Xiaomi Skynomad N90 Max: टेक की दिग्गज कंपनी Xiaomi ने ऑटोमोबाइल मार्केट में एक बार फिर तहलका मचा दिया है। कंपनी ने अपनी नई धांसू 7-सीटर SUV, Xiaomi Skynomad N90 Max को लॉन्च कर दिया है, जो फीचर्स के मामले में किसी चलते-फिरते आलीशान घर से कम नहीं है। इस गाड़ी की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी छत पर खुलने वाला मंजिला इलेक्ट्रिक पॉप-अप टेंट और 1,705 किलोमीटर की बंपर टोटल रेंज है। तो चलिए इस लेख के जरिए इस एडवेंचर-रेडी SUV की कीमत और इसके सभी होश उड़ा देने वाले फीचर्स के बारे में जानते हैं।
और पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Poco X8 Power 5G, 3 दिन चलेगी बैटरी और मिलेंगे ये 5 सबसे धांसू फीचर्स!
कार की छत पर खुल जाएगा टेंट
इस SUV के Explorer Edition में कंपनी ने अलग से टेंट लगाने के बजाय सीधे गाड़ी की बॉडी में ही इलेक्ट्रिक पॉप-अप रूफ (Retractable Roof) दिया है। कार पार्क होते ही इसकी छत ऊपर की तरफ उठ जाती है, जिससे गाड़ी के ऊपर एक नया कमरा (लोफ्ट) तैयार हो जाता है।
शानदार स्पेस: इसमें करीब 2 स्क्वायर मीटर की जगह मिलती है।
घर जैसी सुविधाएं: इस ऊपरी टेंट में खुद का एयर कंडीशनिंग (AC), लाइटिंग और चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं।
मजबूत बनावट: यह टेंट आसानी से 200 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है, जिसमें दो लोग आराम से सो सकते हैं।
धमाकेदार रेंज और पावरट्र्रेन (Xiaomi Skynomad N90 Max )
Skynomad N90 Max एक EREV (विस्तारित रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार) है। इसमें पहियों को घुमाने के लिए डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, लेकिन बैटरी को चार्ज करने के लिए 1.5-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (Range Extender) लगा है। 76kWh की बड़ी बैटरी और 60-लीटर के फुल फ्यूल टैंक के साथ यह गाड़ी 1,705 किलोमीटर की कंबाइंड रेंज देती है। यानी आप बिना रुके दिल्ली से मुंबई तक का सफर कर सकते हैं। केवल बैटरी (प्योर ईवी मोड) पर यह कार 464 किलोमीटर तक चल सकती है। यह सिर्फ 18 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है।
चलते-फिरते आलीशान घर जैसा केबिन
इस SUV का इंटीरियर किसी लग्जरी ऑफिस या लाउंज जैसा है। आगे की सीटों को 180 डिग्री तक घुमाकर पीछे वाली सीटों के आमने-सामने किया जा सकता है। गाड़ी के अंदर ही 9-लीटर का कंप्रेसर रेफ्रिजरेटर और फोल्डेबल टेबल सेटअप दिया गया है। इसमें 16.1-inch की मुख्य टचस्क्रीन और पीछे बैठे पैसेंजर्स के लिए छत से लटकने वाली 21.4-inch की बड़ी एंटरटेनमेंट स्क्रीन मिलती है।
कितनी है कीमत?
Xiaomi ने इस फ्लैगशिप लाइनअप को चीनी बाजार में बेहद आक्रामक कीमत पर उतारा है। इसके दोनों वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं।
Xiaomi Skynomad N90 Max (स्टैंडर्ड 7-सीटर): इसकी शुरुआती कीमत 269,900 युआन डायरेक्ट करेंसी कन्वर्जन के अनुसार लगभग 31.8 लाख से 38 लाख रुपये) है।
Xiaomi Skynomad N90 Max Explorer Edition (रूफ टेंट वेरिएंट): फैक्ट्री-फिटेड टेंट वाले इस स्पेशल एडिशन की कीमत 299,900 युआन लगभग 42 लाख रुपये रखी गई है।
नोट: फिलहाल यह कार चीनी मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई है, जहां लॉन्च होते ही महज 4 मिनट में इसके 10,000 से ज्यादा ऑर्डर लॉक हो गए थे। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।












































