Rajasthan crime news: हाल ही में राजस्थान (Rajasthan) से एक दिल दहला देने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जहाँ लगातार उत्पीड़न से तंग आकर दो बहनों ने आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों के परिजन गहरे शोक में डूब गए, और घटनास्थल पर तुरंत ही चीख-पुकार मच गई। मौके से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जाँच शुरू कर दी है।
सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बहनों की आत्महत्या
जब खुद रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो पीड़ित जनता न्याय के लिए किसके पास जाए? वे किससे मदद की उम्मीद कर सकते हैं? पीड़ित परिवारों को अब पुलिस की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, राजस्थान के जोधपुर में, गैंगरेप और ब्लैकमेल से हताश होकर एक पीड़िता ने अपनी जान दे दी है। इसके अलावा, अब इस मामले में पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
पीड़ित पिता ने निष्पक्ष जांच की मांग की – Rajasthan crime news
दरअसल, राजस्थान (Rajasthan) में, बीते मार्च के महीने में एक महिला ने कई सालों तक गैंगरेप और ब्लैकमेल का शिकार होने के बाद सुसाइड कर लिया था। वही अभी ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि ठीक दो महीने बाद, अब उसकी छोटी बहन ने भी अपनी जान दे दी है। आरोप है कि पुलिस से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें इंसाफ नहीं मिला। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के मुताबिक जोधपुर (Jodhpur) में इन दोनों बहनों की मौत से पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है। पुलिस पर लापरवाही बरतने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप लग रहे हैं। पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए, पीड़ित बहनों के पिता ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की है।
और पढ़े: किराया न चुका पाने पर पत्नी और बेटी को मकान मालिक को सौंपा! कई बार हुआ शोषण | Gujarat crime News
कब हुई पहली घटना – Rajasthan crime news
यह पूरा मामला मार्च में शुरू हुआ। 20 मार्च को बड़ी बहन की मौत हो गयी। उसकी मृत्यु के बाद, 11 अप्रैल को छोटी बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया था कि उनकी बड़ी बहन, महिपाल नाम के एक स्थानीय ई-मित्र सर्विस सेंटर ऑपरेटर (E-Mitra Service Center Operator) का शिकार बन गई थीं। इस महिपाल ने गुपचुप तरीके से उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। इसी के चलते उसे ब्लैकमेल किया गया और परेशान किया गया।
आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज – Rajasthan crime news
आपको बता दें, ये धमकी देने का सिलसिला सालों से चल रहा था। वही दर्ज की गई शिकायत में लगभग आठ लोगों के नाम शामिल थे। आरोपी महिपाल के अलावा, इस मामले में शिवराज, गोपाल, विजराम, दिनेश, मनोज और पुखराज शामिल हैं। शिकायत में आरोप है कि इन सभी लोगों ने मिलकर बड़ी बहन के साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिपाल और उसके साथियों ने लगभग चार वर्षों तक उसे लगातार मानसिक और शारीरिक यातनाएँ दीं। उन्होंने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और उससे लगातार पैसे ऐंठे। लेकिन एक दिन इन सभी प्रताड़ना को और अधिक सहन न कर पाने के कारण, उसने 20 मार्च को आत्महत्या कर ली।
छोटी बहन ने पुलिस को एक कड़ी चेतावनी – Rajasthan crime news
अपनी बड़ी बहन की मौत के बाद, छोटी बहन ने पुलिस को एक कड़ी चेतावनी दी। उसने साफ़ तौर पर कहा कि अगर उसकी शिकायत के आधार पर आरोपियों के ख़िलाफ़ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई—और अगर उसे इंसाफ़ नहीं मिला—तो वह भी अपनी जान दे देगी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली; लेकिन, एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की न कोई ठोस कदम उठाया।
छोटी बहन का आरोप आरोपियों की नज़र उस पर – Rajasthan crime news
घटना के बाद से आरोपी आज़ादी से घूमते रहे, और पुलिस की निष्क्रियता के कारण, पीड़ित परिवार को लगातार दहशत में जीना पड़ा। बड़ी बहन को खोने के बाद भी, आरोपियों की हिम्मत ज़रा भी कम नहीं हुई। छोटी बहन ने अब आरोप लगाया है कि आरोपियों ने अब उसे अपना निशाना बना लिया है। जिसके बाद आरोपियों ने मृतका कि छोटी बहन के वीडियो बनाना शुरू कर दिया। और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
लेकिन सवाल अब भी यह है कि FIR दर्ज होने के बाद भी, आरोपी बेखौफ रहे और उसे सरेआम धमकियाँ देते रहे। उन्होंने लड़की के सामने शेखी बघारी कि पुलिस उनका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाएगी और वे बेख़ौफ़ आज़ादी से घूमते रहेंगे। जब न्याय की सारी उम्मीदें पूरी तरह टूट गईं और आरोपियों की धमकियाँ बढ़ गईं, तो शुक्रवार को मृतका की छोटी बहन ने एक बड़ा कदम उठाया। उसने आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गई। और देखते ही देखते जहर खा लिए वही उसे मौके पर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुकी थी।
इसके बाद से मारवाड़ी समुदाय में भारी आक्रोश फैला गया इतना ही नहीं ग्रामीणों ने एमडीएम अस्पताल के बाहर नारेबाजी की और न्याय की मांग की है वही शुरुआती गतिरोध के बाद पीड़ित के परिवार वालों ने पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति दे दी है।





























