Punjab Election Result Live: कौन जीतेगा पंजाब का सियासी दंगल? चुनाव नतीजों से जुड़ी बड़ी Updates…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 10 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 10 Mar 2022, 12:00 AM

देश के पांच चुनावी राज्यों में पिछले 2 महीनों से चुनावी शोर सुनने को मिल रहा था। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा के चुनाव हुए। अब आज इस चुनावों के रिजल्ट सामने आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से इन चुनावी राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। कुछ देर बाद ये साफ हो जाएगा कि कहां किसकी सरकार बनेगी। 

बात पंजाब की करें तो यहां चुनाव से पहले और दौरान काफी पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिला। एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस को अपनी अंदरुनी कलह के चलते पंजाब में बड़ा झटका लगेगा। तमाम एग्जिट पोल यहां आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने का दावा कर रहे हैं। देखना होगा कि चुनाव के असल नतीजे क्या होते हैं। पंजाब चुनाव के नतीजों से हर बड़ी अपडेट हम आप तक पहुंचाएंगे…

05:20 PM- हार के बाद आया कांग्रेस का बयान

पंजाब चुनाव में हार के बाद कांग्रेस का इस पर रिएक्शन सामने आया है। कांग्रेस ने अपनी इस हार के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी जी के रूप में हमने एक विनम्र, स्वच्छ और धरातल से जुड़ा हुआ नेतृत्व देने का प्रयास किया। लेकिन, अमरिंदर सिंह जी के नेतृत्व में साढ़े चार साल की सत्ता विरोधी लहर से नहीं उबर पाए। उन्होंने कहा कि जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया। हम जनता के इस जनादेश को स्वीकार करते हैं।

03:40 PM- सोनू सूद की बहन को मिली हार

मानसा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार Sidhu Moose Wala को हार का सामना करना पड़ा। AAP उम्मीदवार विजय सिंगला ने उन्हें हराया। इसके अलावा सोनू सूद की बहन मालविका भी हारी।  मालविका ने कांग्रेस की सीट से चुनाव लड़ा था। 

03:10 PM- मैं भारत माता का सच्चा सपूत हूं- केजरीवाल

केजरीवाल ने दिल्ली में मीडियो को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में ये बहुत बड़ा इंकलाब है। बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गईं। सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल,  चन्नी, बिक्रम सिंह मजीठिया, नवजोत सिंह सिद्धू हार गए। पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया। पिछले सात सालों में AAP ने सिस्टम बदल दिया। केजरीवाल ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिशें हुई। मुझे आतंकवादी बताया गया। लेकिन ये साबित हो गया कि मैं आतंकवादी नहीं भारत माता का सच्चा सपूत हूं।

02:15 PM- अमृतसर ईस्ट सीट से हारे सिद्धू

अमृतसर ईस्ट सीट से कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट से AAP की जीवन ज्योत जीत गई। शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया को भी इस सीट से हार का सामना करना पड़ा। 

01:22 PM- सुनम सीट से जीते AAP उम्मीदवार

पंजाब चुनाव का एक और नतीजा आया। AAP नेता अमन अरोड़ा ने सुनम सीट से जीत दर्ज कर ली है। वो 75 हजार वोटों से जीते हैं। 

01:15 PM- सोशल मीडिया पर छाए छोटे केजरीवाल

पंजाब के रुझानों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। पंजाब चुनाव के नतीज AAP को उत्साहित कर रहे हैं। कार्यकर्ता इस वक्त जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर पगड़ी पहने छोटे केजरीवाल की वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

12:42 PM- सिद्धू ने दी आम आदमी पार्टी को बधाई

चुनाव नतीजों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट किया। सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को बधाई देते हुए लिखा- ‘जनता की आवाज भगवान की आवाज है। पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक करें। AAP को बधाई।’

12:30 PM- भगवंत मान के साथ केजरीवाल ने ट्वीट की तस्वीर

पंजाब में आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। इस बीच केजरीवाल ने AAP के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों नेता विक्ट्री साइन दिखाते नजर आ रहे हैं। केजरीवाल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।’

12:26 AM- पटियाला से अमरिंदर सिंह को मिली हार

पंजाब में कांग्रेस छोड़ अपनी अलग पार्टी बनाने वाले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ा झटका लगा है। पटियाला सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। AAP उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली ने उन्हें 13 हजार वोटों से हरा दिया।

 

11:50 AM- पठानकोट से BJP के अश्विनी शर्मा जीते

पंजाब का पहला नतीजा सामने आया है। पठानकोट सीट से BJP प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जीत हासिल की। वो 39782 वोट पाकर जीते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार अमित विज रहे। 

