सफेद डॉगी के साथ वायरल हुई सलमान की अनसीन तस्वीरें, कैप्शन ने जीता दिल – Salman Khan Viral Photo

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 06 Apr 2026, 10:05 AM | Updated: 06 Apr 2026, 10:05 AM

Salman Khan Viral Photo: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक ऐसे एक्टर है जो सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते है.. लेकिन उनकी खबरें जरूर सुर्खियों में रहती है.. अभी हाल ही में अपने पिता को लेकर परेशान सलमान खान ने अपने सूकून भरे पलो को लेकर कुछ पिक्चर काफी लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इतना ही नहीं इस पिक्चर को उन्होंने अपना सूकून भी कहा.. लेकिन पिक्चर से ज्यादा हैरान कर रहा है सलमान का लुक… सलमान इन पिक्चर में भले ही शांत लग रहे है लेकिन उनके चेहरे की झुर्रिय़ां कुछ और की कहानी बयां कर रही है.. अपने इस लेख में जानेंगे कि कौन है सलमान का सूकून.. और किसके साथ बिता रहे है सुबह से 4 बजे वो अपना समय..

Also Read: टोकन और नाम बदला फिर भी पकड़ा गया आरोपी! सिंधिया बोले तुरंत FIR दर्ज करो | Union Minister Jyotiraditya Scindia

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो

दरअसल सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडलर BEINGSALMANKHAN पर रात के 3 बजकर 55 मिनट पर एक के बाद एक कई पिक्चर शेयर की है, इसी के साथ सलमान ने कैप्शन लिखा है MY SUKH…सलमान के सुख असल में एक PET DOG है.. जिनके साथ सल्लू मियां 4 बजे के करीब कुछ अकेले में समय बिता रहे है।

सलमान खान का पालतू जानवरो को लेकर कितना लगाव है, वो तो हम सभी जानते है। उनकी एनजीओ बिइंग ह्यूमन जानवरों के भले के लिए लगातार काम करती है। वहीं सलमान खुद भी अपने घर में कई पालतू कुत्तों को रखते है। जिनकी पिक्चर अक्सर आप सोशल मीडिया पर देख सकते है।

Also Read: तीन मैचों की हार के बाद CSK प्लेऑफ तक कैसे पहुंचेगी? पढ़िए पूरा राज़ | CSK IPL 2026 playoffs

बुढ़ापे की झलक को लेकर टेंशन

पिछले साल अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले  सलमान की इस पिक्चर मे उनके लुक को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। सफेद रंग के शर्ट में उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है, कुछ लोग उन्हें कमेंट कर रहे है कि सलमान भाई का अंदाज ही सबसे अलग है..तो वहीं कुछ लोग सलमान के चेहरे पर दिख रही बुढ़ापे की झलक को लेकर टेंशन में दिख रहे है। हालांकि सलमान अपने पेट डॉग के साथ काफी मस्ती करते दिख रहे है, और काफी खुश भी है। उन्हें खुल क हंसता देख कर उनके फैंस राहत की सांस ले रहे है,.. तो बताता है कि उनके पिता की रिकवरी से उन्हें थोड़ी राहत है। सलमान इन पिक्चर में काफी खुल कर हंसते नजर आ रहे है।

सुकून के पालो की पिक्चर

बता कि फरवरी 2026 में खबर आई थी कि सलमान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान उम्र संबंधी परेशानियों के चलते काफी बीमार हो गए थे.. उनकी उम्र 90 साल हो चुकी है, और तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता की तबीयत की खबर सुनकर मड आईलैंड में शूटिंग कर रहे सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे थे। वो काफी परेशान दिख रहे थे.. लेकिन जब उनकी हालात स्थिर हो गई है तो सलमान फिर से काम पर लौट गए है। ये पिक्चर उनके सूकून भरे पलो की कहानी कह रही है।

वेल सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो 17 अप्रैल को सलमान और अपूर्व लखिया की फिल्म मातृभूमि (बैटल ऑफ गलवान) रिलीज होने वाली थी, जिसका ट्रेलर पहले ही लॉंच हो चुका है लेकिन किसी कारण से ये फिल्म की रिलीज टाल दी गई तो वहीं अब इस फिल्म को मेकर्स इसी साल 15 मई को रीलिज करने की प्लानिंग कर रहे है। वेल सलमान का नाम अक्सर विवादों में ही रहता है, इसलिए उनके फैंस उन्हें सूकून भरे पलो में देखते है तो शायद सलमान से ज्यादा उनके फैंस को सूकून मिलता है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds