Vivo का यह नया फोन उड़ा देगा सबके होश! भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च, जानें Vivo X Fold 6 का संभावित फीचर्स

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 29 सितम्बर 2026, 10:50 PM Updated: 29 सितम्बर 2026, 10:50 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Vivo X Fold 6: प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की दुनिया में तहलका मचाने के लिए Vivo X Fold 6 भारत में 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होने जा रहा है। टेक जगत में इस फोन को लेकर भारी क्रेज है, क्योंकि यह 7000mAh की विशाल बैटरी और 200MP के दमदार ZEISS कैमरा जैसे क्रांतिकारी फीचर्स के साथ आ रहा है।

लोकप्रिय टिप्स्टर्स Abhishek Yadav के मुताबिक, वीवो दोपहर 12 बजे एक बड़े इवेंट में इस फ्लैगशिप डिवाइस से पर्दा उठाएगा, जो सीधे तौर पर अन्य प्रीमियम फोल्डेबल ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं लॉन्च से पहले इसकी संभावित कीमत, दमदार फीचर्स और पूरी डिटेल्स के बारे में।

और पढ़ें: 20 हजार में OnePlus, iQOO और Samsung की महाटक्कर! जानें कौन-सा फोन सबसे बेहतर?

भारत में कब होगा लॉन्च

Vivo X Fold 6 भारत में 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। वीवो कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है और 91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन के लिए ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर प्री-बुकिंग या प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो चुका है। यह लॉन्च इवेंट देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

• एक साथ 3 फोन होंगे लॉन्च: इस मेगा इवेंट में वीवो सिर्फ अपना प्रीमियम फोल्डेबल फोन ही नहीं, बल्कि दो और नए स्मार्टफोन्स—Vivo V80 और Vivo S2 FE 5G भी पेश करेगा।
• कलर और वेरिएंट्स: टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, भारत में यह फोन 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज ऑप्शंस में आएगा। इसे दो खूबसूरत रंगों—प्रिज्म ब्लैक (Prism Black) और नेबुला टील (Nebula Teal) में खरीदा जा सकेगा।
• संभावित कीमत: रिपोर्ट्स के अनुसार, टैक्स और ड्यूटीज के बाद भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,39,999 से 1,59,999 के आसपास होने की उम्मीद है।

Vivo X Fold 6 के संभावित फीचर्स

फीचरसंभावित डिटेल्स
डिस्प्ले (Inner)8.02 इंच LTPO AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस
डिस्प्ले (Outer)6.51 इंच BOE LTPO AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9500 Super (3nm) + V3+ इमेजिंग चिप
रैम और स्टोरेज12GB / 16GB LPDDR5X Ultra RAM | 256GB / 512GB / 1TB UFS 4.1 स्टोरेज
रियर कैमराZEISS ऑप्टिक्स ट्रिपल सेटअप: 200MP मुख्य (Samsung S5KHPB OIS) + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (100x डिजिटल ज़ूम)
फ्रंट कैमरा20MP इनर स्क्रीन पर + 20MP कवर स्क्रीन पर
बैटरी7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
चार्जिंग80W वायर्ड, 40W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
सॉफ्टवेयर (OS)Android 16 पर आधारित OriginOS

इस फोन की खूबियां

• अब तक की सबसे बड़ी बैटरी: फोल्डेबल फोंस आमतौर पर पतले होने के कारण छोटी बैटरी (4,500 – 5,000mAh) के साथ आते हैं, लेकिन वीवो ने इसमें 7,000mAh की विशाल बैटरी देकर नया रिकॉर्ड बनाया है।
• नो-कॉम्प्रोमाइज कैमरा: आमतौर पर फोल्डेबल फोंस में कैमरा क्वालिटी से समझौता करना पड़ता है, लेकिन इसमें फ्लैगशिप लेवल का 200MP ZEISS कैमरा दिया गया है जो 100x ज़ूम को सपोर्ट करता है।
• बेहद स्लिम और मजबूत डिज़ाइन: 7,000mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह फोन खुलने पर केवल 4.4mm पतला रहता है और इसे कड़ी IP59 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds