पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट Parvinder Singh Jhota की हत्या, राजा वडिंग ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Rajni | Nedrick News Punjab Published: 13 अक्टूबर 2026, 08:41 PM Updated: 13 अक्टूबर 2026, 08:41 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Parvinder Singh Jhota: पंजाब के मानसा जिले में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले मशहूर एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दिल दहला देने वाली यह पूरी वारदात उस समय हुई, जब वे एक मेडिकल स्टोर पर अवैध नशीली दवाओं की बिक्री का भंडाफोड़ करने के लिए फेसबुक लाइव कर रहे थे। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है क्या है पूरा मामला

और पढ़ें: दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का हल्ला बोल, एक बार फिर हिरासत में Saurav Das और Ashutosh Ranka — NEDRICK NEWS

क्या है पूरा मामला?

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, यह झकझोर देने वाली घटना पंजाब के मानसा (Mansa) जिले की है। सोशल मीडिया पर नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह ‘झोटा’ (Parvinder Singh Jhota) अपने कुछ साथियों के साथ मानसा के ही एक मेडिकल स्टोर (केमिस्ट शॉप) पर पहुंचे थे। उनका आरोप था कि इस दुकान से युवाओं को नशे के लिए अवैध दवाइयां बेची जा रही हैं। परविंदर इस पूरी कार्रवाई को अपने फेसबुक पेज पर लाइव (Facebook Live) दिखा रहे थे।

कैमरे के सामने चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

फेसबुक लाइव वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि परविंदर सिंह और मेडिकल स्टोर के मालिक के बीच तीखी बहस हो रही थी। बहस के दौरान जब दुकानदार ने अपनी पिस्तौल निकाली, तो परविंदर ने निडर होकर वीडियो में कहा, “निकाल ले पिस्टल, मार दे फायर”। इसके कुछ ही पलों बाद आरोपी ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस जानलेवा हमले में परविंदर सिंह को तीन गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत मानसा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली उनके लीवर को पार कर गई थी, जिसके कारण अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई।

 Parvinder Singh की मौत के बाद इलाके में भारी तनाव

इस हिंसक झड़प में केवल परविंदर सिंह ही नहीं, बल्कि उनके चार अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकानदार मौके से फरार हो गया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से पूरे मानसा जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

बेखौफ बाजार में घूमता रहा आरोपी

मानसा में मेडिकल स्टोर मालिक ने परविंदर झोटा ( Parvinder Singh Jhota) पर फायर किए, फिर पिस्तौल लहराता हुआ सरेआम बाजार में घूमता रहा, लगातार गोलियां चलाता रहा और हर तरफ दहशत फैलाता रहा। झोटा उसकी दुकान के अंदर पड़े तड़पते रहे, लेकिन दहशत के कारण उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी गंभीर हो चुकी है!

राजा वडिंग ने सरकार को घेरा

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पंजाब की राजनीति भी गरमा गई है। पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Warring) ने परविंदर सिंह ( Parvinder Singh Jhota) झोटा की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर अपना दुख और गुस्सा साझा करते हुए उन्होंने भगवंत मान सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

राजा वडिंग ने कहा, “परविंदर सिंह झोटा ( Parvinder Singh Jhota)  की दिनदहाड़े की गई हत्या मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की नाकाम कानून-व्यवस्था और उनके खोखले ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ (Yudh Nashean Virudh) का सीधा नतीजा है। परविंदर पंजाब में फैले नशे के काले कारोबार के खिलाफ अकेले खड़े थे, लेकिन सरकार उनके प्रयासों को सुरक्षा और समर्थन देने में पूरी तरह नाकाम रही।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds