आर्केस्ट्रा में डांस करने से किया इनकार, तो पति ने फोन पर ही दिया महिला को तीन तलाक, अब दर्ज हुआ केस

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 22 Jan 2022, 12:00 AM

वाराणसी से तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। यहां एक नरीयां के रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। महिला ने पति पर आरोप लगाए कि वो उसे जबरदस्ती आर्केस्ट्रा में डांस कराने के साथ ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर अनैतिक काम कर रहा था। 

महिला का कहना है कि लंका थाने में सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने 4 जनवरी को पुलिस कमिश्नर के सामने गुहार लगाई। इसके बाद एसीपी भेलूपुर ने जांच कर केस दर्ज करने के आदेश दिए। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

मामला कुछ ऐसा है कि नरियां के रहने वाले रिटायर BHU कर्मी ने अपनी बेटी की शादी मुंगराबादशाहपुर जौनपुर के रहने वाले शख्स के साथ की। वो शख्स उस वक्त जौनपुर नगर पालिका में संविदा कर्मी पर काम करता था। 

शादी के बाद वो आर्केस्ट्रा चलाने लगा। महिला के आरोपों के मुताबिक पति और उसके घरवाले शुरू से ही उसे प्रताड़ित करते थे। उसका पति उसे जबरदस्ती आर्केस्ट्रा में डांस कराने के साथ ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर अनैतिक कार्य करने लगा था।  

पीड़ित महिला ने ये भी आरोप लगाए है कि उसका पति हमेशा पैसे की डिमांड करता था। पहले मां कुछ पैसे भेज देती थी। फिर बाद में वो पैसा नहीं मिलने पर डांस और अपने दोस्तों के साथ अनैतिक कार्य करवाता था। मना करने पर उसने एक दिन उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। जिसके बाद से ही महिला दो बेटों और एक छोटी बेटी के साथ मायके में रह रही थीं।

मायके में कुछ दिन रहने के बाद पीड़ित महिला को फोन किया और उससे वापस आने को कहने लगी,तो पति ने फोन पर ही उसकी साथ गाली गलौज शुरू कर दी। वहीं बाद में उसने फोन पर ही तीन तलाक कर रिश्ता खत्म करने की बात कहकर फोन काट दिया।

फोन पर तीन तलाक के बाद पीड़िता थाने की चक्कर लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं। हालांकि पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाने के बाद मामले में केस दर्ज हुआ। पीड़िता की तहरीर पर पति, सास ननद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds