भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने दिया भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस, कटपुतली नचाने का भी लिया मजा

[nedrick_meta]

राहुल ने दिया भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का राजस्थान (Rajasthan) में मंगलवार को दूसरा दिन है। भारत जोड़ो यात्रा की वजह से इन दिनों राहुल गाँधी मीडिया की सुर्ख़ियों से हटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आज सुबह झालावाड़ (Jhalavar) से जब भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई तो राहुल खुशनुमा मिजाज में थे। पदयात्रा जिस जगह से गुजर रही थी वहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कार्यलय भी था, जिसके छत पर खड़े हो कर ढेरो भाजपा कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा को देख रहे थे।

Also read- जानिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई इस लड़की ने कैसे कसाब को पहुँचाया था फांसी के फंदे तक

राहुल के ये एक्शन बटोर रही मीडिया की सुर्खियां

राहुल को गुजरता देख कई भाजपा कार्यकर्ता मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे, तभी राहुल गांधी ने उन्हें अनेकों फ्लाइंग किश दे दी और समय तथा वातावरण को अपने अनुकूल बना लिया। राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस देना अब मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। राहुल की यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

भाजपा पर साधा निशाना

वहीं इस घटना के एक दिन पहले राहुल गांधी ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लोग ‘जय सियाराम’ और ‘हे राम’ का नारा क्यों नहीं लगा रहे हैं? दूसरी तरफ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान रोड शो को लेकर घेरा है। उन्होंने कहा कि “वोटिंग के दिन प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के जरिए भाजपा प्रचार करने में लगी हुई थी। भाजपा ने सारी हदें पार कर दी हैं।

कठपुतली चलाने की भी कोशिश की

राहुल गाँधी जहां एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता को फ्लाइंग किस देकर मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ झालावाड़ में यात्रा के दूसरे दिन राजस्थानी आर्टिस्ट कला का प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शन के बीच ही राहुल एक कठपुतली कलाकार से बात करते दिखाई पड़े और कठपुतली चलाने की कोशिश भी की। इस दौरान राहुल ने स्कूली बच्चों से भी बात की। 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने दिया भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस, कटपुतली नचाने का भी लिया मजा — Nedrick News

Also read- भारत जोड़ो यात्रा : एक बच्चे ने राहुल गाँधी को तोहफे में दिया गुल्लक, पैसों को लेकर कही ये बड़ी बात

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds