आखिर एक पिता ने अपने मासूम बच्चों को नहर में क्यों फेंका | Maharashtra News

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Maharashtra: जिस पिता की उंगली पकड़कर बच्चे दुनिया देखना सीखते हैं, वही पिता जब उनका काल बन जाए, तो रिश्तों से भरोसा उठ जाता है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक शख्स ने चॉकलेट और वड़ापाव का लालच देकर अपने दो मासूम बेटों को घर से बाहर बुलाया और फिर उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया।

नहर के किनारे गूंजती उन बच्चों की आखिरी चीख—”पापा, हम मर जाएंगे”—ने हर किसी का कलेजा चीर कर रख दिया है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है कि आखिर एक पिता ने अपने ही बच्चों के साथ इतनी खौफनाक वारदात को क्यों और कैसे अंजाम दिया।

और पढ़ें: Jaipur कैफे मालिक Mayank Gopaliya की मौत, आखिर 5 नवंबर की रात उस गली में क्या हुआ था?

Maharashtra में मासूम बेटों को मारने की रची साजिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाली घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) जिले की पैठण तहसील में सामने आई है। आरोपी पिता की पहचान 40 वर्षीय सोमनाथ दामोदर रोडगे (निवासी- नांदर, पैठण) के रूप में हुई है। उसने अपने ही दो मासूम बेटों—आर्यन जो 7 वर्ष है और श्याम जो 5 वर्ष को मौत के घाट उतारने की साजिश रची।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

आपको बता दें कि घटना सोमवार, 16 नवंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। सोमनाथ अपने दोनों बेटों को चॉकलेट और वड़ापाव दिलाने का लालच देकर अपनी स्कूटी पर बैठाकर घर से निकला था। वह उन्हें किसी दुकान पर ले जाने के बजाय नांदर शिवार स्थित जायकवाड़ी की बाईं नहर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया।

नहर के किनारे पहुंचकर जब आरोपी उन्हें पानी में फेंकने लगा, तो दोनों बच्चे बुरी तरह डर गए। वे रोते हुए गिड़गिड़ाते रहे और चिल्लाते रहे, “पापा, हम मर जाएंगे, ऐसा मत करो!” लेकिन निर्दयी पिता का दिल नहीं पसीजा और उसने दोनों को नहर में धकेल दिया।

किसानों ने रोकने की कोशिश की

नहर के पास खेतों में पानी का पंप चालू करने गए कुछ स्थानीय किसानों ने इस पूरी घटना को देख लिया। वे तुरंत बच्चों को बचाने और आरोपी को रोकने के लिए दौड़े। किसानों द्वारा ललकारने पर आरोपी सोमनाथ ने उन पर पत्थर फेंके और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पाचोड पुलिस को घटना की सूचना दी।

हिरासत में आरोपी

मौके पर पहुंची पाचोड पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शुरुआती टालमटोल के बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने दोनों बेटों को नहर में फेंकने का जुर्म कबूल कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

सोमवार रात से ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम नहर में दोनों बच्चों की तलाश कर रही है। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, और खबर लिखे जाने तक दोनों मासूमों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पिता ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवार में किसी विवाद या आरोपी की मानसिक स्थिति समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे पैठण इलाके में शोक और भारी आक्रोश का माहौल है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds