Trending

IND VS WI: मुश्किल कैच पकड़ने के बाद Virat Kohli ने डांस करते हुए मनाया सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 10 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 10 Feb 2022, 12:00 AM

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में लगातार दूसरा मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया। बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 44 रनों से जीत हासिल कर लीं। मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 237 रन ही बनाए थे। हालांकि गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और वो 193 रनों पर ही वेस्टइंडीज टीम को ढेर कर दिया। रविवार को हुए पहले मैच को टीम इंडिया ने 6 विकेटों से जीता था। इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज भारतीय टीम ने 2-0 से जीत गई। 

इस बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली एक बार फिर छा गए हैं। बुधवार को खेले गए मुकाबले में वो अपने बल्ले से तो कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाए। हालांकि इस दौरान एक शानदार कैच जरूर पकड़ा, जिसके बाद मैदान पर एक बार फिर कोहली अपने पुराने अंदाज में मस्ती करते नजर आए। 

ओडिन स्मिथ का मुश्किल कैच पकड़ने के बाद विराट ने डांस करते हुए जश्न मनाया। उनका विकेट तब काफी जरूरी था। वेस्टइंडीज के लोवर ऑर्डर बल्लेबाज ओडियन स्मिथ भारतीय गेंदबाजों के लिए मुसीबत बने हुए थे। ओडिन स्मिथ तेजी से रन बना रहे थे। वो 20 गेंदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन पर पहुंच गए थे। 

45वें ओवर की आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ उन्होंने  हवाई शॉट खेला, लेकिन गेंद बल्ले पर सही से आई नहीं और मिड विकेट की तरफ हवा में काफी ऊपर चली गई। तब विराट ने स्मिथ का ये मुश्किल कैच पकड़कर वापस पवेलयिन भेजा। कैच पकड़ते समय उनका सर जमीन पर भी टकराया, लेकिन उन्होंने कैच नहीं छोड़ा। 

स्मिथ का कैच पकड़ने के बाद कोहली काफी खुश नजर आए और उन्होंने डांस कर इसका सेलिब्रेशन मनाया। सोशल मीडिया पर विराट के इस डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा, जिस पर लोग उनके इस अंदाज को खूब पसंद करते नजर आ रहे हैं। यहां क्लिक कर देखें वीडियो

 वैसे ऐसा पहली बार नहीं जब विराट ने यूं मैदान पर मस्ती हो। पहले भी कई बार कोहली बीच मैच में ही डांस करते दिखाई दिए हैं। 

बात भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज की करें तो टीम इंडिया ने वनडे सीरीज पर तो कब्जा जमा लिया। हालांकि वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के इरादे में भारतीय टीम शुक्रवार को तीसरा वनडे खेलने मैदान में उतरेगी। इसके बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 16 फरवरी से होगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds