शारीरिक संबंध के बदले फिल्म…डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के आगे रखी ये डिमांड, फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 11 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मुंबई शहर में बहुत से ऐसे लड़के-लड़कियां स्टार बनने का सपने लेकर आते है, लेकिन इनमें से कुछ ऐसे मामले सामने आते है जो इस दौरान कुछ गलत चीजों का शिकार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला फिर से मुंबई से सामने आया है, जहां डायरेक्टर ने फिल्म में काम देने के लिए एक एक्ट्रेस से घटिया डिमांड कर दी। मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल फिल्म डायरेक्टर ने एक अभिनेत्री से फिल्मों में कास्ट करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी थीं। इतना ही नही डायरेक्टर ने अभिनेत्री से अंतरंग तस्वीरों की मांग भी की थी। वहीं जब डायरेक्टर की बातों को मानने से एक्ट्रेस से इनकार कर दिया, तो डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी।

इसके बाद एक्ट्रेस मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंची और डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत। पुलिस ने डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले अभी पिछले महीने ही एक अभिनेत्री ने मुंबई पुलिस से शिकायत की थी कि एक निर्माता के भाई ने उन्हें काम दिलाने के बहाने गलत तरीके से छुआ और यौन संबंध बनाने के बदले रोल देने की बाद कही थी। अभिनेत्री की शिकायत के बाद आरे पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 354 के तहत FIR दर्ज की गई थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds