AI का बड़ा झटका! SaaSpocalypse से हिल गई सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री, क्या खत्म हो जाएगा SaaS?

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 31 Mar 2026, 02:59 PM | Updated: 31 Mar 2026, 02:59 PM

AI impact on SaaS industry: टेक्नोलॉजी की दुनिया में इन दिनों एक नया शब्द तेजी से चर्चा में है… ‘SaaSpocalypse’। यह शब्द Software-as-a-Service (SaaS) इंडस्ट्री पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते असर को दिखाता है। हाल ही में AI कंपनी Anthropic ने अपने Claude चैटबॉट के लिए कुछ नए टूल्स लॉन्च किए, जिनके बाद बाजार में हलचल मच गई।

इन AI टूल्स ने अलग-अलग इंडस्ट्री के कई काम खुद करने की क्षमता दिखाई। इसका असर इतना बड़ा था कि एक ही दिन में सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई और करीब 300 बिलियन डॉलर का नुकसान हो गया। इसी झटके को ‘SaaSpocalypse’ कहा जा रहा है।

और पढ़ें: India Bans Chinese CCTV: कई कंपनियों के CCTV हो सकते हैं बैन! क्या आपका घर या ऑफिस का कैमरा भी रिस्क में है?

क्या होता है SaaS और क्यों है इतना अहम | AI impact on SaaS industry

SaaS यानी Software-as-a-Service एक ऐसा मॉडल है, जिसमें कंपनियां सॉफ्टवेयर खरीदने के बजाय उसे सब्सक्रिप्शन के जरिए इस्तेमाल करती हैं। Microsoft 365, Google Workspace और Salesforce जैसे प्लेटफॉर्म इसी मॉडल पर चलते हैं।

पिछले एक दशक में SaaS इंडस्ट्री ने तेजी से ग्रोथ की है। इसका कारण है कि कंपनियों को इससे लगातार कमाई होती है और यूजर्स को बिना ज्यादा खर्च के सॉफ्टवेयर मिल जाता है। लेकिन अब AI इस पूरे सिस्टम को चुनौती दे रहा है।

AI Agents बन रहे हैं असली गेम चेंजर

AI का नया रूप ‘AI Agents’ है, जो सिर्फ मदद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अब खुद काम करने लगा है।

ये AI एजेंट अब:

  • लीगल डॉक्यूमेंट तैयार कर सकते हैं
  • फाइनेंशियल एनालिसिस कर सकते हैं
  • कस्टमर सपोर्ट संभाल सकते हैं
  • कोडिंग तक कर सकते हैं

यानि जो काम पहले कई सॉफ्टवेयर और टीम मिलकर करती थी, अब वह एक AI एजेंट अकेले कर सकता है। ChatGPT जैसे टूल्स के आने के बाद यह बदलाव और तेज हो गया है।

बाजार में दिखा बड़ा असर

AI के बढ़ते प्रभाव से निवेशकों में चिंता बढ़ी है। Adobe, Oracle और SAP जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे सेक्टर को करीब 1 ट्रिलियन डॉलर तक का नुकसान झेलना पड़ा। इसका असर भारत में भी दिखा, जहां Infosys और Wipro जैसी आईटी कंपनियों के शेयर भी दबाव में आए।

असली चिंता क्या है?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर AI खुद सॉफ्टवेयर बना सकता है, तो कंपनियां महंगे सॉफ्टवेयर पर पैसा क्यों खर्च करें?

AI की मदद से अब सॉफ्टवेयर बनाना:

  • सस्ता हो गया है
  • तेज हो गया है
  • आसान हो गया है

इसे ‘vibe coding’ कहा जा रहा है, जिसमें AI खुद कोड तैयार कर देता है और इंसानी मेहनत कम हो जाती है।

टेक दिग्गजों की राय

Microsoft के CEO Satya Nadella का मानना है कि AI अभी शुरुआती दौर में है और इसमें आगे और ज्यादा ग्रोथ देखने को मिलेगी। वहीं Zoho के CEO Sridhar Vembu का कहना है कि SaaS इंडस्ट्री पहले से ही कुछ कमजोरियों से जूझ रही थी और AI ने बस उन्हें उजागर कर दिया है।

क्या सच में खत्म हो जाएगा SaaS?

हालांकि डर के बीच कुछ आंकड़े राहत भी देते हैं। Microsoft का क्लाउड बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है और Oracle के पास रिकॉर्ड कॉन्ट्रैक्ट्स हैं। इसका मतलब है कि कंपनियां अभी भी मौजूदा सॉफ्टवेयर सिस्टम पर निर्भर हैं।

आगे का रास्ता क्या होगा

विशेषज्ञों का मानना है कि SaaS पूरी तरह खत्म नहीं होगा, बल्कि इसका रूप बदल जाएगा। Nvidia के CEO Jensen Huang के मुताबिक, भविष्य में SaaS “AaaS” यानी Agentic AI as a Service में बदल सकता है, जहां सॉफ्टवेयर की जगह AI एजेंट्स सेवाएं देंगे।

‘SaaSpocalypse’ फिलहाल एक चेतावनी है कि टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है। AI सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री को पूरी तरह खत्म नहीं करेगा, लेकिन इसे बदल जरूर देगा। आने वाले समय में वही कंपनियां टिक पाएंगी, जो इस बदलाव के साथ खुद को ढाल लेंगी।

और पढ़ें: CERT-In Warning for iPhone Users: डेटा चोरी का बड़ा खतरा! iPhone यूजर्स को तुरंत करना होगा ये काम

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds