सुष्मिता सेन की छवि पर सवाल उठाने वालों को एक्स ने दिखाया आईना – Sushmita Sen

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 02 जून 2026, 05:32 PM Updated: 02 जून 2026, 05:32 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Sushmita Sen: साल 2022 में बॉलीवुड से जुड़ी कई कंट्रोवर्सिस काफी सुर्खियों में रही थी, लेकिन जिस खबर ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी थी, वो थी मिस यूनिवर्स 1994 सुष्मिता सेन की अचानक आई एक तस्वीर, जिसने उनके लव अफेयर को दुनिया के सामने ला दिया था, वहीं इस लव अफेयर के चक्कर में सुष्मिता सेन जैसी सेल्फ डिपेंडेंट वुमन पर भी गोल्ड डिगर होने का आरोप लग गया था। अब भाई सुष्मिता के लव इंट्रस्ट ही एक ऐसे शख्स थे, जिसके बारे में कोई सोच ही नहीं सकता था कि सुष्मिता उन्हें डेट कर सकती है, जी हां, सुष्मिता की ये पिक्चर थी आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी के साथ। ये पिक्चर खुद ललित मोदी ने पोस्ट की थी।

और पढ़े: भारत के खिलाफ नहीं होगी म्यांमार की जमीन का इस्तेमाल, मोदी को राष्ट्रपति ह्लाइंग का बड़ा भरोसा| India-Myanmar Relations

सुष्मिता सेन को झेलनी पड़ी थी आलोचना

जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा बैटर हाफ… यानि की लाइफ पार्टनर। इस पिक्चर के आने के बाद ललित मोदी से ज्यादा आलोचना सुष्मिता सेन को झेलनी पड़ी थी.. उन्हें गोल्ड डिगर तक कहा गया था, लेकिन सुष्मिता ने कोई प्रतिक्रिया नही दी थी, हांलांकि दोनो कुछ समय के बाद चुपचाप अलग हो गए थे, लेकिन अब करीब 4 साल बीत जाने के बाद ललित मोदी ने खुद सुष्मिता से रिश्ते को लेकर कही बड़ी बात..जिसने सुष्मिता को ट्रोल करने वालों के मुंह पर जड़ दिया है करारा तमाचा।

दरअसल अभी हाल ही में ललित मोदी ने एक इंटरव्यू में सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करने औऱ उसके बाद लोगों की प्रतिक्रिया को देखकर जो महसूस किया था उस पर बातचीत की थी। ललित मोदी ने कहा कि वो समय बेहद खूबसूरत था.. हम रिश्ते में थे, लेकिन पिक्चर ऑनलाइन पोस्ट करने की कोई प्लानिंग नहीं थी, हम दोनो प्लेन में थे और मैने बस कहा कि मैं पिक्चर पोस्ट कर रहा हूं, सुष्मिता को शायद अंदाजा था कि क्या होगा, वो मुझसे लड़ रही थी कि मैं ऐसा न करूं, लेकिन मैंने उसे पोस्ट कर दिया। हमारा रिश्ता काफी खूबसूरत था, लेकिन तब मैने ये नहीं सोचा था कि ये पिक्चर ऐसे वायरल होगी…जब हम प्लेन से उतरे तब तक ये खबर चारों तरफ फैल चुकी थी। लेकिन सार्वजनिक तौर पर कुछ कहने से हम बचते थे।

और पढ़े:ट्रंप के युद्धविराम ऐलान के बाद नेतन्याहू का सख्त संदेश, बोले- हमले नहीं रुके तो बेरूत बनेगा निशाना| Israel Lebanon Ceasefire

जब सुष्मिता को किया गया ट्रोल

ललित मोदी ने कहा कि उन्हें लगा था कि लोग दोनो के रिश्ते को प्यार देंगे, लेकिन इसका उल्टा हो गया। लोगो ने सुष्मिता को ट्रोल करना शुरु कर दिया। उन्हें गोल्ड डिगर कहने लगे, लेकिन सच तो ये है कि सुष्मिता कभी फाइनेंनशियली मुझ पर डिपेंड ही नहीं थी, बल्कि मैं उन पर डिपेंडेट था, हम जब भी बाहर जाते तो वो ही सारी पेमेंट करती थी। वो खुद एक सशक्त और सेल्फ डिपेंडेंट वुमन है, उनके हीरों के कई स्टोर है, तो भला उन्हें मेरे पैसों की क्या ही जरूरत थी। ललित मोदी ने यहां खुद को एक आश्रित प्रेमी कहा।

खूबसूरत रिश्ता चंद लोगों की तीखी बातों से टूटा bollywood actress

ललित मोदी ने इस बात का भी दुख जताया कि वो एक शक्तिशाली विल वाली महिला है, जो हमेशा दूसरो की मदद करती है, कभी किसी से कुछ नहीं लिया.. ऐसे में लोग उनके बारे में गलत बोल रहे है तो  सरासर गलत है। सच तो ये है कि सुष्मिता खुद ही एक अनमोल हीरा है, जो सहेज कर रखने के लिए है। ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता से भले ही रिश्ता टूट गया हो लेकिन वो आज भी मेरी जिंदगी की सबसे अहम लोगो में से एक है। उनका रिश्ता हमेशा से ही बेहद खास रहा है औऱ सुष्मिता के साथ यादों को आज भी संजो कर रखते है। वेल ललित मोदी के इस खुलासे से ट्रोलर्स को तो करारा तमाचा लग गया, लेकिन इस बात का भी अफसोस है कि एक खूबसूरत रिश्ता चंद लोगों की तीखी बातों से टूट गया।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds