TMC के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोखले को राजस्थान से गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार, भाजपा पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

[nedrick_meta]

TMC के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोखले राजस्थान से गिरफ्तार 

भारत में चुनाव थम जाये लेकिन देश की राजनीति कभी खत्म होने का नाम नहीं लेती। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के राष्ट्रीय प्रवक्ता को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  उन पर मोरबी पुल गिरने पर ट्वीट करने का आरोप लगा है। मीडिया ख़बरों के अनुसार साकेत गोखले को राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। 

Also read- गुजरात में AAP की दस्तक, भाजपा की बनेगी सरकार, दिल्ली में उल्टा दिख रहा मामला :Gujarat & Delhi Exit Poll

TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने खबर की की पुष्टि 

गोखले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के करीबी बताये जाते हैं। इस खबर को स्पष्ट करते हुए TMC के सांसद डेरेक ओ ब्रायन (Derek O’Brien )  ने दावा किया है कि पार्टी  के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले (Saket Gokhale)  को मोरबी पुल ढहने से सम्बंधित एक ट्वीट के कारण गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

गोखले ने दो मिनट के लिए माँ को किया था फ़ोन 

ब्रायन ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि साकेत गोखले ने सोमवार रात को नई दिल्ली से राजस्थान के जयपुर के लिए फ्लाइट ली  थी। जब वह जयपुर पहुंचे तो उन्हें एयरपोर्ट पर से ही गुजरात पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। ब्रायन ने आगे बताया कि  गोखले ने मंगलवार सुबह 2 बजे, अपनी मां को फोन किया और कहा कि पुलिस उसे अहमदाबाद ले जा रही है और वह आज दोपहर तक अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। इसके बाद उनका फोन और सामान जब्त कर लिया।

TMC का आरोप, भाजपा कर रही बदले की राजनीति 

गोखले पर यह आरोप है कि मोरबी हादसे (Morbi Bridge Collapse) पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के बारे में गलत खबर फैलाया था। इसी को लेकर TMC ने भाजपा सरकार पर यह आरोप लगाया है कि भाजपा बदले की राजनीति कर रही है और एक राष्ट्रीय पार्टी का इस स्तर पर गिरना ठीक बात नहीं है। TMC ने यह भी आरोप लगाया है की गोखले को फर्जी केस बनाकर गिरफ्तार किया गया है। TMC के इन आरोपों का जवान ना ही अभी तक भाजपा ने दिया है और ना ही गुजरात पुलिस ने। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds