गुजरात में AAP की दस्तक, भाजपा की बनेगी सरकार, दिल्ली में उल्टा दिख रहा मामला :Gujarat & Delhi Exit Poll

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 दिसम्बर 2022, 12:00 AM Updated: 06 दिसम्बर 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भाजपा की बनेगी सरकार

Gujarat & Delhi Exit Poll: देश में इस साल का चुनावी लहर थम चुका है, राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना दांव-पेंच लगा चुकी है और जनता ने इनकी किस्मत EVM मशीन (EVM Machine) में कैद कर चुकी है। यहां से खेल शुरू होता है मीडिया का। मीडिया में अभी से लेकर इन चुनावों के रिजल्ट तक सिर्फ एग्जिट पोल (Exit Poll) ही दिखाई देगा। दूसरे चरण के मतदान के साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election)खत्म हुआ।  गुजरात विधानसभा के सभी 182 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।  इसी के साथ एग्जिट पोल के अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। अभी अधिकतर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जीतने का अनुमान दिखाए जा रहे हैं वहीं जीत का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) का जनता के ऊपर खास प्रभाव नहीं नजर आ रही है।

Also read- गुजरात में तीन बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, प्रधानमंत्री पर अचार संहिता के उल्लंघन का आरोप : Gujarat Election Phase 2

गुजरात में AAP की दस्तक

एग्जिट पोल पर जब आप गहराई से नजर डालें तो आपको एक चीज का और अनुमान लगेगा और वो यह है की भले ही एग्जिट पोल में भाजपा गुजरात में एक बार फिर से जीतती नजर आ रही है, लेकिन इस बार राज्य में तीसरी पार्टी के भी आहट सुनाई पड़ रहे हैं। इसका मतलब आप ये निकल सकते है की गुजरात में तीसरी पार्टी यानि की AAP की बड़ी दस्तक तय है।

भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस को नहीं मिला चुनावी फायदा

अब अगर कांग्रेस की बात करे तो भले ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को एक राजनीतिक यात्रा नहीं बोलते लेकिन कोंग्रेसियों ने लगातार इस पदयात्रा से चुनावी मुनाफे की उम्मीद लगा रखी थी। यहाँ तक की आप जब मीडिया डिबेट भी देखेंगे तो आपको पार्टी के प्रवक्ता भी यात्रा के चुनावी असर पर बात करते नजर आएंगे।

मीडिया के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा गुजरात में 7वीं बार सरकार बनाती नजर आती है। जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस अपने पुराने आकड़े के पास बभी पहुँचती हुई नहीं दिखती। इससे एक चीज तो साफ़ हो गई है की इस बार राज्य में तीसरी पार्टी भी आ चुकी हैं और यह भी स्पष्ट है की कांग्रेस को यात्रा का उतना फायदा विधानसभा चुनावों में नहीं मिला।

दिल्ली में दिख रहा उल्टा मामला

वहीं अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नगर निगम चुनाव पर नजर डाले तो यहाँ मामला उल्टा दीखता है। मीडिया ख़बरों के अनुसार दिल्ली में AAP बहुमत के ज्यादा करीब है वही भाजपा को इस बार अपने खुछ सीट गंवाने पड़ सकते हैं। जबकि, कांग्रेस का यहां भी हाल बुरा ही नजर आता है। 

Also read- राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत, हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, और गाड़ियों से नहीं समझ आती ये चीज :राहुल गाँधी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds