Gurdwara Tambu Sahib: सिखों द्वारा धर्म की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाने की अनगिनत कहानी मौजूद है.. लेकिन उनकी युद्ध कला के आगे बड़े बड़े योद्धाओं ने भी सिर झुकायें है.. केवल उनका बाहुबल ही नहीं बल्कि उनकी युद्ध लड़ने की रणनीति भी इतनी ताकतवर होती थी कि बड़े बड़े युद्ध को वो आसानी से जीत सकते थे.. एक ऐसी ही जीत दिलाई थी दसवें गुरुसाहिब के उन 40 सिखों ने.. जो पहले तो गुरु साहिब का साथ छोड़ कर चले गए.. लेकिन जब वो लौटे तो उन्होंने मुगलो की सेना को झुकने पर मजबूर कर दिया। मात्र 40 सिखों जिन्हें चालीस मुक्तों’ भी कहा जाता है, ने अपने सामान से ऐसे तंबू बनायें कि मुगलो को यकीन हो गया कि गुरु साहिब की सेना बहुत बड़ी है वो खाली हाथ ही लौट गए, जहां तंबू के कारण गुरु साहिब सुरक्षित रह सकें.. वहीं मौजूद है आज गुरुद्वारा तंबू साहिब.. अपने इस लेख में हम मुक्तसर में मौजूद इसी ऐतिहासिक गुरुद्वारे के बारे में जानेंगे।
और पढ़े: महज़ कुछ सौ वोटों से तय होगी Manipur की सरकार! जानिए क्या है इन 22 कांटे की सीटों का असली समीकरण
जानें गुरुद्वारा तंबू साहिब का इतिहास
साल 1704-1705 का समय था.. मुगल बादशाह औरंगजेब ने दसवे गुरु गुरु गोबिंद सिंह को पकड़ने के लिए वजीर खान और जबरदस्त खान की बड़ी सेना को आनंदपुर साहिब भेजा। इस दौरान गुरु साहिब, उनका परिवार और करीब 400 सिख लड़ाके आंनदपुर के किले में थे.. पूरे किले की बाहर से घेरेबंदी कर दी गई.. काफी लंबे समय तक भी जब घेरेबंदी नहीं हटी और भोजन और गोला-बारूद खत्म होने लगा तब गुरु साहिब ने त किया कि वो महल से निकल जायेंगे। वहा निकलने के लिए राजपूत सरदारों ने मदद का वादा दिया था, लेकिन जब गुरु साहिब निकले तो उन लोगो ने धोखा किया और उन पर हमला कर दिया। गुरु साहिब किसी तरह से वहां से निकले और सिरसा नदीं पार करते हुए परिवार से बिछड़ गए।
वहीं घेरेबंदी के दौरान 40 सिखो ने पीछे हटने का फैसला किया था और वो अपने गांव लौट गए थे, वो अपनी भूल मान कर वापिस आ गए.. लेकिन तब तक गुरु गोबिंद सिंह जी ‘खिदराने दी ढाब’ पहुँच गए थे.. यहां उन्होंने तय किया कि भागने के बजाय अब मुगलो का सामना किया जाय़ें.. उसी दौरान वो 40 सिख वहां आ गए और गुरु साहिब से फिर से अपनी शरण में लेने के लिए अर्जी की। गुरु साहिब मान गए.. वहीं वजीर खान की 10 सेना की टुकड़ी उंची पहाड़ी पर चढ़ाई करने के लिए तैयार थी, तभी 40 सिखों ने अपने साथ लाये सभी सामानों को कुछ इस तरह से बिखरा दिया, जिससे वहां काफी सारे तंबू बन गए.. इससे पहाड़ी के नीचे खड़ी मुगलो को सेना को लगा कि शायद गुरु साहिब की सेना काफी बड़ी और मजबूत है, इसलिए उन्होंने हमला करना टाल दिया, जिससे गुरु साहिब को वहां से भागने का मौका मिला।
हालांकि कुछ समय के बाद मुगलो की सेना ने पहाड़ी पर हमला कर दिया औऱ भारी भयंकर युद्ध हुआ जिसमें 40 मुक्ते भी शहीद हो गए.. लेकिन उनकी रणनीती ने गुरुसाहिब को वहां से निकलने का मौका.. इसी युद्ध के बाद इस स्थान को मुक्तसर कहा जाने लगा। जिस स्थान पर ये तंबू गाड़े गए थे वहां ही बना है गुरुद्वारा तंबू साहिब। इसी स्थान से करीब 16 किलोमीटर दूर है ‘मत्ते दी सराय’ (जिसे अब सराय नागा कहा जाता है) इसी स्थान पर दूसरे गुरु अंगद देव जी का जन्म हुआ था। मुक्तसर साहिब में ही गुरुद्वारा तंबू साहिब बना हुआ है.. जिसकी आधुनिक संरचना को संत बाबा बग्गा सिंह जी और संत बाबा गुरमुख सिंह जी(कार सेवा वाले) ने करवाया था। जहां पहले एक स्मारक था.. जो कि अब सफेद संगमरमर से बना हुआ बेहद विशाल गुरुद्वारा है। वहीं दरबार साहिब के ठीक ऊपर बना है सुनहरा और सफेद रंग का गुंबद.. जिसके चारो तरफ छतरियां है। सिख वास्तुकला और बारीक नक्काशी से सजी इसकी दीवारे और हवादार हॉल उसकी खूबसूरती और बढ़ा देता है। हर साल जनवरी महीने में 40 शहीद मुक्तो की याद में माघी मेले का आयोजन किय़ा जाता है। जहां लाखों लोग आते है। ये गुरुद्वारा 24 घंटे सातों दिन खुला रहता है.. वहीं 24 घंटे यहां लंगर चलता रहता है। यहां आने वाले संगतो के लिए रहने के लिए बड़े बड़े सराय बनायें गए है.. ये गुरुद्वारा असल में गुरु साहिब की रणनीति के साथ साथ उनके अनुयायी की भक्ति का भी प्रतीक है।













































