने नोटा दबाया है। एग्जिट पोल मुताबिक दिल्ली नगर निगम चुनाव में पहले से ही AAP को बंपर बहुमत मिलने के आसार जताए गए हैं। 

आप में चल रहा जश्न का माहौल

एग्जिट पोल के नतीजों को देख कर और शुरआती रुझानों को भांप कर AAP के अंदर जश्न का माहौल शुरू हो गया। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तड़के सुबह ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। आप को लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए की अभी भी मतगणना चल ही रही है और वोटो के नंबर पलटने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। 

Also read- दिल्लीवासियों ने नोटा दबाने के बदले घर में रहना किया ज्यादा पसंद, जानिए कम मतदान का क्या है मतलब :Delhi MCD Election 2022

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds