बिना किसी कड़क वर्दी के जयदीप अहलावत ने कैसे किया अजय देवगन को ओवरशैडो? Drishyam 3 ने 4 दिन में 303 करोड़ पार

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 06 अक्टूबर 2026, 06:44 PM Updated: 06 अक्टूबर 2026, 06:44 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Drishyam 3: विजय सलगांवकर और उसकी फैमिली का सस्पेंस एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ले आया है! अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) 2 अक्टूबर के मौके पर रिलीज हुई और अभिषेक पाठक के डायरेक्शन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म ने शुरुआती 4 दिनों में ही दुनियाभर से 303 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

मंडे टेस्ट में बड़ी-बड़ी फिल्मों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन ‘दृश्यम 3’ ने सोमवार को भी धाकड़ कमाई करते हुए बॉलीवुड की 10 बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है, जिसने साबित कर दिया कि दर्शकों के बीच इस फ्रेंचाइजी का क्रेज किस लेवल पर है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं फिल्म के पूरे कलेक्शन की कहानी।

और पढ़ें: आखिरकार पास हुई सलमान की फिल्म Maatrubhumi! रिलीज डेट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Drishyam 3 की 300 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री

आपको बता दें कि फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए थे। शुरुआती दिनों से लेकर वीकेंड तक, फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और इसने महज 4 दिनों में ही 300 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री मार ली है। जिस रफ्तार से विजय सलगांवकर का यह सस्पेंस बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रहा है, उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म बहुत जल्द 400 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार लेगी!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय सलगांवकर के इस सस्पेंस का 400 करोड़ के जादुई आंकड़े तक पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है, और वीकेंड खत्म होने के बाद सोमवार को बड़ी-बड़ी फिल्में औंधे मुंह गिर जाती हैं, लेकिन ‘दृश्यम 3’ ने अपने पहले सोमवार को भारत में 21 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है। Working Day पर इतनी मजबूत पकड़ यह साफ करती है कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा है।

इस बार फिल्म की कहानी बिल्कुल फ्रेश और ओरिजिनल है। सिनेमाघरों से बाहर निकलने वाले दर्शक इसके क्लाइमेक्स और सस्पेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जिससे वर्किंग डेज मंगलवार से गुरुवार में भी इसके शोज हाउसफुल रहने वाले हैं।

फिल्म (Drishyam 3) का पहला वीकेंड 303 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई के साथ तो शानदार रहा ही है। लेकिन बड़ी बात यह है कि इस हफ्ते कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, इसलिए दूसरे वीकेंड शुक्रवार-रविवार पर यह फिल्म एक बार फिर बड़ी छलांग लगा सकती है और आसानी से 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

अजय देवगन पर भारी पड़े Jaideep Ahlawat

लेकिन इस फिल्म में जिस बात ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वो है नई एंट्री जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) का लुक और उनका अनूठा अंदाज। आमतौर पर फिल्मों में विलेन या पुलिस अफसर के कई कड़क यूनिफॉर्म या कॉस्ट्यूम्स बदले जाते हैं, लेकिन डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने यहाँ एक कमाल का एक्सपेरिमेंट किया है।

फिल्म (Drishyam 3) में क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर का किरदार निभा रहे जयदीप अहलावत पूरी फिल्म में सिर्फ एक वाइट शर्ट पहने नजर आते हैं। बिना किसी तामझाम, फैंसी कड़क वर्दी या चटक कपड़ों के, जयदीप ने सिर्फ अपनी बॉडी लैंग्वेज, आंखों के खौफ और जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी से बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया है। कई सीन्स में तो उनका यह सादगी भरा लुक सुपरस्टार अजय देवगन के ठहराव पर भी भारी पड़ता दिखा है।

जब जयदीप पहली बार विजय सलगांवकर के घर में कदम रखते हैं, तो उस वाइट शर्ट में भी उनका ऑरा इतना खतरनाक लगता है कि थिएटर में बैठे दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह साफ साबित करता है कि एक बेहतरीन एक्टर को खुद को साबित करने के लिए बड़े-बड़े कॉस्ट्यूम्स की जरूरत नहीं होती, उसकी एक्टिंग ही उसका सबसे बड़ा हथियार होता है।

इन फिल्मों को पछाड़ा

मंडे टेस्ट में ‘Drishyam 3’ ने 21 करोड़ की धाकड़ कमाई कर बॉलीवुड की कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है। ऑल-टाइम मंडे कलेक्शन की लिस्ट में यह फिल्म 39वें नंबर पर आ गई है। इसने ‘धूम 3’ 20.91 करोड़, ‘टाइगर 3’ 20.50 करोड़, ‘ट्यूबलाइट’ 19.09 करोड़, ‘जुड़वां 2’ 18 करोड़, ‘सिंघम अगेन’ 18 करोड़, ‘भूल भुलैया 3’ 18 करोड़), ‘रुस्तम’ 17.81 करोड़, ‘कबीर सिंह’ 17.54 करोड़, ‘बॉडीगार्ड’ 17.40 करोड़, ‘शिवाय’ 17.35 करोड़ और ‘थग्स ऑफ हिंदोस्तान’ 17.25 करोड़ जैसी दिग्गजों को पछाड़ दिया है। इन सभी फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है।

तो क्या आपने अजय देवगन की ‘Drishyam 3’ देख ली है? आपको इस फ्रेंचाइजी का यह सस्पेंस और जयदीप अहलावत का वाइट शर्ट वाला लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds