British Prince William: जब ब्रिटेन का शाही परिवार मिले बॉलीवुड के सबसे बड़े ‘धर्मा’ परिवार से, तो जश्न तो शानदार होना ही था! जी हां, मुंबई दौरे पर आए प्रिंस विलियम कल धर्मा प्रोडक्शंस के दफ्तर पहुंचे, जहां करण जौहर, सैफ अली खान और करीना कपूर ने ‘शावा-शावा’ की धुनों पर उनका ऐसा शाही स्वागत किया कि हर कोई देखता रह गया। इस शाही और फिल्मी मिलन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि इस खास मुलाकात में क्या-क्या हुआ!
और पढ़ें: अर्श से फर्श पर कैसे पहुंचे Sharad Kapoor? Josh फिल्म के विलेन की Untold Story
धर्मा प्रोडक्शंस में ऐसे हुआ Prince William का स्वागत
दरअसल, प्रिंस विलियम अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के तहत मुंबई में हैं। कल वे अंधेरी में धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस पहुंचे। जैसे ही उन्होंने ऑफिस में कदम रखा, ट्रेडिशनल कपड़ों में सजे डांसर्स ने 2001 की सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के मशहूर गानों—’शावा-शावा’ और ‘बोले चूड़ियां’ पर जोरदार परफॉर्मेंस दी। प्रिंस विलियम ( Prince William) ने करण, सैफ और करीना के साथ बैठकर इस डांस का खूब आनंद लिया और तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
Prince के लिए ये किए खास इंतजाम
प्रिंस विलियम ने धर्मा के ऑफिस में करीब 45 मिनट बिताए। इस दौरान करण जौहर और धर्मा के सीईओ अपूर्व मेहता ने उन्हें भारतीय सिनेमा के बढ़ते क्रेज और खासकर ब्रिटेन व दुनिया भर में बॉलीवुड की पॉपुलैरिटी के बारे में बताया। साथ ही, प्रिंस विलियम ( Prince William) के लिए खास भारतीय पकवानों का भी इंतजाम किया गया था, जिसका उन्होंने लुत्फ उठाया।
कभी खुशी कभी गम का ब्रिटेन का नाता
दिलचस्प बात यह है कि जिस फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के गानों पर प्रिंस विलियम ( Prince William) का वेलकम हुआ, उस फिल्म की आधी शूटिंग लंदन में ही हुई थी। इतना ही नहीं, फिल्म में शाहरुख खान के घर के तौर पर दिखाए गए ‘ब्लेनहेम पैलेस’ का भी ब्रिटेन के शाही इतिहास से गहरा नाता रहा है। वहीं, इस खास मौके पर करीना कपूर और सैफ अली खान भी बेहद शाही अंदाज में नजर आए। सोशल मीडिया पर फैंस करीना की खूबसूरती और सैफ के नवाबी लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
आपको बता दें कि प्रिंस विलियम ( Prince William) का यह भारत दौरा क्लाइमेट और प्रकृति से जुड़े उनके खास मिशन ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ के सिलसिले में है। मुंबई में अपने बिजी शेड्यूल के बीच उन्होंने खास तौर पर बॉलीवुड की दुनिया को करीब से देखने के लिए समय निकाला। इस खास मुलाकात के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि प्रिंस विलियम का स्वागत करना उनके लिए बेहद सम्मान और गर्व की बात है। करण ने यह भी कहा कि प्रिंस विलियम बड़े प्यार से मिले और यह पल दिखाता है कि आज भारतीय सिनेमा दुनिया भर में कितनी मजबूती से खड़ा है।
इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कोई इसे ‘रॉयल्टी मीट्स रॉयल्टी’ बता रहा है, तो कोई मजाक में लिख रहा है कि अब बस प्रिंस विलियम ( Prince William) का धर्मा की अगली फिल्म में कैमियो होना बाकी है! तो, बॉलीवुड और ब्रिटिश रॉयल्टी का यह देसी अंदाज आपको कैसा लगा? कमेंट करके जरूर बताएं।














































