आखिरकार पास हुई सलमान की फिल्म Maatrubhumi! रिलीज डेट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 05 अक्टूबर 2026, 05:40 PM Updated: 05 अक्टूबर 2026, 05:40 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Maatrubhumi: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर सलमान खान का जलवा दिखने वाला है, क्योंकि उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ अब रिलीज के बेहद करीब पहुंच चुकी है। लंबे समय से अटकी और विवादों में रही सुपरस्टार की वॉर-ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ ने एक बहुत बड़ी मुश्किल पार कर ली है।

साल 2020 में हुए गलवान घाटी के संघर्ष पर आधारित यह देशभक्ति फिल्म काफी समय से अटकी हुई थी, लेकिन अब इसे सरकार से हरी झंडी मिल गई है। इस हफ्ते CBFC की स्क्रीनिंग के बाद फैंस को फिल्म की फाइनल रिलीज डेट का सरप्राइज मिल सकता है। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर और क्या-क्या बड़े अपडेट सामने आए हैं।

और पढ़ें: जिस गाने ने दिलाया देश का सबसे बड़ा सम्मान, उसकी Recording से नाखुश थे Abhay Jodhpurkar! जानिए क्यों?

I&B मिनिस्ट्री से मिली NOC

आपको बता दें कि मेकर्स इस फिल्म की कहानी साल 2020 में हुए गलवान घाटी के संघर्ष (Galwan Valley Clash) पर बेसड है। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। लेकिन भारत-चीन के संवेदनशील कूटनीतिक रिश्तों को देखते हुए I&B मिनिस्ट्री ने फिल्म के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताई थी। मेकर्स ने देश के हितों का सम्मान करते हुए फिल्म की स्क्रिप्ट में बड़े बदलाव किए और लगभग 40 दिनों तक इसकी दोबारा शूटिंग (Reshoot) की गई। अब फिल्म के इस नए और एडिटेड वर्जन को सरकार से NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) मिल चुका है।

सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद अब मेकर्स बिना किसी देरी के फिल्म को रिलीज करने की तैयारी में हैं। इसी हफ्ते फिल्म (Maatrubhumi) को सेंसर बोर्ड यानी CBFC की स्क्रीनिंग के लिए भेजा जा रहा है, ताकि इसे फाइनल रिलीज सर्टिफिकेट मिल सके। चूंकि सलमान खान की फिल्में हमेशा फैमिली एंटरटेनर होती हैं, इसलिए उम्मीद है कि सेंसर बोर्ड से इसे बिना किसी कट के हरी झंडी मिल जाएगी।

कब रिलीज होगी Maatrubhumi

अब बात करते हैं सबसे बड़े सवाल की—आखिर फिल्म सिनेमाघरों में कब आएगी? खबरों की मानें तो अगर इसी महीने सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट मिल जाता है, तो सलमान खान इसे दिवाली के ठीक बाद 13 नवंबर 2026 को रिलीज कर सकते हैं! हालांकि, मेकर्स क्रिसमस के फेस्टिव सीजन पर भी विचार कर रहे हैं। सेंसर बोर्ड से पास होते ही मेकर्स ऑफिशियल रिलीज डेट का धमाकेदार ऐलान कर देंगे।

आपको बता दें कि इस देशभक्ति से भरपूर फिल्म (Maatrubhumi) का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसमें सलमान खान एक जांबाज आर्मी ऑफिसर (कर्नल बी संतोष बाबू से प्रेरित) के किरदार में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

बैक-टू-बैक थिएटर्स में दिखेगा भाईजान का जलवा

और, बात सिर्फ इसी साल यानी ‘मातृभूमि’ तक ही सीमित नहीं है! सलमान खान के फैंस के लिए असली ब्लॉकबस्टर ट्रीट तो अगले साल आने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी भाईजान अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए ईद 2027 पर बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रहे हैं!

इस फिल्म जिसका वर्किंग टाइटल SVC के तहत बन रही इस 63वीं फिल्म का नाम मॉन्स्टर रखा गया है। जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर और साउथ के दिग्गज डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं, और इसे ग्रैंड लेवल पर प्रोड्यूस कर रहे हैं मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू। इस हाई-बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म में पहली बार सलमान खान के अपोजिट साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा लीड रोल में नजर आने वाली हैं! यानी बैक-टू-बैक दो सालों तक भाईजान का जलवा थिएटर्स में दिखने वाला है।

तो, क्या आप भाईजान को एक बार फिर इस जबरदस्त देशभक्ति वाले अवतार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं? कमेंट करके जरूर बताए!

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds