Haldwani Mallikarjun Kharge controversy : क्या सच में समाज की सोच 21वीं सदी में आगे बढ़ रही है या वहीं पुरानी रूढ़िवादी और दकियानुसी सोच में सिमट कर रह गई है? आज जनता के मन में यह सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि उत्तराखंड के Haldwani में कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की जनसभा के बाद एक धार्मिक संगठन द्वारा मंच का ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ कराया गया, जो इन दिनों देश की राजनीति में एक संवेदनशील और गंभीर मुद्दा बन गया है।
एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी इसे एक दलित नेता के खिलाफ गहरी जातिगत मानसिकता और अपमान बता रही है, वहीं अनुष्ठान करने वाले संगठन का तर्क इसे धार्मिक पवित्रता और वैचारिक विरोध से जुड़ा कदम करार देता है। संसद से लेकर सड़क तक गूंजे इस विवाद ने एक बार फिर भारतीय राजनीति में सामाजिक भेदभाव, आस्था और राजनीतिक मर्यादा के बीच की बारीक रेखा पर तीखी बहस छेड़ दी है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि इस मामले की जमीनी हकीकत क्या है।
और पढ़ें: न्याय व्यवस्था पर बड़ा दाग? पूर्व Justice Yashwant Verma जांच समिति में दोषी करार
क्या है पूरा विवाद?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 8 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। इस रैली के संपन्न होने के बाद, ‘श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास’ नामक एक दक्षिणपंथी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उस मंच पर जाकर हवन किया और गंगाजल छिड़ककर उसका ‘शुद्धिकरण’ कर दिया। जब इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, तो यह मामला अचानक गरमा गया और इसने एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया।
संगठन का दावा (Haldwani Kharge Controversy)
शुद्धिकरण करने वाले संगठन का दावा था कि रामलीला मैदान एक सांस्कृतिक और धार्मिक स्थल है और कांग्रेस की रैली के दौरान वहां कथित तौर पर आपत्तिजनक व धार्मिक नारे लगाए गए थे, जिससे उसकी पवित्रता प्रभावित हुई थी। जिसके कारण स्थल की पवित्रता बहाल करने के लिए ‘शुद्धिकरण’ किया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह कदम जातिगत भेदभाव के तहत नहीं, बल्कि धार्मिक स्थल की शुद्धि के लिए उठाया गया था।
खरगे ने उठाया सवाल
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लीकार्जुन खरगे ने इस घटना को अपना और समाज का दलित विरोधी अपमान बताते हुए तीखा सवाल उठाया कि क्या 21वीं सदी में भी उनके साथ अछूत जैसा व्यवहार जारी रहेगा। खरगे ने सदन में कहा कि वह एक दलित हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसका राजनीतिक लाभ नहीं उठाया, इसके बावजूद उनके मंच से हटने के बाद इस तरह का शुद्धिकरण करना उनकी जाति और व्यक्तित्व पर सीधा आघात है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि हल्द्वानी की जनसभा में उनके द्वारा ऐसा कोई भी आपत्तिजनक या सनातन विरोधी बयान नहीं दिया गया था, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हों। उन्होंने केंद्र सरकार और सदन से सवाल किया कि क्या लोकतंत्र और संविधान के दायरे में रहने वाले देश में इस प्रकार की संकीर्ण और भेदभावपूर्ण मानसिकता को बढ़ावा दिया जाना उचित है।
‘मैंने हल्द्वानी में रामरीला मैदान में भाषण दिया था. मेरे कार्यक्रम के बाद कल BJP के लोगों ने उस मैदान का शुद्धिकरण किया है’
– कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे#MallikarjunKharge #Parliament #LokSabha #RajyaSabha #ParliamentSession #Opposition #Nedricknews pic.twitter.com/ERiZR7gJZB— Nedrick News (@nedricknews) August 13, 2026
जेपी नड्डा ने दिया जवाब
राज्यसभा में सदन के नेता JP Nadda ने हल्द्वानी की घटना को अत्यंत दुखद और निंदनीय करार देते हुए स्पष्ट किया कि भाजपा किसी भी तरह के छुआछूत या भेदभाव का समर्थन नहीं करती है। नड्डा ने सदन में मल्लिकार्जुन खरगे के प्रति संवेदना और इस पूरी घटना पर गहरा Khed (खेद) व्यक्त किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सामाजिक समरसता में विश्वास रखती है
और ऐसे किसी भी कृत्य का समर्थन नहीं करती जिससे किसी का अपमान हो। नड्डा ने खरगे और सदन को भरोसा दिलाया कि इस पूरे प्रकरण की सरकार और पार्टी स्तर पर गहराई से जांच कराई जाएगी कि इसके पीछे वास्तविक रूप से कौन लोग और कौन सी मानसिकता शामिल थी।
अब देखना यह होगा कि इस पूरे विवाद में यह मामला आने वाले दिनों में और कितना तूल पकड़ता है। लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल ज़रूर खड़ा कर दिया है कि क्या सच में आज 21वीं सदी में भी ऐसी दकियानूसी सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है?
क्योंकि जैसा कि अक्सर कहा जाता है—जब भगवान ने इंसानों को बनाने में कोई फर्क नहीं किया, तो धर्म के नाम पर समाज को बांटने और ठेका लेकर बैठने वाले यह रसूखदार कौन होते हैं? इस तरह की घटनाएं देश की एकता और सामाजिक ताने-बाने को कमज़ोर करती हैं, जिससे ऊपर उठने की आज पूरे समाज को सख्त जरूरत है।













































