Jannat 3: कहते हैं किस्मत का पत्ता हर किसी के हाथ में नहीं होता… लेकिन जिसके हाथ में आ जाए, वो जन्नत भी खरीद सकता है! खेल पुराना था—दांव नया है। इस बार आसमान छूने की कीमत सिर्फ हार या जीत नहीं होगी… इस बार खेल रूह का सौदा है!
Jannat 3 को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा ऐलान
साल 2008 में ‘जन्नत’ के गानों और मैच फिक्सिंग की कहानी ने हम सबका दिल जीता था, फिर 2012 में ‘जन्नत 2’ ने अवैध हथियारों के बाजार में इमरान हाशमी का जलवा दिखाया। अब, ठीक 14 साल बाद, यह सुपरहिट फ्रैंचाइज़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है। ‘आवारापन 2’ की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के ठीक बाद, प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने ‘जन्नत 3’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने महज 3 दिनों के वीकेंड में ही दुनिया भर में 110 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ से बड़े क्लैश के बावजूद, इमरान हाशमी के इस सीक्वल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बंपर सफलता ने मेकर्स को उनकी एक और ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज़ी ‘जन्नत’ को वापस लाने का हौसला दिया है।
शुरुआती स्टेज पर स्क्रिप्ट
इसी शानदार रिस्पॉन्स के बाद फिल्ममेकर विशेष भट्ट ने यह भी खुलासा किया है कि फ्रेंचाइजी के अगले चैप्टर यानी ‘जन्नत 3’ पर काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि फिल्म अभी शुरुआती स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है, लेकिन मेकर्स एक बार फिर दर्शकों के लिए सिगरेट के धुएं, अपराध की अंधी दुनिया और पुराने रूहानी संगीत का वही पुराना जादू बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं।
क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी ने ‘अर्जुन दीक्षित’ का यादगार किरदार निभाया था। फिल्म के साथ-साथ इसके गाने जैसे ‘जरा सा’ और ‘हां तू है’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या एक बार फिर इमरान हाशमी की वह पुरानी सदाबहार अदाकारी और चार्टबस्टर गाने इस फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाइयों पर ले जा पाते हैं या नहीं। भले ही फिल्म की रिलीज में अभी वक्त हो, लेकिन ‘जन्नत 3’ के इस खुलासे ने फैंस के दिलों की धड़कनों को अभी से तेज कर दिया है।
क्या आप इमरान हाशमी की ‘जन्नत 3’ के लिए एक्साइटेड हैं? और क्या आपने ‘आवारापन 2’ देखी? आपको यह फिल्म कैसी लगी।










































