Himanshu Bhau Gang Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में हुए सनसनीखेज ढाबा शूटआउट की जांच में एक बेहद फिल्मी और खौफनाक हनीट्रैप की साजिश सामने आई है। खरवार गांव के पास स्थित मिलन होटल एंड ढाबा में 25 नवंबर की देर रात हुई अंधाधुंध फायरिंग में चार लोगों की जान चली गई थी। इस पूरे हत्याकांड की मुख्य कड़ी उत्तर प्रदेश के शामली की रहने वाली जान्हवी चौधरी नाम की एक युवती को माना जा रहा है। आरोप है कि जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के इशारे पर जान्हवी ने प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर सनी रिटोलिया को अपने प्यार के जाल में फंसाया और मौत के मुंह तक ले आई। हालांकि, इस हमले में सनी बाल-बाल बच निकला, लेकिन गलतफहमी का शिकार होकर एक बेकसूर युवक समेत चार लोग मारे गए।
बुलेटप्रूफ गाड़ी से बाहर निकालने के लिए रचा प्यार का नाटक| Himanshu Bhau Gang Rohtak Firing
सनी रिटोलिया अपने भाई अंकित बाबा के जेल जाने के बाद बाबा गैंग की कमान संभाल रहा है। दुश्मनों के डर से सनी हमेशा एक बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलता था, जिसकी वजह से चलती गाड़ी में उस पर हमला करना नामुमकिन था। इसी सुरक्षा घेरे को तोड़ने के लिए करीब पांच से छह महीने पहले हिमांशु भाऊ गैंग ने जान्हवी को मोहरा बनाया।
Rohtak, Haryana
Jhanvi Chaudhary
– A woman from Shamli, UP, posed as the girlfriend of gangster Sunny Ritolia to gain his trust.
– She contacted Sunny through Instagram around 3–4 months ago.
– Slowly, she started a relationship with him.
– She was working with the Himanshu Bhau gang, which wanted to eliminate Sunny as part of a gang rivalry.
– She persuaded Sunny to visit Milan Hotel in Rohtak on November 25.
– Sunny was travelling in a bulletproof vehicle but stepped out and entered the hotel with her.
– She shared their location with the attackers.
– Five armed men stormed the hotel and opened fire.
– Four men were killed in the attack. Sunny managed to escape.
– Three victims were Sunny’s associates, Rinku, Vineet and Yash. The fourth victim, Himanshu, was killed after being mistaken for Sunny.
– Following the shooting, the woman fled to Delhi and travelled to Bangkok.
– She was promised assistance in settling abroad in exchange for helping execute the conspiracy.
– Police are investigating the woman’s role.Even gangsters are losing their lives after trusting women.
The story is such that even a movie can be made about it.
Will she face any punishment?
— ︎ ︎venom (@venom1s) November 28, 2026
सूत्रों के मुताबिक, भाऊ के करीबी साहिल के कहने पर जान्हवी ने करीब साढ़े तीन महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए सनी से दोस्ती की। धीरे-धीरे उसने सनी का भरोसा जीता और खुद को उसकी गर्लफ्रेंड के रूप में स्थापित कर लिया। इस मिशन को अंजाम देने के लिए गैंग ने जान्हवी को रोहतक में रहने के लिए एक फ्लैट और घूमने के लिए एक काले रंग की स्कॉर्पियो एसयूवी भी मुहैया कराई थी।
डिनर के बहाने बुलाया और शूटरों को भेज दी लाइव लोकेशन
25 नवंबर की रात जान्हवी ने सनी को डिनर करने के बहाने अपनी बुलेटप्रूफ गाड़ी से बाहर निकलने के लिए राजी कर लिया और उसे मिलन होटल के अंदर ले गई। जैसे ही सनी अपने साथियों के साथ होटल में बैठा, जान्हवी ने तुरंत हमलावरों को लोकेशन शेयर कर दी।
बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे दो गाड़ियों में सवार होकर छह से सात हथियारबंद शूटर वहां आ धमके और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में झज्जर के डीघल गांव के रहने वाले सनी के तीन साथी रिंकू, विनीत और हर्ष मौके पर ही मारे गए, जबकि सनी किसी तरह अपनी जान बचाकर निकलने में कामयाब रहा।
गलतफहमी में मारा गया बेकसूर हिमांशु
इस खूनी खेल में झज्जर के बेरी निवासी हिमांशु नाम के एक युवक की भी जान चली गई, जिसका किसी भी गैंग से कोई लेना-देना नहीं था। हिमांशु भालौठ में अपने मामा के घर आया हुआ था और उस रात ढाबे पर खाना खाने गया था। फायरिंग शुरू होते ही जान बचाने के लिए वह पहली मंजिल की तरफ भागा। शूटरों को लगा कि ऊपर भागने वाला शख्स सनी रिटोलिया या उसके साथियों में से एक है। हमलावरों ने पीछा कर पहली मंजिल पर उसे घेर लिया और गोलियों से भून डाला। मृतक रिंकू के चचेरे भाई मन्नू की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में भी साफ किया गया है कि हिमांशु का उनके गुट से कोई संबंध नहीं था।
कत्ल के बाद फ्लैट से सामान समेटा और बैंकाक उड़ गई जान्हवी
वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद जान्हवी मौके से निकल गई। वह सीधे रोहतक स्थित अपने फ्लैट पर पहुंची, वहां से अपना जरूरी सामान समेटा और उसी काली स्कॉर्पियो से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि वहां से वह फ्लाइट पकड़कर बैंकाक फरार हो गई है, हालांकि उसकी उड़ान के सही समय की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर अभी जान्हवी की भूमिका की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मृतक हिमांशु के परिजनों ने भी इस साजिश में एक महिला के शामिल होने की बात कही है।
बदले की आग और विदेश में बसने का लालच
बीस से पच्चीस साल की उम्र की जान्हवी चौधरी खुद भी अपराध की पृष्ठभूमि वाले परिवार से आती है। उसके परिवार के कई सदस्यों पर हत्या जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और कई लोग उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद हैं। किसी दूसरे गिरोह से चल रही पारिवारिक रंजिश के बीच वह हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आई थी। गैंग ने उसे वादा किया था कि अगर वह सनी को ठिकाने लगाने में मदद करेगी, तो उसे सुरक्षित अमेरिका भेजकर वहीं बसने में पूरी मदद की जाएगी।
गौरतलब है कि जेल में बंद अंकित बाबा और हिमांशु भाऊ के बीच पिछले करीब सात सालों से खूनी अदावत चल रही है। भाऊ अपने भाई रोहित और चाचा बजरंग की हत्या का बदला लेने के लिए लंबे समय से बाबा गैंग के सरगना सनी को रास्ते से हटाने की फिराक में था, जिसकी परिणति इस भयानक शूटआउट के रूप में सामने आई।













































