इतने अमीर हो गए एलन मस्क कि अंबानी-अदाणी को जोड़ दें तब भी नहीं पहुंचेंगे आसपास! Trillionaire Elon Musk News

Nandani | Nedrick News America Published: 16 Jun 2026, 10:24 AM | Updated: 16 Jun 2026, 10:33 AM

Trillionaire Elon Musk News: दुनिया इस समय आर्थिक अनिश्चितताओं और वैश्विक मंदी की आशंकाओं से जूझ रही है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर दिखाई दे रहा है। ऐसे माहौल में जहां अधिकांश देशों की ग्रोथ रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है, वहीं तकनीक और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां कुछ कारोबारियों की संपत्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं। इस सूची में सबसे ऊपर नाम है एलन मस्क का, जिनकी दौलत इन दिनों रॉकेट की रफ्तार से बढ़ती दिखाई दे रही है।

स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क अब दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बनने की दहलीज पर खड़े बताए जा रहे हैं। SpaceX के रिकॉर्ड आईपीओ और उसकी लिस्टिंग के बाद उनकी कुल संपत्ति में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अनुमान है कि उनकी नेटवर्थ जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर सकती है।

और पढ़ें: अंबानी-अडानी या टाटा-बिड़ला नहीं… मुंबई की सबसे कीमती जमीन का असली बादशाह ये पारसी परिवार | Godrej Group Vikroli land value

SpaceX IPO बना गेमचेंजर| Trillionaire Elon Musk News

एलन मस्क की संपत्ति में आई इस बड़ी छलांग के पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी अंतरिक्ष कंपनी SpaceX मानी जा रही है। कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए 75 बिलियन डॉलर जुटाए हैं और इसकी लिस्टिंग को निवेशकों से जबरदस्त समर्थन मिला है। बताया जा रहा है कि SpaceX ने अपने क्लास ए कॉमन स्टॉक के 555,555,555 शेयर 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर जारी किए। इस रिकॉर्ड सार्वजनिक पेशकश के बाद कंपनी का मूल्यांकन नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। वॉल स्ट्रीट में कारोबार शुरू होने के साथ ही SpaceX दुनिया की सबसे चर्चित सार्वजनिक कंपनियों में शामिल हो गई है।

निवेशकों का भरोसा कंपनी के बिजनेस मॉडल पर साफ दिखाई देता है। SpaceX केवल रॉकेट लॉन्चिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सैटेलाइट इंटरनेट, अंतरिक्ष तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से विस्तार कर रही है। यही वजह है कि बाजार भविष्य में इसकी और बड़ी ग्रोथ की उम्मीद कर रहा है।

दुनिया के बाकी अरबपतियों से बहुत आगे निकले मस्क

एलन मस्क की संपत्ति का आंकड़ा अब बाकी अरबपतियों से काफी आगे निकल चुका है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर लोगों की संपत्ति भी उनके मुकाबले काफी कम दिखाई देती है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज की कुल संपत्ति लगभग 300 अरब डॉलर के आसपास है। वहीं एलन मस्क की नेटवर्थ 982 अरब डॉलर के करीब पहुंच चुकी है। यानी मस्क की दौलत लैरी पेज से भी तीन गुना से अधिक बताई जा रही है।

अब तक दुनिया में बहुत कम कारोबारी 400 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंच पाए थे, लेकिन मस्क ने उन सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा SpaceX में उनकी हिस्सेदारी से आता है। इसके अलावा टेस्ला और अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियों में निवेश ने भी उनकी संपत्ति को लगातार बढ़ाया है।

अंबानी और अदाणी की संयुक्त संपत्ति से भी कई गुना आगे

भारत के दो सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी भी एलन मस्क की संपत्ति के मुकाबले काफी पीछे नजर आते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ लगभग 86.8 बिलियन डॉलर और गौतम अदाणी की संपत्ति करीब 85.2 बिलियन डॉलर बताई जा रही है।

दोनों की कुल संपत्ति मिलाकर लगभग 172 बिलियन डॉलर होती है। इसके मुकाबले एलन मस्क की नेटवर्थ करीब 982 बिलियन डॉलर बताई जा रही है। यानी मस्क दोनों भारतीय अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति से लगभग 810 बिलियन डॉलर अधिक अमीर हैं। अगर भारतीय रुपये में तुलना करें तो मस्क की संभावित ट्रिलियन डॉलर संपत्ति लगभग 95 लाख करोड़ रुपये के आसपास बैठती है। वहीं अंबानी और अदाणी की संयुक्त संपत्ति करीब 16.5 लाख करोड़ रुपये के आसपास मानी जा रही है। इस हिसाब से मस्क की दौलत दोनों की कुल संपत्ति से लगभग 5.75 गुना अधिक है।

इतना ही नहीं, भारत के शीर्ष 5 अरबपतियों की कुल संपत्ति भी एलन मस्क की नेटवर्थ से काफी कम बताई जा रही है। टॉप 5 भारतीय अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति करीब 267.7 बिलियन डॉलर है, जबकि मस्क उससे भी सैकड़ों अरब डॉलर आगे निकल चुके हैं।

इतिहास में दर्ज होने जा रहा नाम

यदि SpaceX की लिस्टिंग के बाद मस्क की संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर जाती है, तो वह दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन जाएंगे। यह उपलब्धि वैश्विक कारोबारी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना इस बात का उदाहरण होगी कि तकनीक, अंतरिक्ष अनुसंधान और नवाचार आधारित कंपनियां किस तरह अभूतपूर्व संपत्ति का निर्माण कर सकती हैं। एलन मस्क पहले से ही अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स, नए प्रयोगों और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता, अंतरिक्ष मिशनों को लेकर बड़े विजन और इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी क्रांति ने उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्यमियों में शामिल कर दिया है।

और पढ़ें: वेदांता पर ED का शिकंजा… क्या अडानी से चल रही कानूनी लड़ाई है वजह? Vedanta vs Adani

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds