Whatsapp Remind Me: भागदौड़ भरी मॉडर्न लाइफस्टाइल में अक्सर हम जरूरी काम भूल जाते हैं। लेकिन क्या हो अगर आपका पसंदीदा मैसेजिंग ऐप WhatsApp खुद एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह आपको आपके पेंडिंग काम याद दिलाए? व्हाट्सएप का नया ‘Remind Me’ फीचर अब आपकी जिंदगी आसान बनाने आ गया है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं यह कैसे काम करता है।
और पढ़ें: Russia Selling Gold: पुतिन की मजबूरी या सोची-समझी चाल? खजाना खाली कर ‘गोल्ड’ क्यों बेच रहा रूस!
बता दें कि रोजमर्रा की भागदौड़ में हम अक्सर WhatsApp पर मैसेज तो पढ़ लेते हैं, लेकिन जवाब देना या कोई जरूरी काम याद रखना भूल जाते हैं। इसी समस्या को हल करने के लिए WhatsApp एक नया फीचर लेकर आया है‘Remind Me’। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए काफी काम का है, जो दिनभर कई चैट्स में बिजी रहते हैं और जरूरी बातें मिस कर देते हैं।
क्या है ‘Remind Me’ फीचर?
WhatsApp का ‘Remind Me’ फीचर आपको किसी भी चैट या मैसेज पर अलार्म/रिमाइंडर सेट करने की सुविधा देता है। चाहे वह कोई ज़रूरी टेक्स्ट हो, फोटो, वीडियो या फिर कोई डॉक्यूमेंट, आप अपनी पसंद का समय चुन सकते हैं। तय समय होते ही व्हाट्सऐप आपको एक नोटिफिकेशन भेजेगा, ताकि आप वह काम समय पर पूरा कर सकें।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस फीचर को यूज करना बहुत आसान है। सबसे पहले जिस मैसेज को याद रखना है, उसे लॉन्ग प्रेस (Long Press) करें। ऊपर दिख रहे विकल्पों में ‘Remind Me’ या घंटी (Bell) वाले आइकन पर टैप करें। यहाँ आप 2 घंटे, 8 घंटे, 24 घंटे या अपनी पसंद का कस्टम टाइम (Custom Time) चुन सकते हैं। बस, तय समय पर WhatsApp आपको खुद याद दिला देगा। अगर बाद में जरूरत न हो, तो आप उसी तरीके से रिमाइंडर हटा भी सकते हैं।
क्यों है यह फीचर खास?
अब तक WhatsApp में Star Message या Chat Pin जैसे ऑप्शन थे, लेकिन उनमें समस्या यह थी कि आपको खुद बार-बार जाकर उन मैसेज को चेक करना पड़ता था।‘Remind Me’ फीचर की खासियत:
- प्रोएक्टिव (Proactive): यह आपको खुद नोटिफिकेशन भेजकर याद दिलाता है।
- समय की बचत: आपको जरूरी मैसेज ढूंढने के लिए अपनी चैट्स को स्क्रॉल नहीं करना पड़ेगा।
- तनाव मुक्त: अब जरूरी मैसेज या डेडलाइन भूलने की टेंशन पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
यह फीचर खासतौर पर उनके लिए फायदेमंद है। जो एक साथ ऑफिस, फैमिली और पर्सनल चैट संभालते हैं, जिनके पास दिनभर बहुत सारे मैसेज आते हैं। जो जरूरी काम भूल जाते हैं, सबसे अच्छी बात यह है कि यह फीचर सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि इमेज, वीडियो, ऑडियो, GIF और डॉक्यूमेंट्स पर भी काम करता है। WhatsApp का ‘Remind Me’ फीचर छोटे लेकिन बेहद काम के अपडेट्स में से एक है। यह आपके रोजमर्रा के काम को आसान बनाता है और जरूरी चीजें भूलने से बचाता है। अब आपको हर चीज याद रखने की जरूरत नहीं WhatsApp खुद आपको याद दिलाएगा।






























