Trending

अक्षय के डायलॉग्स और सुनील शेट्टी का स्वैग, वेलकम टू द जंगल के टीज़र ने इंटरनेट पर काटा बवाल। Welcome To The Jungle

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 18 May 2026, 05:57 AM | Updated: 18 May 2026, 06:02 AM

Welcome To The Jungle: पैसे के लिए कुछ भी करेगा.. और जब बात करोड़ो रूपय मिलने की हो तो फिर तो असली रिस्क से भी खेला जा सकता है.. हंसी औऱ ह्यूमर के साथ जंगल की असली खूबसूरती को अक्षय कुमार लेकर आ रहे है फिल्म वेलकम टू द जंगल के जरिये.. जिसका टीजर हो चुका है रीलिज.. और रिलिज के साथ ही फैंस के पेट में होने लगी है गुदगुदी.. क्योकि कॉमेडी किंग अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर से साथ देने आ रहे है सुनील शेट्टी.. और साथ ही है अरशद वारसी और लंबे समय के बाद दिखाई दिये तुषार कपूर.. फिल्म के टीजर में क्या है और खास.. जानेंगे इस लेख  में..

Also Read: जोधपुर शर्मसार! सालों तक चलता रहा सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का खेल, आखिरकार हार गईं दो जिंदगी – Rajasthan crime news

फिल्म में साफ़ सुथरी पारिवारिक कॉमेडी – Welcome To The Jungle

दरअसल टीजर की शुरुआत होती है अक्षय कुमार की आवाज के साथ एक डॉयलोग से.. जिसमें उन्होंने फनी अंदाज में कहा- फिल्म को बनाने में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है सिवाय कुछ घोड़ों के और हम गधों के।’ यानि की शुरुआत में ही खुद को गधा कहना.. ही असली ह्यूमर की कहानी बयां करता है। ये टीजर करीब 1 मिनट 30 सेकंड का है, जिसमें फिल्म के अंदर ही फिल्म की शूटिंग हो रही है और लोकेशन है एक घना जंगल.. अक्षय कुमार का भरपूर साथ देने के लिए फिल्म में जान डाल रहे है सुनील शेट्टी.. काफी लंबे समय के बाद एक क्लासिक कॉमिक टाइमिंग और साफ-सुथरे पारिवारिक कॉमेडी देखने को मिलने वाली है.. जो लंबे समय तक गुदगुदाने वाली है और याद भी रखी जाने वाली है। कन्फ्यूजन, कॉमेडी और भरपूर मस्ती के साथ दर्शको को  पागल और मजेदार राइड पर ले जाने वाली फीलिंग देने वाली है वेलकम टू द जंगल।

Also Read: तीसरा बच्चा होने पर 30 हजार और चौथे पर 40 हजार रुपये… आंध्र सरकार की नई पॉपुलेशन पॉलिसी चर्चा में| Andhra Pradesh Scheme

सीता फिल्म्स और राकेश डांग – Welcome To The Jungle

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में केवल अक्षय और सुनील शेट्टी ही नहीं बल्कि कुल 34 बड़े कलाकार नजर आने वाले है, और फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने सभी किरदारों से कॉमेडी करवाई है। फिल्म को ए. ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 ने सीता फिल्म्स और राकेश डांग के साथ मिलकर तैयार किया है। वहीं कलाकारों की बात करें तो अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल,  श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, आफताब शिवदासानी,  दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल समेत कई बड़े स्टार इस फिल्म का हिस्सा बने है। वहीं फिल्म में दलेर मेहंदी भी एक सरप्राइज पैकेज है।

26 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी फिल्म – Welcome To The Jungle

बता दें कि फिल्म का अल्ट्रा स्टाइलिश पोस्टर पहले ही 13 मई को रीलिज हुआ था जिसमें अक्षय कुमार काफी हटके नजर आये थे, इस पोस्टर के आने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई थी.. और उसे बखूबी भुनाया है इसके टीजर ने.. अब तो सबको इस फिल्म के रिलिज होना के इंतजार है.. फिल्म वेलकम टू द जंगल अगले महीने 26 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी…

285 करोड़ रूपय के बजट में बन कर तैयार हुई फिल्म – Welcome To The Jungle

इससे पहले अक्षय फिल्म भूत बंग्ला के जरिये लोगो को डराते और हंसाते नजर आये है जो कि 17 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शको का भरपूर प्यार भी मिला..120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 226 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अक्षय की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल 285 करोड़ रूपय के बजट में बन कर तैयार हुई है। वेल फिल्म के टीजर ने तो सबको एक्साइडेट कर दिया है लेकिन इस फिल्म का जादू कितना चढ़ेगा ये तो फिल्म के रीलिज के बाद पता चलेगा. वेल क्या आप भी है फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड.. तो हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds