हैवान का पहले दिन सरप्राइज कलेक्शन! अक्षय-सैफ की जोड़ी हिट या फ्लॉप? Haiwaan movie collection

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 12 सितम्बर 2026, 07:04 PM Updated: 12 सितम्बर 2026, 07:04 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Haiwaan movie collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif ali khan) स्टारर प्रियदर्शन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फैंस को उम्मीद थी कि यह जोड़ी ओपनिंग डे पर धमाकेदार रिकॉर्ड तोड़ेगी, लेकिन क्या आप जानते है इस फिल्म की पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा अगर नहीं तो चलिए आपको इस लेख में बताते है…. बॉक्स ऑफिस से आए आंकड़े काफी चौंकाने वाले और सरप्राइजिंग हैं।

और पढ़े: मां तड़पती रही और नहीं मिली पैरोल: बेटे का चेहरा देखे बिना दुनिया छोड़ गईं चिन्मय कृष्ण दास की मां| Bangladesh news

कैसा रहा फिल्म पहले दिन का कलेक्शन?

दरअसल, बॉक्स ऑफिस से आए आंकड़े काफी चौंकाने वाले और सरप्राइजिंग हैं। क्या सालों बाद बड़े पर्दे पर लौटी ‘खिलाड़ी’ और ‘अनाड़ी’ की जोड़ी ने थिएटर्स में तहलका मचाया, या फिर ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई? आइए जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, ‘हैवान’ (Haiwan) ने भारत में लगभग ₹3.60 करोड़ (नेट) की ओपनिंग की। वहीं, दुनिया भर में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹4.60 करोड़ रही, जिसका मतलब है कि फिल्म ने अपने पहले दिन ग्लोबल लेवल पर करीब ₹4.60 करोड़ का बिज़नेस किया।

तो सवाल यह उठता है कि क्या अक्षय-सैफ की यह जोड़ी हिट रही या फ्लॉप? सच कहें तो 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म के लिए यह शुरुआत बहुत ही धीमी और निराशाजनक मानी जा रही है। इतने बड़े स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म को सिर्फ 11% की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी मिली। हालाँकि इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह रही बॉक्स ऑफिस पर चल रही ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ की सुनामी। ‘हैवान’ को इन दोनों पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है।

जानें फिल्म की कहानी क्या है?

वही फिल्म की बात करें तो ‘हैवान’ एक क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे प्रियदर्शन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फ़िल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फ़िल्म प्रियदर्शन की ही 2016 की मलयालम फ़िल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है। ‘हैवान’ एक नेत्रहीन सिक्योरिटी मैनेजर की कहानी है, जो एक छोटी लड़की को बदले की भावना से भरे एक सनकी कातिल से बचाता है। फ़िल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। इसमें सैफ अली खान (Saif Ali Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि मोहनलाल ने एक कैमियो रोल किया है।

यह असरानी की आखिरी फिल्म है; जिनका निधन अक्टूबर 2025 में हो गया था। फिलहाल पहले दिन के नंबर्स को देखते हुए अक्षय-सैफ की इस ओपनिंग को ‘फ्लॉप स्टार्ट’ या धीमी शुरुआत कहा जा सकता है, लेकिन अब सब कुछ शनिवार और रविवार के वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करता है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds