15 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास! तोड़ा Sachin Tendulkar का सालों पुराना रिकॉर्ड

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 25 जुलाई 2026, 02:55 AM Updated: 25 जुलाई 2026, 03:04 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Vaibhav Sooryavanshi record: भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल गया है। महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वह कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने इतनी जल्दी की होगी। इंग्लैंड दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साधारण शुरुआत करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए टी20 मुकाबले में ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि रिकॉर्ड बुक के कई पन्ने बदल गए। वैभव ने न सिर्फ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया, बल्कि क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का दशकों पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

और पढ़ें: रोहित-विराट के भविष्य पर युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी… बोले- ऐसा खिलाड़ियों के साथ नहीं होना चाहिए| Yuvraj Singh interview

शुरुआती नाकामी के बाद बल्ले से दिया करारा जवाब| Vaibhav Sooryavanshi record

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। हालांकि शुरुआत उनके लिए आसान नहीं रही। शुरुआती तीन पारियों में वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके और आलोचकों ने उनकी क्षमता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। लेकिन हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में वैभव ने पूरी तरह अलग अंदाज दिखाया। क्रीज पर आते ही उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार हमला बोला। चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी इस तूफानी पारी ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजी आक्रमण की लय पूरी तरह बिगाड़ दी।

T20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक

इस अर्धशतक के साथ वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। जब उन्होंने अपना पचासा पूरा किया, तब उनकी उम्र 15 साल 118 दिन थी। इसी के साथ वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड जिब्रॉल्टर के लुईस ब्रूस के नाम था। उन्होंने 2021 में माल्टा के खिलाफ 16 साल 56 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। वैभव ने लगभग एक साल कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

कई युवा खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

वैभव की इस उपलब्धि के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची बदल गई है। इस सूची में अब उनके बाद इंडोनेशिया के केविन चड्ढा (16 साल 76 दिन), सिएरा लियोन के अलुसिन टुरे (16 साल 89 दिन) और भूटान के तेंजिन रबगे (16 साल 118 दिन) का नाम आता है।

Sachin Tendulkar का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी टूटा

वैभव सूर्यवंशी की इस पारी की सबसे बड़ी बात सिर्फ विश्व रिकॉर्ड नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित रिकॉर्ड का टूटना भी रहा। उन्होंने फुल मेंबर देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर के नाम थी। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में 16 साल 213 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया था। यह रिकॉर्ड करीब तीन दशक से भी ज्यादा समय तक कायम रहा, लेकिन अब वैभव ने महज 15 साल 118 दिन की उम्र में इसे पीछे छोड़ दिया।

शाहिद अफरीदी समेत कई दिग्गज पीछे छूटे

वैभव ने सिर्फ सचिन का ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ा, बल्कि कई और दिग्गज खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया। पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ 16 साल 214 दिन की उम्र में वनडे अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद (17 साल 39 दिन) और बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल (17 साल 63 दिन) जैसे बड़े नाम भी अब वैभव सूर्यवंशी से पीछे हो गए हैं।

भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय अर्धशतकवीर

वैभव सूर्यवंशी अब भारत के लिए किसी भी प्रारूप टेस्ट, वनडे या टी20 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन चुके हैं। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय माना जा रहा है।

दुनिया में भी सबसे ऊपर पहुंचे वैभव

अगर फुल मेंबर और एसोसिएट दोनों तरह के देशों के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड देखें, तब भी वैभव सबसे आगे हैं। एसोसिएट देशों में नेपाल के कुशल मल्ला ने 2020 में अमेरिका के खिलाफ वनडे में 15 साल 340 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। लेकिन वैभव ने 15 साल 118 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर उन्हें भी पीछे छोड़ दिया।

और पढ़ें: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने| Rohit Sharma record

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds