कैसे 7 करोड़ के एक शो ने दूरदर्शन की किस्मत बदल दी? Ramayan का वो रिकॉर्ड जो कोई नहीं तोड़ पाया!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 22 अगस्त 2026, 06:14 PM Updated: 22 अगस्त 2026, 06:14 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Ramayan: क्या आप जानते हैं कि भारतीय टीवी इतिहास का सबसे बड़ा चमत्कार सिर्फ 9 लाख प्रति एपिसोड के बजट में बना था? जी हां, हम बात कर रहे हैं रामानंद सागर की ‘रामायण’ की। 1987 में जब यह धारावाहिक दूरदर्शन पर शुरू हुआ, तो देश ठहर सा गया। लेकिन असली जादू इसकी कमाई ने दिखाया—7 करोड़ के कुल बजट में बने इस शो ने समय के साथ 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके दूरदर्शन और भारतीय टेलीविजन का इतिहास हमेशा के लिए बदल दिया। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं इस पौराणिक शो के उस महा-रिकॉर्ड की कहानी जिसने दूरदर्शन को रातों-रात अमीर बना दिया।

और पढ़ें: आखिर Prabhas की Spirit से Deepika Padukone क्यों किया रिप्लेस ? Vanga के भाई का बड़ा खुलासा!

लॉकडाउन में रचा इतिहास

आज के दौर में आदिपुरुष या रामायण (Ramayan) जैसी फिल्में बनाने के लिए 500 से 700 करोड़ रुपए पानी की तरह बहा दिए जाते हैं। भारी-भरकम VFX और CGI का इस्तेमाल होता है। लेकिन आज से करीब 39 साल पहले, रामानंद सागर के पास न तो ये तकनीक थी और न ही इतना पैसा। उस दौर में इस महागाथा के एक एपिसोड को बनाने का खर्च मात्र 9 लाख आता था। यानी पूरे 78 एपिसोड्स का कुल बजट था करीब 7 करोड़ रुपए।

लेकिन जब यह शो दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ, तो इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को तहस-नहस कर दिया। दूरदर्शन को इसके हर एक एपिसोड से लगभग 40 लाख का रेवेन्यू मिलने लगा। अपने पहले ही रन में इस शो ने 31.4 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया। और बात यहीं नहीं रुकी, बाद के सालों में री-टेलीकास्ट, सैटेलाइट राइट्स और लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण के बाद, इस 7 करोड़ के शो ने 300 करोड़ से ज्यादा का लाइफटाइम बिजनेस करके इतिहास रच दिया!

Ramayan भारत का सबसे बड़ा कल्ट

पर क्या ये सिर्फ पैसों का खेल था? बिल्कुल नहीं! असली जादू तो वो दीवानगी थी, जिसने इसे भारत का सबसे बड़ा कल्ट बना दिया। 1987 में जब रविवार की सुबह 9:30 बजते थे, तो भारत की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। लोग नहा-धोकर, अगरबत्ती जलाकर, चप्पलें उतारकर टीवी के सामने बैठते थे। जिनके घर टीवी था, पूरा मोहल्ला उनके घर इकट्ठा हो जाता था।

इस दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि साल 2020 के लॉकडाउन में जब इसे दोबारा दिखाया गया, तो 16 अप्रैल 2020 को एक ही दिन में इसे 7.7 करोड़ लोगों ने देखा। यह आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है-गेम ऑफ थ्रोन्स और बिग बैंग थ्योरी जैसे बड़े अमेरिकी शोज़ भी इसके सामने पानी भरते नजर आए!

रामानंद सागर की ‘रामायण’ (Ramayan) सिर्फ एक टीवी शो नहीं था… यह हमारे देश की आस्था, संस्कृति और भावनाओं का एक ऐसा संगम था जिसे दोबारा कभी नहीं बनाया जा सकता। 9 लाख के छोटे से बजट से शुरू हुआ यह सफर आज 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ भारतीय टेलीविजन का वो स्वर्णिम अध्याय बन चुका है, जिसे आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी। क्या आपने भी बचपन में या फिर 2020 के लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ बैठकर इस रामायण को देखा है?

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds