ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का कमाल: टी-20 में 'डबल हैट्रिक' लेकर रचा इतिहास

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 20 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर है कैमरन बॉयस जिन्होंने बिग बैश लीग यानी कि बीबीएल में पहली दफा कुछ ऐसा कर दिया की इतिहास ही रच गया। पहली बार डबल हैट्रिक लेकर कैमरन बॉयस ने इतिहास रचा है। सिडनी थंडर के खिलाफ मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी कि एमसीजी में खेलने वाले बॉयस ने टी20 क्रिकेट में चार गेंदों में चटकाए चार विकेट और ऐसा करने वाले वे 10वें बॉलर बन चुके हैं। 

बॉयस का ये हैरतअंगेज प्रदर्शन थंडर की खेली गयी पारी के सातवें ओवर की आखिरी डिलीवरी से शुरू हो चुका था। जब उन्होंने थंडर के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को आउट कर नौवें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए लौटे और पहली डिलीवरी पर जेसन को आउट किया। बॉयस ने फिर अगली ही गेंद पर एलेक्स रॉस को एलबीडब्ल्यू किया। हैट्रिक पूरी करने के लिए बॉयस ने डैनियल सैम्स को पवेलियन भेज दिया।

बीबीएल ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा “बॉयस के चार विकेट लेने के बाद थंडर 8.3 ओवर में 80/0 से 85/4 पर पहुंच गया। हम भी यह विश्ववास नहीं कर पा रहे थे कि ऐसा होगा।” ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टी20 में आठ विकेट चटकाने वाले बॉयस ने फिर अपना पांच विकेट पा लिया। उन्होंने 4 ओवरों में 5 विकेट लिए और महज 21 रन ही दिए और इसके लिए उनको ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds