नहीं गिर रहा सर… और 43वीं मंजिल से लगा दी छलांग: नोएडा के सुपरनोवा में 19 साल के युवक ने की खुदकुशी| Noida Supernova suicide video

Nandani | Nedrick News Noida Published: 05 अक्टूबर 2026, 03:27 AM Updated: 05 अक्टूबर 2026, 03:27 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Noida Supernova suicide video: नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में हुई एक रूह कंपा देने वाली घटना का नया वीडियो सामने आया है। गुरुग्राम के रहने वाले 19 वर्षीय युवक संभव जैन ने 43वीं मंजिल की बालकनी से नीचे कूदकर जान दे दी। घटना के सामने आए ताजा फुटेज ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि बालकनी की रेलिंग से लटके युवक को बचाने के लिए वहां मौजूद लोग और एसी मैकेनिक आखिरी पलों तक मिन्नतें करते रहे, लेकिन वह नहीं माना और चंद पलों में मौत की छलांग लगा दी।

और पढ़ें: सोशल मीडिया पर कमेंट से भड़के मोहम्मद दीपक, साड़ी व्यापारी की दुकान में घुसकर धमकाने के आरोप में गिरफ्तार| Mohammed Deepak arrested Kotdwar

‘नहीं गिर रहा सर…’ और छोड़ दिया हाथ| Noida Supernova suicide video

सामने आया यह वीडियो पास में खड़े एक केयरटेकर के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक बालकनी की रेलिंग पर खतरनाक तरीके से लटका हुआ था। वहां काम कर रहे एसी मैकेनिक और कुछ अन्य लोग उसे अंदर खींचने और समझाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। वे लगातार कह रहे थे कि बाबू अंदर आ जाओ, हाथ पकड़ लो।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब लोग उसे संभलने के लिए कह रहे थे, तब युवक ने बेपरवाह अंदाज में कहा, “नहीं गिर रहा सर…” लेकिन यह वाक्य खत्म होते ही उसने अचानक रेलिंग से हाथ छोड़ दिया और नीचे कूद गया। 43वीं मंजिल जैसी भयानक ऊंचाई से गिरने की वजह से उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं।

सिर्फ एक दिन के लिए ठहरा था फ्लैट में

मृतक की पहचान 19 वर्षीय संभव जैन (पुत्र विनय कुमार जैन, निवासी मानेसर, गुरुग्राम) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संभव सुपरनोवा सोसायटी की स्पायरा बिल्डिंग के एक फ्लैट में महज एक दिन के लिए अकेले रुकने आया था। दोपहर के वक्त अचानक वह कमरे की बालकनी में पहुंचा और रेलिंग पर झूल गया। नीचे गिरते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे पूरी सोसायटी में सनसनी फैल गई और लोग सहम गए।

मानसिक तनाव की आशंका, FSL टीम ने जुटाए सुबूत

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और आला अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने फ्लैट के कमरे, बालकनी और कॉरिडोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है, ताकि यह समझा जा सके कि खुदकुशी से चंद मिनट पहले कमरे के भीतर क्या कुछ हुआ था।

शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि संभव पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर गहरे मानसिक तनाव में था। हालांकि, उसने इतना आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, इसका सटीक कारण अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने गुरुग्राम में रहने वाले परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें: महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, समंदर में गहराई का अंदाजा न होने से डूबे 11वीं-12वीं के 8 छात्र| Pune coaching students drowned

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds