ग्रेप नियमों की अनदेखी से लेकर ऑनलाइन स्वगणना की अंतिम तिथि तक | Top 5 Ghaziabad News

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद शहर और इससे जुड़ी पांच ऐसी बड़ी खबरें, जिनका सीधा सरोकार आपसे है। एक तरफ जहां अपनों की जान बचाने के लिए अंगदान करने में गाजियाबाद की महिलाओं ने मिसाल कायम की है, तो वहीं देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में गाजियाबाद के मासूम से दरिंदगी करने वाले वार्डन को कोर्ट ने सख्त सजा सुनाई है।

इसके अलावा शहर की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक फैसलों और आम जनता से जुड़ी तीन और बड़ी अपडेट्स। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: GDA की बड़ी लापरवाही से लेकर होटल कांड और बिजली व्यवस्था तक | Top 5 Ghaziabad News

10 करोड़ की लागत में बनने जा रहा है नया बिजली घर

गाजियाबाद की पहली खबर लोनी स्थित सेवाधाम से है। यहाँ लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से एक नया बिजली घर (सब-स्टेशन) बनने जा रहा है, जिसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने विद्युत निगम को जमीन सौंप दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लंबे समय से चली आ रही जमीन की अड़चन को दूर करते हुए जीडीए ने बुधवार को यह भूमि औपचारिक रूप से विद्युत निगम को सौंप दी है। इससे अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। इस सब-स्टेशन के तैयार होने से इंद्रप्रस्थ और निस्तौली क्षेत्रों के लगभग 10,000 उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। नया बिजली घर बनने से स्थानीय निवासियों को खासकर गर्मियों में होने वाली अघोषित बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ऑनलाइन स्वगणना की लास्ट डेट  (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की दूसरी खबर जनगणना-2027 से जुड़ी है। इसके द्वितीय चरण के तहत ऑनलाइन स्वगणना की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है, जिसके लिए अब केवल 4 दिन बचे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में अब तक 25,257 लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म खोला है, लेकिन केवल 21,682 लोगों ने ही इसे सफलतापूर्वक जमा किया है।

यदि आप भी घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज करना चाहते हैं, तो इसके लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं। वहाँ अपनी भाषा चुनें और परिवार के मुखिया का नाम व मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी से वेरीफाई करें। इसके बाद अपना पता और डिजिटल मैप पर घर की लोकेशन मार्क करें। अंत में परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरकर फॉर्म सबमिट कर दें, जिससे एक यूनिक सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी जनरेट होगी।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के अनुसार, 1 दिसंबर से जनगणना कर्मी घर-घर जाकर सर्वे शुरू करेंगे। यदि आपने पहले ही ऑनलाइन स्वगणना पूरी कर ली है, तो आपको केवल घर आने वाले कर्मी को अपनी यह आईडी दिखानी होगी, जिससे आपका समय बचेगा और प्रक्रिया तुरंत पूरी हो जाएगी।

प्रदूषण और ग्रेप नियमों की हो रही अनदेखी (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की तीसरी खबर प्रदूषण और ग्रेप नियमों की अनदेखी से जुड़ी है। शहर के पांच जोन में आठ निगरानी टीमों की तैनाती के बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी है, जिसके चलते जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI लगातार दूसरे दिन 255 दर्ज किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, लोनी का वेद विहार क्षेत्र 355 AQI के साथ ‘बेहद खराब’ यानी रेड जोन श्रेणी में बना हुआ है, जो पूरे एनसीआर के सबसे प्रदूषित केंद्रों में से एक रहा। इसके अलावा गोविंदपुरम में 279, वेव सिटी में 274, डासना देहात में 264 और वसुंधरा, संजय नगर व इंदिरापुरम जैसे इलाकों में भी हवा ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

प्रशासन द्वारा आठ टीमें तैनात किए जाने के बावजूद खुले में रखी निर्माण सामग्री से उड़ती धूल और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले धुएं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है, जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।

9 साल के बच्चे से अश्लील हरकत  (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद से जुड़ी अगली खबर देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल से है। यहां 9 साल के बच्चे से अश्लील हरकत करने के मामले में पॉक्सो (POCSO) कोर्ट ने हॉस्टल वार्डन हरीश को 5 साल कैद की सजा सुनाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान का है। उस वक्त गाजियाबाद का रहने वाला 9 साल का छात्र देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित एक बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में अकेला फंस गया था। आरोप है कि हॉस्टल वार्डन हरीश ने बच्चे के साथ अश्लील हरकत की और उसे डराया-धमकाया।

जून 2020 में जब बच्चा अपने घर लौटा, तो उसने मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। अब इस मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने वार्डन हरीश को 5 साल की सजा और जुर्माना सुनाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने बच्चे से मारपीट के मामले में दोषी पाए गए हॉस्टल के रसोइये रघु पर भी एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है और पीड़ित बच्चे को एक लाख रुपये का मुआवजा (प्रतिकर) देने का आदेश दिया है।

अपनों की जान बचाने के लिए महिलाएं सबसे आगे  (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद से अगली खबर अंगदान से जुड़ी है, जहां अपनों की जान बचाने के लिए महिलाएं सबसे आगे निकलकर सामने आई हैं। राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में पिछले 6 सालों में कुल 1,107 अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) किए गए हैं।

इन आंकड़ों में सबसे खास बात यह है कि अंगदान करने वालों में माताओं, पत्नियों और बहनों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही है। कई मामलों में मां ने अपने बेटे या बेटी को अंगदान कर नई जिंदगी दी, तो कहीं पत्नी ने अपने पति और बहन ने भाई की जान बचाने के लिए किडनी या लिवर जैसे अंग दान किए।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds