Pragya Mishra: छोटी-छोटी बातों पर पिटाई, सुहागरात पर पैसों का हिसाब… हां, मुझे पता था कि कातिल मेरी बहन के साथ बुरा बर्ताव करता था…” ये वो दर्दनाक शब्द हैं, जो लखनऊ में अपने पति के हाथों जान गंवाने वाली बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा की बहन और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने कहे हैं। प्रज्ञा मिश्रा ने आरोपी मानस वाजपेयी की क्रूरता का जो सच सामने रखा है, वह रूह कंपा देने वाला है।
इस पूरे हत्याकांड ने न सिर्फ लखनऊ को बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आखिर एक पति इस कदर हैवान कैसे बन गया कि उसने अपनी पत्नी की जान ले ली? प्रज्ञा ने बताया कि कैसे एक पढ़ा-लिखा शख्स ‘साइको’ बनकर उनकी बहन को टॉर्चर कर रहा था। तो चलिए, इस लेख के जरिए जानते हैं इस पूरे मामले की कड़वी हकीकत।
और पढ़ें: फ्लाईओवर मरम्मत एडवाइजरी से लेकर मोदीनगर और खोड़ा की बड़ी वारदातें | Top 5 Ghaziabad News
क्या है पूरा मामला?
लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड (Triple Murder & Suicide) सामने आया। आरोपी मानस वाजपेयी ने पहले गोमतीनगर एक्सटेंशन स्थित अपने फ्लैट में अपनी बहन शीबा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा के ऑफिस (आईसीआईसीआई बैंक) पहुंचा और उन्हें बाहर बुलाकर सरेआम गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मानस ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति का नाम लिखकर लिखा, “इन्हें सब पता था”। इसके तुरंत बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
कौन हैं Pragya Mishra?
इस पूरे मामले में अपनी बहन के लिए न्याय की गुहार लगा रहीं प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Mishra) देश की एक बेहद लोकप्रिय स्वतंत्र पत्रकार (Independent Journalist) और यूट्यूबर हैं। वे अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ‘उल्टा चश्मा यूसी’ और ‘प्रज्ञा का पन्ना’ के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वे ‘भारत समाचार’ जैसे बड़े टीवी चैनलों में एंकर रह चुकी हैं। प्रज्ञा मिश्रा इस समय पीड़ित बहन के रूप में आरोपी की क्रूरता के सबूत दुनिया के सामने ला रही हैं।
Pragya Mishra का गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रज्ञा (Pragya Mishra) ने खुलासा किया है कि उनका जीजा मानस बेहद हिंसक और ‘साइको’ प्रवृत्ति का था, जो छोटी-छोटी बातों पर दिव्या को बेरहमी से पीटता था। प्रज्ञा के अनुसार, यदि ‘ब्लिंकिट’ ऐप से मंगाए गए सामान में एक भी टमाटर खराब निकल जाता था, तो मानस दिव्या को यह कहकर पीटता था कि “तूने देखकर ऑर्डर क्यों नहीं किया?” इतना ही नहीं, शादी की पहली ही रात (सुहागरात) पर आरोपी ने घर के खर्चों की एक लिस्ट बनाई थी
और दिव्या के सामने आधा खर्च उठाने की शर्त रखी थी, जिसे दिव्या ने स्वीकार भी कर लिया था। मानस की इसी प्रताड़ना और क्रूरता की वजह से दिव्या पिछले एक साल से उससे अलग रह रही थी और कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा था। इन सब प्रताड़नाओं के बावजूद दिव्या मन ही मन चाहती थी कि सब ठीक हो जाए; उसने अपने हाथ से मानस के नाम का टैटू भी नहीं हटवाया था और वह उसके लिए तीज का व्रत रखने की तैयारी कर रही थी।
जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ के इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में पुलिस की शुरुआती जांच से कई चौंकाने वाले पहलू सामने आए हैं। फिलहाल, एडिशनल डीसीपी (ईस्ट) के नेतृत्व में गठित पांच पुलिस टीमें इस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही हैं। पुलिस जांच से जुड़े मुख्य अपडेट्स इस प्रकार हैं:
- डेढ़ करोड़ की एलिमनी का विवाद: पुलिस जांच के मुताबिक, 18 अगस्त को फैमिली कोर्ट में तलाक के केस की सुनवाई के दौरान दिव्या ने करीब 5 करोड़ रुपये के गुजारा भत्ते की मांग की थी। पुलिस का मानना है कि इस भारी-भरकम राशि की मांग के बाद आरोपी मानस काफी परेशान था और उसने इस जघन्य अपराध की साजिश शुरू कर दी थी।
- ननद के साथ रहने का तनाव: पुलिस मानस की छोटी बहन शीबा और दिव्या के बीच के खराब रिश्तों के एंगल पर भी जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दिव्या अपनी ननद के साथ नहीं रहना चाहती थी, जो दोनों परिवारों के बीच विवाद की एक बड़ी वजह थी।
- व्हाट्सएप स्टेटस की सच्चाई: मानस ने हत्याओं को अंजाम देने के बाद व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था, “आज मैंने अपनी पत्नी को मार दिया क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया… अब मुझे खुद को और अपनी बहन को मारना होगा…”। पुलिस साइबर सेल के जरिए इस डिजिटल सबूत और आरोपी के दावों की सच्चाई खंगाल रही है।
- 3 हथियार और वकील कनेक्शन: जांच में सामने आया है कि आरोपी मानस ने इस वारदात के लिए तीन अवैध हथियार हासिल किए थे। इस सिलसिले में सीतापुर के एक वकील का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस आरोपी के कॉल-डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) खंगाल रही है ताकि साजिश में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
- CCTV फुटेज और रेकी: पुलिस ने बैंक के बाहर का सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज से साफ हुआ है कि मानस ऑटो से आया था और वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले उसने पूरे इलाके की रेकी की थी।













































