350 प्लॉटों की ई-लॉटरी से लेकर मांझे का कहर और साइबर ठगी के नए जाल तक | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 17 अगस्त 2026, 06:21 PM Updated: 17 अगस्त 2026, 06:21 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक तरफ जहां विजयनगर और प्रताप विहार के गोलीकांडों ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं एलआईयू दरोगा के निर्माणाधीन मकान पर सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत और चाइनीज मांझे से जान जाने की घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

इन बड़ी घटनाओं के बीच, जहां एक ओर गैस बिल अपडेट करने के नाम पर हो रही साइबर ठगी ने पिछले छह महीनों में 30 से अधिक उपभोक्ताओं के बैंक खाते खाली कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के 350 प्लॉटों के लिए 42,000 से अधिक आवेदकों की धड़कनें तेज हैं, जिनकी किस्मत का फैसला होने वाली ई-लॉटरी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। तो चलिए इस लेख के जरिए इन लभी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: प्रॉपर्टी टैक्स में मिली 20% छूट, लेकिन सस्ते फ्लैट के चक्कर में फंस सकती है जान | Top 5 Ghaziabad News

गोलीकांडों को लेकर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

गाजियाबाद की पहली खबर विजयनगर से जहां गोलीबारी में घायल युवक आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे दिल्ली एम्स (AIIMS) रेफर किया गया है। मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रविवार रात विजयनगर की माता कॉलोनी में हुई फायरिंग के दौरान युवक आकाश के पेट और छाती में गोली लगी है।

स्थानीय अस्पताल में देर रात हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर कर दिया, जहां उसकी सर्जरी होनी है। गाजियाबाद पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इसी तरह गाजियाबाद के प्रताप विहार इलाके में भी मामूली विवाद के बाद अमन नामक युवक ने अवध बिहारी पर गोली चला दी, जिन्हें गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।

LIU दरोगा के निर्माणाधीन मकान पर सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की दूसरी खबरनिर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर सुपरवाइजर की मौत। एलआईयू (LIU) की महिला दरोगा के निर्माणाधीन मकान की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक सुपरवाइजर की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक के बेटे ने पुलिस पर पोस्टमार्टम टालने और दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा गाजियाबाद में तैनात एलआईयू की महिला दरोगा बबीता के निर्माणाधीन मकान पर हुआ। मृतक के बेटे के अनुसार, जब वे जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और महिला दरोगा ने उन्हें यह कहकर शव का पोस्टमार्टम कराने से रोकने का दबाव बनाया और टालना चाहा कि 15 अगस्त और रविवार की छुट्टी के कारण पोस्टमार्टम अब सोमवार दोपहर को होगा। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिस्थितियों की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चाइनीज मांझे की चपेट में शख्स (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की तीसरी खबर पतंग के मांझे की चपेट में आने से शख्स की गर्दन पर गंभीर रुप से घायल। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पतंग के मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार किशन स्वरूप की गर्दन गंभीर रूप से कट गई थी, लेकिन उनकी पत्नी पूनम की तुरंत दिखाई गई सूझबूझ और समझदारी से उनकी जान बच गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन बाइक पर सवार होकर जा रहे किशन स्वरूप अचानक रास्ते में एक खतरनाक और धारदार मांझे की चपेट में आ गए, जिससे उनका गला बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

जैसे ही मांझा गले में उलझा और खून बहने लगा, पीछे बैठी उनकी पत्नी पूनम ने घबराने के बजाय तुरंत बाइक रुकवाई और सूझबूझ दिखाते हुए प्राथमिक बचाव किया, जिससे घाव को और गंभीर होने से रोका जा सका। घायल अवस्था में तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान खतरे से बाहर हो गई।

इसी दौरान गाजियाबाद के एनएच-9 (कौशांबी क्षेत्र) पर एक अन्य दर्दनाक घटना में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव रवि राज की चाइनीज मांझे से गर्दन की हड्डी तक कट जाने के कारण मौत भी हो गई थी, जिससे प्रतिबंधित मांझे की अवैध बिक्री पर फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

गैस बिल अपडेट करने के नाम पर ठगी (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की चौथी खबर गैस बिल अपडेट को लेकर साइबर ठगी की। जहां पिछले छह महीने में गैस बिल अपडेट करने के बहाने साइबर ठगी के 30 मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने उपभोक्ताओं के बैंक खाते खाली कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि ठग उपभोक्ताओं को फर्जी मैसेज भेजते हैं कि उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा क्योंकि उनका पिछला गैस बिल अपडेट नहीं है।

मैसेज में दिए गए लिंक या ऐप को डाउनलोड कराते ही ठग मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर लेते हैं और खाते से पैसे निकाल लेते हैं। गाजियाबाद के साइबर क्राइम थाने में लगातार ऐसी शिकायतें दर्ज हो रही हैं, जिसके बाद पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई अज्ञात ऐप इंस्टॉल करें।

मधुबन बापूधाम योजना के 350 प्लॉटों की ई-लॉटरी (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की पांचवी खबर आवासीय योजना को लेकर, जहां GDA की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के 350 भूखंडों (Plots) के लिए 19 और 20 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे से लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में ई-लॉटरी (E-Lottery) का आयोजन किया जाएगा, जिसे आवेदक अपने घर बैठे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर जीडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लाइव देख सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस योजना के तहत उपलब्ध 350 प्लॉटों के लिए 42,000 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है, जिनकी किस्मत का फैसला इन दो दिनों में होगा। 19 अगस्त को श्रेणी ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ एवं ‘डी’ (Category A, B, C & D) के आवेदकों के लिए ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

20 अगस्त को श्रेणी ‘एफ’, ‘जी’, ‘एच’ एवं ‘आई’ (Category F, G, H & I) के पॉकेट/भूखंडों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए GDA द्वारा एक विशेष लाइव स्ट्रीमिंग लिंक Watch Live E-Lottery Draw on Mobile and Television उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आप घर बैठे सीधे प्रसारण से जुड़ सकते हैं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds