सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी अब बड़े पर्दे पर, सामने आया काला हिरण का पोस्टर – Kala Hiran poster Controversy

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 03 जून 2026, 01:34 PM Updated: 03 जून 2026, 01:34 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Kala Hiran poster Controversy: सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता है जिनसे कोई भी पंगा लेना तो कभी नहीं चाहेगा, लेकिन बावजूद इसके 1998 में सलमान खान के काले हिरण के शिकार करने औऱ उसके बाद उनकी गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से दुश्मनी की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर ली है… इतना ही नहीं जब से इसका पहला पोस्टर रीलिज हुआ तब से सलमान खान की नाराजगी भी देखने को मिल रही है,.. खबरे आ रही है कि सलमान की टीम ने फिल्म के निर्माता को लीगल नोटिस भी भेजा है लेकिन निर्माता के रिएक्शन ने बता दिया कि फिल्म तो रिलिज होगी ही.. चाहे कुछ भी हो जायें, वो किसी को बाप से नहीं डरते.. क्या है इस पोस्टर में ऐसा, और क्यों हो रहा है इस फिल्म पर विवाद,.. जानेंगे सबकुछ डिटेल्स में।

और पढ़े: क्या भारत ने सच में बेच दिया देश का सोना? Bloomberg के दावे से मचा हड़कंप! | RBI Sold Gold Bloomberg Report

दरअसल 30 मई को काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का पहला पोस्टर रीलिज हुआ.. पोस्टर में सलमान खान का ही कोई रेप्लिका शर्टलैस होकर हाथों में बंदूक लिए निशाना लगाते नजर आ रहा है, लुक देखकर कोई भी कह सकता है कि ये सलमान खान पर ही बेस्ड है, और हम सभी जानते है कि काला हिरण को मारने के मामले में सबसे ज्यादा समय तक तलवार सलमान के सिर पर ही लटकी रही। वहीं काला हिरण (Kala Hiran) की हत्या के मामले में फंसने के बाद बिश्नोई समाज की नाराजगी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के साथ दुश्मनी की कहानी को बड़े प्रर्दे पर उतारने की तैयारी है। इस फिल्म में जोधपुर कोर्टरूम (Jodhpur Courtroom) का ड्रामा भी शामिल किया गया है।

और पढ़े: बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे 6 थाई नागरिक गिरफ्तार; बैग से निकला 19.70 करोड़ का गांजा| Varanasi airport drug bust

सलमान खान ने भेजा नोटिस

एक क्राइम थ्रिलर फिल्म के तौर पर दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसर्बी से इंतजार है.. 20 जून को फिल्म का पहला लुक और टीज़र भी रिलीज किया जायेगा.. वहीं पहला पोस्टर आने के बाद तो कहानी में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। जब सलमान खान की टीम का तऱफ से पोस्टर को लेकर आपत्ति जताई गई, लेकिन फिल्म के निर्माता अमित जानी (Producer Amit Jani) ने साफ तौर पर कहा कि वो वो डरेंगे नहीं,, उन्होंने लीगल नोटिस की पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि सलमान खान उन्हें नोटिस भेजकर काला हिरण मूवी से जुड़े लोगों को धमकाने की कोशिश कर रहे है, लेकिन वो डरने वाले नहीं है, मैं अभी जिंदा हूं और मुझे मुर्दा न समझे। निर्माता का ऐसा रवैया बताता है कि वो सलमान खान के इंफ्लूएंस में आने वाले नहीं है। बता दें कि  काला हिरण का निर्देशन भरत एस श्रीनेत ने किया है.. और इस फिल्म की रिलिज डेट की उनाउंसमेंट नहीं हुई है।

हिरण हत्याकांड का मामला अब भी कोर्ट में लंबित

हालांकि इस फिल्म में ऐसा क्या है जिसका विरोध हो रहा है वो तो रिलिज के बाद पता चलेगा, लेकिन काला हिरण हत्याकांड का मामला अब भी कोर्ट में लंबित है और सलमान अभी भी दोषी है.. जिसके कारण लॉरेंस बिश्नोई के साथ सलमान की दुश्मनी आज भी जारी है.. 14 अप्रैल 2024 को लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गो ने सलमान खाल के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी, और सलमान को संभल कर रहने की चेतावनी दी थी। इस मामले के कारण सलमान खान काफी सुरक्षा में रहते है। ऐसे में अगर ये फिल्म रीलिज होती है तो दर्शकों का क्या क्या पता चलेगा, ये देखने वाली बात होगी.. वैसे आप कितने एक्साइटेड है इस फिल्म को देखने के लिए हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds