कॉमेडियन से बने राष्ट्रपति: अब युद्ध में पुतिन का सामना कर रहे Volodymyr Zelenskyy, जानें इनके बारे में कुछ खास बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 25 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 25 Feb 2022, 12:00 AM

आज के वक्त में पूरी दुनिया की निगाहें केवल दो ही देशों पर टिकीं हुई हैं। ये देश हैं रूस और यूक्रेन। कई देश ये आशंका जता रहे थे कि रूस यूक्रेन पर धावा बोलने जा रहा हैं और उनका ये डर सही भी साबित हुआ। गुरुवार को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया, जिसके बाद से दोनों देश आमने-सामने आ गए। रूस की तरफ से यूक्रेन पर लगातार हमले कर उसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि यूक्रेन भी रूस से लड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी ताकत उतनी नहीं। 

इस सबके बीच एक नाम खासा चर्चाओं में बना हुआ है। वो नाम है यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का। रूस के साथ संघर्ष का दंश झेल रहे यूक्रेन के राष्‍ट्रपति का इन सबपर दर्द बार बार झलक रहा है। वो कई बार भावुक होते हुए दुनिया से मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पूरे विवाद में जेलेंस्की की भूमिका काफी अहम हैं। ऐसे में आइए आज आपको यूक्रेन को इस संकट से बचाने की कोशिश कर रहे राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से जुड़ी कुछ खास बातें…

वोलोडिमिर जेलेंस्की के हाथों में यूक्रेन की कमान 2019 में गई। वो तब इस देश के राष्ट्रपति बने। इससे पहले जेलेंस्की एक कॉमेडियन थे और वो लोगों को हंसाने का काम किया करते थे। 25 जनवरी 1978 को वोलोडिमिर का जन्म क्रिवी रिह, USSR (अब यूक्रेन) में हुआ था। जेलेंस्की के पिता प्रोफेसर थे और उनके दादा ने सेकेंड वर्ल्ड वॉर में हिस्सा लिया था। जब वो छोटे थे तो उनका परिवार एर्डेनेट, मंगोलिया में शिफ्ट हो गया। जेलेंस्की ने यहीं से अपनी स्‍कूली पढ़ाई की। 

इसके बाद कीव नेशनल इकोनॉमिक यूनिवर्सिटी से उन्होंने लॉ की डिग्री ली। पढ़ाई के साथ साथ जेलेंस्की थिएटर में भी एक्टिव रहने लगे थे। उन्होंने कॉमेडी के क्षेत्र में अपना करियर बनाया। 1997 में वो परर्फामेंस ग्रुप, क्वार्टल 95, KVN के टेलीविजन फाइनल में दिखाई दिए। 

वोलोडिमिर जेलेंस्की को उनके टीवी शो Servant of The People से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थीं। जेलेंस्की ने शो में स्कूल टीचर का रोल निभाया था, जो राष्ट्रपति बन जाता है। इसकी कहानी कुछ ऐसी होती है कि एक बच्चा स्कूल टीचर का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर देता है, जिसमें वो भष्टाचार के खिलाफ बोल रहे होते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होता है और इसके बाद वो अचानक ही देश का राष्ट्रपति बन जाते हैं। उनके ये शो काफी हिट हुआ था और वो इस ही इसके क्रिएटर भी थे।  

फिर जेलेंस्की राजनीति में उतरे और 2019 के चुनावों में उन्होंने 70 प्रतिशत से भी ज्यादा वोट हासिल किए और यूक्रेन के राष्ट्रपति  बन गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति की पत्नी का नाम ओलेना जेलेंस्की है। दोनों के बच्चे भी हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds