कहीं रसूखदारों की धौंस तो कहीं अधूरे विकास कार्यों से जनता त्रस्त | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 01 अगस्त 2026, 04:59 PM Updated: 01 अगस्त 2026, 04:59 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की पाँच बड़ी और सनसनीखेज ख़बरों में जिनमें शहर के रसूखदारों का घमंड भी है, तो प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी। वहीं एक दिल दहला देने वाला क्राइम सस्पेंस भी आज गाजियाबाद से सामने आया है। पहली ख़बर कविनगर से, जहाँ पालतू कुत्ते के विवाद पर एक युवक ने महिला को दी एनकाउंटर की धमकी, कहा- ‘7 करोड़ का मकान है, पुलिस के मुंह में नोट भर दूंगा’! पुलिस ने कसा शिकंजा।

दूसरी ख़बर लोनी के ट्रोनिका सिटी से, जिसने सबको झकझोर दिया! अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव से लिपटकर रोता रहा आशिक, मोबाइल में खींची लाश की तस्वीरें। तीसरी ख़बर रेल यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट! गाजियाबाद-मेरठ रूट पर मेगा ब्लॉक के चलते कई प्रमुख ट्रेनों का रास्ता बदला, स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें।

चौथी ख़बर इंदिरापुरम के मंगल चौक से, जहाँ नगर निगम ने नाला तो बना दिया, लेकिन आधा-अधूरा काम छोड़कर राहगीरों की जिंदगी नर्क बना दी। और पाँचवीं ख़बर लोनी नगर पालिका से, जहाँ ‘जल जीवन मिशन’ के ठेकेदार ने पाइपलाइन के लिए गलियां तो उखाड़ दीं, लेकिन दो महीने से जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी ख़बरों को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: मधुबन बापूधाम में बवाल से लेकर GDA की आवासीय योजना तक | Top 5 Ghaziabad News

मेरा सात करोड़ का मकान है, पुलिस के मुंह में नोट भर दूंगा

गाजियाबाद की पहली खबर कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर से जहां पालतू कुत्ते को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच भारी विवाद हो गया। मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपने पैसों और संपत्ति का घमंड दिखाते हुए पड़ोसी महिला को गाली-गलौज और धमकी दे रहा है। बहस के दौरान उसने कहा, मेरा सात करोड़ का मकान है, पुलिस के मुंह में नोट भर दूंगा।

दोनों परिवारों के बीच लड़ाई की शुरुआत पालतू कुत्ते को कथित रूप से मारने या परेशान करने को लेकर हुई थी। युवक का आरोप था कि पड़ोसियों ने उसके कुत्ते को मारा है। जब महिला पक्ष ने पुलिस बुलाने की बात कही, तो युवक ने अपनी रसूख का रौब झाड़ते हुए पुलिस को पैसे से खरीदने और एनकाउंटर कराने जैसी धमकियां दीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विकास कार्यों में लापरवाही (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की दूसरी खबर इंदिरापुरम के नीतिखंड-एक स्थित मंगल चौक से जहां स्थानीय नागरिक समस्या से जूझ रहे है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, यहाँ नगर निगम द्वारा नाले का निर्माण कार्य तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन लापरवाही के कारण काम को आधा-अधूरा ही छोड़ दिया गया है। नाला बनने के बाद उसके चारों ओर मिट्टी का भराव (backfilling) और सड़क का समतलीकरण (leveling) नहीं किया गया है।

निर्माण स्थल के पास सड़क पर गहरे गड्ढे और कच्ची जगह छूट गई है। लगातार हो रही बारिश और इन गड्ढों के कारण आए दिन ई-रिक्शा, दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी इस अधूरे काम को पूरा कराने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की तीसरी खबर रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजियाबाद के गुलधर रेलखंड पर चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण उत्तर रेलवे ने दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर रूट की कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। इस बदलाव के कारण ओखा-देहरादून एक्सप्रेस और पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें अपने तय रूट के बजाय दिल्ली शाहदरा, शामली और टपरी होकर चलाई जा रही हैं।

मार्ग परिवर्तन की वजह से ये ट्रेनें गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ सिटी, मेरठ कैंट, मुजफ्फरनगर और देवबंद जैसे बड़े स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आगामी 2 और 3 अगस्त को हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस और नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी जैसी कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोककर (नियंत्रित कर) चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले ट्रेनों का लाइव स्टेटस जांचने की सलाह दी है।

लिव-इन पार्टनर के शव से लिपटकर रोया आरोपी (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की चौथी खबर लोनी ट्रोनिका सिटी की पूजा कॉलोनी से जहां 24 जुलाई की रात को 30 वर्षीय पवन कुमार ने अपनी 45 वर्षीय लिव-इन पार्टनर प्रमिला देवी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद 27 जुलाई को बंद मकान से बदबू आने पर इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या की जो वजह बताई और उसके बाद जो हरकतें कीं, वे हैरान करने वाली हैं।

आरोपी पवन की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी दो मासूम बेटियां (7 और 5 वर्ष) बिहार में उसकी बहन के पास रहती हैं। वहीं प्रमिला भी मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी और अपनी एक बेटी के साथ पवन के साथ लिव-इन में रह रही थी। पवन अपनी दोनों बेटियों को गाजियाबाद लाकर अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन प्रमिला इसका लगातार विरोध कर रही थी। 24 जुलाई की रात करीब 10 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

विवाद इतना बढ़ा कि प्रमिला ने पवन को छोड़कर जाने की बात कह दी। पवन को डर था कि वह उसे छोड़कर चली जाएगी। इसी गुस्से और सनक में आकर उसने प्रमिला का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी शव से लिपटकर रोया और उसने अपने मोबाइल फोन से प्रमिला के शव की कई तस्वीरें भी खींचीं। इस ड्रामा के बाद वह कमरे के बाहर ताला लगाकर वहां से भाग निकला।

पुलिस की कार्रवाई

जब तीन दिन बाद बंद मकान से तेज बदबू आने लगी, तो मकान मालिक की सूचना पर ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और सड़ी-गली हालत में प्रमिला का शव बरामद किया। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है और उसके मोबाइल से प्रमिला के शव की तस्वीरें भी बरामद कर ली हैं।

अधूरी खुदी सड़कों पर गहरा कीचड़ और गड्ढे (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की पांचवीं खबर लोनी नगर पालिका क्षेत्र से है, जहाँ जल जीवन मिशन योजना स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। दरअसल, इलाके में पानी की पाइपलाइन डालने के लिए ठेकेदार ने करीब दो महीने पहले गलियों को खोदा था। पाइपलाइन डालने का काम तो पूरा हो गया, लेकिन लापरवाही के चलते ठेकेदार ने उखड़ी हुई सड़कों और इंटरलॉकिंग टाइल्स को वैसे ही छोड़ दिया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे पिछले दो महीने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में इन अधूरी खुदी सड़कों पर गहरा कीचड़ और गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है, हालांकि अब अधिकारियों ने ठेकेदार को जल्द से जल्द सड़कें समतल करने के निर्देश देने का दावा किया है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds