अब ब्रिटेन पर मंडरा रहा बड़ा संकट! सरकार ने नागरिकों को दी 3 दिन का राशन, कैश और टॉर्च जमा रखने की सलाह| UK national emergency news

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

UK national emergency news: जिस ब्रिटिश हुकूमत ने भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों पर सदियों तक राज किया, आज वही ब्रिटेन अपने ही नागरिकों को किसी बड़े राष्ट्रीय आपातकाल (नेशनल इमरजेंसी) के लिए कमर कसने को कह रहा है। यूके सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वे मुश्किल हालात से निपटने के लिए घर में जरूरी खाने-पीने के सामान का स्टॉक रखें और सरकारी मदद के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। गुरुवार को एक सरकारी वेबसाइट पर यह निर्देश साझा किए गए, जिसमें हर परिवार को कम से कम तीन दिनों का राशन और जरूरी सामान तैयार रखने को कहा गया है। इस मुद्दे पर सुरक्षा मंत्री डैन जार्विस ने संसद में एक लिखित बयान भी पेश किया है।

और पढ़ें: दो घंटे की मीटिंग के बाद भी नेतन्याहू को बड़ा झटका! पूर्व पीएम नेफ्टाली बेनेट ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन| Naftali Bennett Gadi Eisenkot

मौसम की मार से लेकर रूस-ईरान और AI तक के खतरे| UK national emergency news

सरकार के इस कदम के पीछे कई गंभीर वजहें हैं। ब्रिटेन इस समय एक तरफ तो बिगड़ते मौसम, भीषण सूखे और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उस पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रूस व ईरान की तरफ से होने वाली ‘दुश्मनी भरी गतिविधियों’ का खतरा भी मंडरा रहा है। इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए नागरिकों को अपनी तैयारी मजबूत करने को कहा गया है।

इस जागरूकता अभियान की रूपरेखा प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम के पूर्ववर्ती कीर स्टारमर ने साल की शुरुआत में ही तैयार कर ली थी। हालांकि, बर्नहम ने इसे तुरंत लागू करने से परहेज किया था क्योंकि उन्हें आशंका थी कि कार्यकाल की शुरुआत में ही ऐसी चेतावनी देने से जनता में निराशा का माहौल बन सकता है। अब तक बर्नहम ने अपने शुरुआती तीन महीनों में बस किराया सीमित करने और सत्ता के विकेंद्रीकरण जैसे लोक-लुभावन और सकारात्मक कदमों पर ध्यान केंद्रित किया था। लेकिन अब इमरजेंसी स्टॉक की यह सलाह साफ इशारा करती है कि सरकार अगले हफ्ते चांसलर जॉन हीली के बजट में होने वाले कड़े फैसलों और रक्षा खर्च बढ़ाने के लिए जनता को मानसिक रूप से तैयार कर रही है।

पेमास्टर जनरल जेम्स मरे ने भी कहा कि हर परिवार को अपनी सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए, जबकि सरकार का पूरा ध्यान देश की सैन्य और रक्षात्मक क्षमताओं को मजबूत करने पर टिका है।

इमरजेंसी किट में क्या-क्या रखने की दी गई है सलाह?

सरकारी ऑनलाइन चेकलिस्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के लोगों को अपने घरों में यह सामान तैयार रखने को कहा गया है:

  • खाने-पीने का सामान: कम से कम तीन दिनों के लिए बोतलबंद पानी और ऐसा सूखा खाना जो जल्दी खराब न हो।
  • जरूरी उपकरण: टॉर्च, अतिरिक्त बैटरी, एक रेडियो और हैंड सैनिटाइजर।
  • अन्य महत्वपूर्ण चीजें: कुछ नकद पैसे (कैश), जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी, कंबल और गर्म कपड़े।

सुरक्षा मंत्री डैन जार्विस ने याद दिलाया कि पिछली सर्दियों के भयंकर तूफानों और इस गर्मी में जंगलों में लगी आग ने साबित कर दिया है कि खराब मौसम हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और फोन, बिजली, पानी व इंटरनेट जैसी बुनियादी सेवाओं को किस हद तक ठप कर सकता है।

पुराने इन्फ्रास्ट्रक्चर पर दबाव और घबराहट रोकने की कोशिश

इस बीच, मंत्रियों पर देश के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने का भारी दबाव है। बढ़ती गर्मी और नए डेटा सेंटर बनने की वजह से पानी की मांग तेजी से बढ़ रही है, जबकि 1992 में जल क्षेत्र के निजीकरण के बाद से ब्रिटेन में कोई नया जलाशय नहीं बना है। दूसरी ओर, रक्षा विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि किसी बड़े युद्ध की स्थिति में ब्रिटेन अपनी रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है, इसलिए सेना में भारी निवेश की जरूरत है।

हालांकि, सरकार ने इस एडवाइजरी को बेहद संतुलित तरीके से जारी किया है ताकि लोगों में कोविड महामारी के शुरुआती दिनों जैसी घबराहट न फैले, जब डर के मारे लोगों ने सुपरमार्केट की पूरी अलमारियां खाली कर दी थीं।

और पढ़ें: Nvidia से विदाई तय, बोर्ड ने बंद किए दरवाजे! जेनसेन हुआंग ने X पर लिखा 277 शब्दों का इमोशनल पोस्ट| Nvidia CEO resignation news

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds