सज्जन कुमार श्रद्धांजलि विवाद में फंसा कांग्रेस का चुनावी अभियान: पंजाब में राहुल गांधी की बस यात्रा लेट| Punjab Politics

Nandani | Nedrick News Punjab Published: 28 अगस्त 2026, 10:48 PM Updated: 28 अगस्त 2026, 10:48 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Punjab Politics: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का प्रचार अभियान शुरू होने से पहले ही पटरी से उतरता दिख रहा है। 1984 सिख दंगों के दोषी रहे पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के निधन के बाद उपजे “श्रद्धांजलि विवाद” ने पार्टी के अंदर ऐसा घमासान मचाया है कि सितंबर के पहले हफ्ते में प्रस्तावित राहुल गांधी की बहुप्रतीक्षित बस यात्रा पर फिलहाल ब्रेक लग गया है।

और पढ़ें: दिल्ली में अफसरशाही पर भड़के विजय गोयल: बोले- कूड़ा उठाने को समझ रहे तीर मारना| Vijay Goel MCD Delhi Statement

अमृतसर से हुसैनीवाला तक का था 135 किमी का प्लान| Punjab Politics

राहुल गांधी की इस बस यात्रा के जरिए कांग्रेस पंजाब में अपने औपचारिक चुनावी अभियान का बिगुल फूंकने की तैयारी में थी। तय शेड्यूल के मुताबिक:

  • राहुल गांधी को सबसे पहले अमृतसर में श्री दरबार साहिब में मत्था टेकना था।
  • इसके बाद अमृतसर से हुसैनीवाला तक लगभग 135 किलोमीटर लंबी बस यात्रा शुरू होनी थी।
  • पहले चरण में यह यात्रा करीब 25 से 30 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली थी।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का कहना है कि यह यात्रा जल्द शुरू होगी और राहुल गांधी राज्य में 2 दिन से लेकर 15 दिन तक रुककर प्रचार कर सकते हैं। हालांकि, सियासी विवाद के चलते अब यह तय समय से पिछड़ चुकी है।

दीपेंद्र हुड्डा के बयान और चन्नी के पलटवार से भड़का विवाद

इस पूरे राजनीतिक बवाल की शुरुआत सज्जन कुमार के निधन पर हरियाणा के कांग्रेस नेताओं द्वारा दी गई श्रद्धांजलि से हुई। दीपेंद्र हुड्डा के कथित तौर पर सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ बताने वाले बयान पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने तीखा पलटवार किया। 1984 के दंगों की संवेदनशीलता के कारण मामला इतना गरमा गया कि चन्नी को अपने बयान पर खेद जताना पड़ा और बार-बार सफाई देनी पड़ी। इस विवाद ने चुनाव से ठीक पहले पंजाब में कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया है।

गुटबाजी मिटाने का ‘एकजुटता प्लान’ हुआ फेल

पंजाब कांग्रेस पहले से ही गंभीर अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है। एक तरफ चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा गुट किसी भी सूरत में प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग को पद से हटाने की कोशिश में हैं, वहीं आलाकमान ने फिलहाल किसी बदलाव से इनकार किया है। पार्टी आलाकमान की रणनीति थी कि सभी विरोधी गुटों के नेताओं को राहुल गांधी के साथ एक ही बस में बैठाकर जनता के बीच ‘ऑल इज वेल’ और एकजुटता का संदेश दिया जाए, लेकिन यह एकजुटता शो शुरू होने से पहले ही टल गया।

सीएम की रेस में 5 चेहरे, सुनील कोनुगोलू की रिपोर्ट पर फिरा पानी

कांग्रेस के रणनीतिकार सुनील कोनुगोलू की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर के चलते कांग्रेस की जीत की मजबूत संभावना जताई गई थी। मगर पार्टी के भीतर करीब 5 बड़े नेता खुद को सीएम पद का दावेदार मान रहे हैं। एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ ने पार्टी की चुनावी संभावनाओं को कमजोर कर दिया है।

विपक्षी दल बीजेपी ने भी तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई ने राहुल गांधी के रथ को रोक दिया है। इसके बावजूद पार्टी नेताओं को भरोसा है कि राहुल गांधी की एंट्री से कार्यकर्ता और नेता एकजुट होंगे और चुनावी हवा कांग्रेस के पक्ष में मुड़ेगी।

और पढ़ें: ‘मनुस्मृति कहती है महिला कभी स्वतंत्र न हो, लेकिन…’: पुणे में राहुल गांधी ने पूछा- बेटी-पत्नी से आगे क्यों नहीं पहचान? Rahul Gandhi Manusmriti statement

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds