रूस-यूक्रेन वॉर से शेयर बाजार में मचा हाहाकार, महज कुछ ही मिनटों में इन्वेस्टर्स को हो गया 10 लाख करोड़ का नुकसान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 24 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 24 Feb 2022, 12:00 AM

रूस-यूक्रेन के बीच जंग की शुरूआत होते ही इसका असर भी दिखना शुरू हो गया। गुरुवार सुबह तमाम देशों की वो आशंका सही साबित हुई, जिसका डर उन्हें लंबे समय से सता रहा है। रूस (Russia) ने गुरुवार की सुबह में यूक्रेन (Ukraine) पर हमला करने का ऐलान कर दिया। 

रूस के द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले ने पूरी दुनिया में हलचल बढ़ा दी। इसका बड़ा असर घरेलू शेयर मार्केट पर भी पड़ता हुआ दिखा। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत होते ही गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ। बाजार खुलने के बाद आज कुछ ही मिनटों के अंदर निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए। 

बीएसई सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ खुला और 2,800 अंक तक गिर गया। आखिर में ये 2702 अंक यानी 4.72% गिरावट के साथ 54,529.91 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 815 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 16,227 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

गौरतलब है कि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद 256 लाख करोड़ रुपये था। जो आज गिरावट आने के बाद कम होकर 246 करोड़ रुपये से भी नीचे आ गिर आया। इस तरह इन्वेस्टर्स को 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। लगातार सातवें दिन रूस-यूक्रेन विवाद के बीच मार्केट नुकसान में है। 16 फरवरी से लेकर अब तक निवेशकों के 16 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब चुके हैं। 

इस वक्त शेयर बाजार में आलम ऐसा है कि हर ओर इंडेक्स लाल निशान पर ही नजर आ रहा है। BSE की 3057 कंपनियों में से 2758 के स्टॉक गिरे। जिसका ये मतलब है कि हर 10 में से 9 कंपनियों को नुकसान ही हुआ। 

इस दौरान बाजार के दिग्गज भी औंधे मुंह गिरे हुए हैं। रिलायंस-TCS जैसे कंपनियों के शेयर को भारी नुकसान हुआ। रिलायंस के स्टॉक में 3 फीसदी की गिरावट आई, तो वहीं TCS का हाल भी ऐसा ही रहा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds