Smita Patil: कई बार जीवन साथी को लेकर एक गलत फैसला किसी को आजीवन कभी न भरने वाला गम दे जाता है और ये तन्हाई गम उनके साथ ही दुनिया से जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ था कि 70 और 80 के दशक मे एक छोटी मगर सदाबहार फिल्मी करियर वाली एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के साथ। पिछले कुछ दिनो से स्मिता पाटिल काफी सुर्खियों में है.. क्योंकि उनकी नीजि जिंदगी फिर से चर्चा में आ गई है.. अपनी शादी और शादी के बाद वो किस दर्द में जी रही थी.. इसका खुलासा हो चुका है।
प्रतीक ने पिता राज बब्बर से सारे रिश्ते नाते तोड़े – Smita Patil
स्मिता के बेटे प्रतीक स्मिता पाटिल (Smita Patil) पहले ही अपने पिता राज बब्बर से सारे रिश्ते नाते तोड़ चुके है.. यहां तक कि वो तो अब अपने पिता का सरनेम भी यूज नहीं करते है.. जो बताता है कि राज बब्बर ने कभी प्रतीक की फिक्र नहीं की… लेकिन अब स्मिता पाटिल (Smita Patil) की दोस्त और फिल्ममेकर अरुणा राजे ने स्मिता के अंतिम पलो में उनकी स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद से राज बब्बर भी काफी ट्रोल हो रहे है। आईये जानते है कि आखिर क्यों अचानक हो गई स्मिता पाटिल की मौत.. और कैसे थे शादी के बाद उनके दिन।
स्मिता को शादीशुदा राज बब्बर से प्यार – Smita Patil
अरूणा राजे ने खुलासा किया कि स्मिता पाटिल (Smita Patil) एक टॉप एक्ट्रेस थी, उनके फैंस की लिस्ट बढ़ रही थी, लेकिन करियर के पीक पर उसे बहुत बड़ी गलती हो गई.. उन्हें पहले से शादीशुदा राज बब्बर से प्यार हो गया। राज बब्बर ने अपनी पत्नी नादिरा बब्बर के साथ बेवफाई की.. वो स्मिता के साथ रिश्ते में थे. स्मिता हर हाल में राज बब्बर से शादी करना चाहती थी। जिसके लिए वह अपना परिवार, अपना करियर सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार थी। स्मिता (Smita Patil) ने राज बब्बर के पहली पत्नी के तलाक के बिना ही उनके शादी कर ली। जो उनकी तन्हा जिंदगी की पहली खाई थी। स्मिता के परिवार को काफी झटका लगा.. उन लोगो ने नाराजगी में उनसे रिश्ता ही तोड़ लिया.. उनके दोस्तो ने भी स्मिता से दूरी बना ली थी।
Also Read: एक बार चार्ज करो और 1,250KM तक दौड़ाओ… चीन की नई इलेक्ट्रिक कार ने मचाया धमाल | Long Range EV
जूझ रही थी स्मिता अकेलेपन से – Smita Patil
राजे ने खुलासा किया कि स्मिता का प्यार असल में एक जूनून में बदल गया था… उनकी प्रेग्नेंसी में पहले से ही काफी कॉंप्लिकेशन थी, डॉक्टर ने उन्हें काफी हिदायते दी थी, लेकिन बावजूद इसके जब वो 7 महीने की गर्भवती थी तब उन्होंने राज बब्बर के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। अरूणा राजे ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि स्मिता (Smita Patil) की मौत के बात उनकी अलमारी के कई लेटर्स मिले.. जो उन्होंने अपनी मां को लिखे थे.. लेकिन कभी भेज नहीं सकी। उन लेटर्स में स्मिता का राज के प्रति प्यार और जूनून साफ समझा जा सकता है। ऐसे समय में जब स्मिता अकेलेपन और तन्हाई से जूझ रही थी, तब अरूणा राजे ही उनकी इकलौती एकमात्र साथी थी.. ऐसी हालात में भी राज बब्बर ने स्मिता को काफी ग्रांटेड ले रखा था।
प्रतीक को उनके नाना नानी ने ही संभाला – Smita Patil
आपको बता दे कि स्मिता पाटिल (Smita Patil) ने अपने बेटे को जन्म दिया था लेकिन उसके करीब 15 दिनो के बाद ही उनकी मौत हो गई थी.. हैरानी की बात है कि जिस राज बब्बर के प्यार में पागल होकर वो अपना सबकुछ छोड़ कर आ गई थी वो वापिस अपनी पहली पत्नी और बच्चों के पास चले गए.. तो वहीं प्रतीक को उनके नाना नानी ने ही संभाला.. कहा जाता है कि राज बब्बर ने कभी प्रतीक बब्बर की परवाह ही नहीं की। स्मिता पाटिल का राज बब्बर से शादी करने का फैसला आज भी उनके दोस्त और उनके परिवार वाले गलत मानते है। वो कहते है कि अगर स्मिता उनके पास होती तो वो जिंदा होती। एक सदाबहार अभिनेत्री की ऐसा दुखद अंत वाकई में काफी तकलीफदेह है।


