10:45 AM- AAP का जश्न मनाना शुरू

पंजाब चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में आ रहे हैं। काउंटिंग के बीच ही AAP के पंजाब और दिल्ली के दफ्तों पर जश्न मनाने का सिलसिला भी शुरू हो गया। इस दौरान पार्टी ने एक नया पोस्टर जारी किया, जिसमें केजरीवाल और भगवंत मान नजर आ रहे हैं। 

Punjab Election Result Live: कौन जीतेगा पंजाब का सियासी दंगल? चुनाव नतीजों से जुड़ी बड़ी Updates... — Nedrick News

10:34 AM- 10 हजार वोटों से पिछड़े अमरिंदर 

पटियाला सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ा झटका लग रहा है। पांचवें राउंड की काउंटिंग के बाद वो 10 हजार वोटों से पिछले गए हैं। यहां से AAP कैंडिडेट अजीत पाल आगे चल रहे हैं। 

10:20 AM- बड़े-बड़े लोगों के सिंहासन डोल गए: राघव चड्ढा

काउंटिंग के बीच AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि AAP पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पंजाब के लोगों ने भगवंत मान और केजरीवाल की जोड़ी को गले से लगाया। यहां बड़े बड़े लोगों के सिंहासन डोल गए। उनकी अपनी ही सीटों पर हालत खराब है। 

 09:40 AM- दोनों सीटों से पीछे हुए चन्नी 

पंजाब में आम आदमी पार्टी को रुझानों में बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा रहा है। सिद्धू से लेकर सीएम चन्नी तक अपनी सीट से पीछे हैं। चरणजीत चमकौर साहिब और भदौडर विधानसभा दोनों ही सीटों से पीछे चल रहे हैं।

09:28 AM- अमृतसर से सिद्धू पिछड़े

अमृतसर ईस्ट में बड़ा उलटफेर होता हुआ दिख रहा है। सिद्धू और ब्रिकम सिंह मजीठिया पीछे हो गए। यहां भी AAP के प्रत्याशियों ने बढ़त बना ली।  शुरुआती रुझानों में सिद्धू आगे चल रहे थे, लेकिन अब दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद वो पिछड़ गए। वहीं अकाली दल के मजीठिया तीसरे नंबर पर हैं।

09:25 AM- पटियाला से पीछे चल रहे अमरिंदर 

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अब तक उनको 1364 वोट मिले, जबकि AAP के उम्मीदवार अजीत पाल कोहली 4939 वोट हासिल कर लिए। 

09:13 AM- पंजाब में AAP सबसे आगे

पंजाब में AAP और कांग्रेस में टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक 48 सीटों पर आम आदमी पार्टी और 37 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। अकाली दल ने 17 सीटों पर बढ़त हासिल की हुई है। वहीं BJP गठबंधन 6 सीटों पर लीड बनाए हुए है।

09:07 AM- चमकौर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे चन्नी 

काउंटिंग के बीच पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपने परिवार के साथ चमकौर सिंह गुरुद्वारे पहुंचे। यहां पूजा करने के बाद उन्होंने कहा कि कोई एग्ज़िट पोल नहीं जो वास्तविक पोल है, वो आएगा। जो भी जीत का दावा कर रहे हैं उन्हें करने दीजिए।

08:32 AM- 15 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने बनाई बढ़त

पंजाब के रुझानों में AAP लगातार बढ़त बनाती दिख रही है। फिलहाल पार्टी 15 सीटों पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस ने 12 सीटों पर लीड कर रही है। अकाली दल 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। 

08:20 AM- 8 सीटों पर AAP आगे

पंजाब में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच शुरुआती रुझान आना भी शुरू हो गए। फिलहाल AAP 8 सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं कांग्रेस ने तीन सीटों पर बढ़त बनाई। बता दें कि पंजाब में 117 विधानसभा सीटों हैं, जिसके लिए बहुमत का आंकड़ा 59 है। 

08:07 AM- पंजाब में मतगणना शुरू 

पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई। अब कुछ देर बाद ही शुरुआती रुझान भी आ जाएंगे। देखना होगा कि कौन पंजाब चुनाव में इस बार बाजी मारता है।

07:25 AM- थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग 

पंजाब में मतगणना का दिन है। कुछ देर में राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। पंजाब में चुनाव से पहले काफी हलचल मची हुई थीं। कांग्रेस पार्टी में काफी घमासान मच गया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी का साथ छोड़ दिया और चुनाव से कुछ महीनों पहले ही चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस ने सीएम बनाया था। माना जा रहा है कि कांग्रेस को इसका भारी नुकसान भी होगा। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की सत्ता में आने के दावे किए जा रहे हैं। 

07:22 AM- पंजाब में बनेगी किसकी सरकार? 

पंजाब का ‘सरदार’ कौन होगा, ये आज साफ हो जाएगा। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोट डाले थे। इस दौरान जनता ने प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया। आज पंजाब चुनाव के रिजल्ट आएंगे। पंजाब में किसकी सरकार सत्ता में आएगी, ये देखना दिलचस्प रहेगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds