देश का अगला प्रधानमंत्री कौन? सर्वे में पीएम मोदी सबसे आगे, लेकिन तीसरे नंबर के नाम ने सबको चौंकाया| MOTN survey Lok Sabha

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 28 अगस्त 2026, 10:58 PM Updated: 28 अगस्त 2026, 10:58 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

MOTN survey Lok Sabha: अगर देश में आज ही लोकसभा चुनाव हो जाएं, तो जनता किसे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहेगी? इस सवाल को लेकर देश का मिजाज क्या है, इसका अनुमान इंडिया टुडे और सी-वोटर के ताजा ‘मूड ऑफ द नेशन’ (MOTN) सर्वे में सामने आया है। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि प्रधानमंत्री पद की रेस में नरेंद्र मोदी आज भी देश की पहली पसंद बने हुए हैं, जबकि विपक्ष की ओर से राहुल गांधी दूसरे नंबर पर मजबूती से टिके हैं। हालांकि, तीसरे नंबर पर जिस नेता का नाम सामने आया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

और पढ़ें: सज्जन कुमार श्रद्धांजलि विवाद में फंसा कांग्रेस का चुनावी अभियान: पंजाब में राहुल गांधी की बस यात्रा लेट| Punjab Politics

पीएम पद की पसंद: मोदी का दबदबा बरकरार, विजय की सरप्राइज एंट्री| MOTN survey Lok Sabha

सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, 48.7 फीसदी लोगों की पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 27.1 फीसदी लोगों के समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सबको चौंकाने वाला नाम तीसरे नंबर पर आया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) को 9.2 फीसदी लोगों ने पीएम पद के लिए अपनी पसंद बताया है। फिल्मी पर्दे से सियासत में उतरे विजय की लोकप्रियता तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।

इसके अलावा अन्य नेताओं की बात करें तो:

  • ममता बनर्जी: 2%
  • अखिलेश यादव: 7%
  • अभिजीत दिपके (संयोजक, कॉकरोच जनता पार्टी – CJP): 1.3%
  • अरविंद केजरीवाल: 2%

अगर आज चुनाव हों, तो किसे कितनी सीटें?

सर्वे में सीटों के अनुमान पर नजर डालें तो बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) को आज चुनाव होने पर 326 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, जनवरी के पिछले सर्वे (352 सीटें) के मुकाबले एनडीए को 26 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। अकेले बीजेपी की बात करें तो पार्टी 261 सीटों पर सिमट सकती है, जो छह महीने पहले के 287 सीटों के अनुमान से कम है। दूसरी तरफ, विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन को 185 सीटें मिलने का अनुमान है, जो जनवरी के 182 सीटों के आंकड़े से थोड़ा बेहतर है। इसमें सबसे बड़ा फायदा कांग्रेस को होता दिख रहा है। कांग्रेस पार्टी के खाते में 106 सीटें जाने का अनुमान है, जो पिछले सर्वे के 80 सीटों के मुकाबले एक बड़ी छलांग है। वहीं, अन्य और क्षेत्रीय दलों को करीब 32 सीटें मिल सकती हैं।

राज्यों का मिजाज: यूपी-महाराष्ट्र में कड़ी टक्कर, पंजाब में एनडीए पिछड़ा

वोट शेयर के मामले में बड़े राज्यों की तस्वीर भी काफी दिलचस्प है:

  • उत्तर प्रदेश: एनडीए को 42 फीसदी और इंडिया गठबंधन को 40 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है, यानी यहां सीधा और कड़ा मुकाबला है।
  • महाराष्ट्र: एनडीए 49 फीसदी वोट शेयर के साथ आगे है, जबकि इंडिया ब्लॉक को 43 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
  • पश्चिम बंगाल: एनडीए 46 फीसदी वोट शेयर के साथ मजबूत स्थिति में दिख रहा है, जबकि इंडिया ब्लॉक के खाते में 11 फीसदी वोट का अनुमान है।
  • पंजाब: यहां एनडीए का प्रदर्शन कमजोर बना हुआ है। पंजाब में इंडिया ब्लॉक को 25 फीसदी और एनडीए को केवल 16 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

आपको बता दें कि ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे साल में दो बार कराया जाता है और इंडिया टुडे ग्रुप पिछले करीब दो दशकों से देश की सियासी नब्ज टटोलने के लिए यह सर्वे करता आ रहा है।

और पढ़ें: ‘मनुस्मृति कहती है महिला कभी स्वतंत्र न हो, लेकिन…’: पुणे में राहुल गांधी ने पूछा- बेटी-पत्नी से आगे क्यों नहीं पहचान? Rahul Gandhi Manusmriti statement

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds