30 नवंबर से फिर शुरू होगी संसद की कार्यवाही! परिसीमन और महिला आरक्षण बिल लाने की तैयारी में सरकार| Parliament session November 2026

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Parliament session November 2026: देश की सियासत में एक बार फिर बड़ा हलचल भरा दौर शुरू होने जा रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने संसद की कार्यवाही दोबारा बुलाने का फैसला किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी है कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से मानसून सत्र की बैठकों को फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है। इसके तहत सोमवार, 30 नवंबर को लोकसभा और बुधवार, 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक बुलाई गई है। कामकाज की जरूरत को देखते हुए दोनों सदनों की ये बैठकें 3 दिसंबर तक चल सकती हैं।

गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र के दौरान 13 अगस्त को दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी, लेकिन औपचारिक रूप से सत्रावसान नहीं हुआ था। अब अचानक चार दिनों के लिए सदन बुलाए जाने से राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने की तैयारी में है।

और पढ़ें: लखनऊ में दिखी सपा की खास केमिस्ट्री: अखिलेश ने आजम खान को खुद अपनी कार से छोड़ा एयरपोर्ट| Akhilesh Yadav Azam Khan

आज होगी अहम कैबिनेट बैठक, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता|Parliament session November 2026

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले शुक्रवार दोपहर को केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की एक बेहद अहम बैठक होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने के लिए विपक्ष के एक दल को जिम्मेदार ठहराया था और साफ कहा था कि देश की नारी शक्ति को न्याय दिलाने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती।

850 होंगी लोकसभा सीटें और 2029 से पहले महिला आरक्षण!

सरकार इस विधेयक के जरिए दो बड़े संवैधानिक लक्ष्य हासिल करना चाहती है:

  • सीटों का विस्तार: परिसीमन की प्रक्रिया के माध्यम से लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या को बढ़ाकर अधिकतम 850 करना।
  • महिला आरक्षण लागू करना: 2029 के आगामी लोकसभा चुनाव से पहले संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ करना।

सरकार के सामने ‘361’ के जादुई आंकड़े की बड़ी चुनौती

हालांकि, इस संविधान संशोधन विधेयक को पास कराना सरकार के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि लोकसभा में इसके लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी। 543 सदस्यों वाली लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत के लिए 361 वोटों की जरूरत होती है। वर्तमान में तीन सीटें खाली होने के कारण सदन की कुल प्रभावी संख्या 540 है। सत्ताधारी एनडीए गठबंधन के पास 320 सांसदों का संख्या बल है, ऐसे में बिल पास कराने के लिए सरकार को विपक्षी दलों के सहयोग की सख्त जरूरत पड़ेगी।

DMK और शरद पवार गुट से उम्मीद, सुप्रिया सुले ने रखी दो शर्तें

संख्या बल की इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार को विपक्ष में बैठे द्रमुक (DMK) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) जैसे दलों से समर्थन मिलने की उम्मीद है। इस बीच एनसीपी (शरद पवार) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने सोमवार को ही अपनी पार्टी का रुख साफ करते हुए दो प्रमुख शर्तें सामने रखी थीं। सुले की पहली शर्त है कि परिसीमन के लिए देश के सभी राज्यों में एक समान फॉर्मूला अपनाया जाए, और दूसरी शर्त यह है कि महिला आरक्षण कानून को जल्द से जल्द लागू किया जाए। अब सबकी निगाहें आज होने वाली कैबिनेट बैठक और 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के इस विशेष सत्र पर टिकी हैं।

और पढ़ें: इतनी बेचैनी क्यों है मित्र? सपा की पहली लिस्ट में 4 मुस्लिम चेहरों को टिकट मिलने पर ओपी राजभर का कटाक्ष| OP Rajbhar Akhilesh Yadav

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds