Bigg Boss 15 से बाहर आते ही रितेश ने खोली राखी के साथ अपने रिश्ते की पोल, किया ये बड़ा खुलासा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 21 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बिग बॉस का 15वां सीजन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा। ना तो ये अच्छी टीआरपी हासिल कर पा रहा और ना ही लोग इस सीजन को कुछ खास पसंद करते दिख रहे। हालांकि इस बीच मेकर्स लगातार शो को इंटरेस्टिंग बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए ही वो बिग बॉस 15 में लेकर आए थे राखी सावंत के पति रितेश को। लेकिन मेकर्स का ये दांव भी काम नहीं आया।

वैसे हाल ही में राखी के हसबैंड रितेश शो से बाहर हो चुके हैं। बिग बॉस में उन्होंने कुछ खास नहीं किया, जिसकी वजह से वो शो से आउट हो गए। अब बिग बॉस 15 से बाहर आने के बाद रितेश ने अपने और राखी के रिश्ते को लेकर कुछ बड़ी बातें बताई है। साथ ही साथ रितेश ने अपनी पहली शादी पर भी चुप्पी तोड़ी है। 

पहली पत्नी पर भड़के रितेश

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में रितेश ने कहा कि उनकी पहली पत्नी ने जो फोटो शेयर की वो सही है। रितेश ने बताया कि 2014 में उनकी शादी स्निग्धा प्रिया के साथ हुई थी, लेकिन वो उन्हें छोड़कर भाग गई। रितेश ने आगे कहा कि अपने बच्चों के लिए मैंने उसे फिर से मौका दिया, लेकिन वो दोबारा भाग गई। आपने ये भी सुना होगा कि मैंने उसको 4 घंटों तक मारा। लेकिन जब वो रही ही नहीं तो मैंने उसे मारा कैसे?

रितेश ने आगे ये भी कहा कि उनके पास सारे सबूत हैं, जिसे वो दुनिया को दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि वो एक ऐसी मा है जो रोते हुए बच्चे की उसके पिता के साथ बात नहीं कराती थी। मेरे पास सारे सबूत है। उसने और उसकी फैमिलीवालों ने कितने पैसे लिए। मैं ये सारे सबूत दिखाऊंगा, जिसके बाद जनता ही ये खुद फैसला करेगी कि क्या सही है। मेरे ऊपर कई इल्जाम लगाए गए। 

रितेश ने आगे ये भी कहा कि उन्हें उनकी पत्नी 2017 से परेशान कर रही है। वो बोले कि अगर मैंने उसे मारा तो  वो मेरे साथ क्यों रह रही है? उसने अब तक मुझे क्यों नहीं छोड़ा। अब तक मैं बच्चों की वजह से चुप था। वो 2017 से परेशान कर रही है, लेकिन अब चुप नहीं रहूंगा। अब बहुत ज्यादा हो गया है। 

आगे रितेश ने अपने और राखी के रिश्ते पर भी बड़ी बात बोली। उन्होंने कहा कि बिना तलाक लिए भगवान को साक्षी मानकर उन्होंने राखी के साथ शादी की। हम तलाक के इंतजार में है, लेकिन वो मुझे तलाक दे नहीं दे रही। मुझे उसने फंसाकर रखा हुआ है। वो खुद तो अपनी जिंदगी जी रही है, लेकिन मुझे परेशान कर रही है। 

राखी के साथ लड़ाई को बताया गेम प्लान

वहीं बिग बॉस में राखी के साथ होने वाली लड़ाईयों को रितेश ने अपना गेम प्लान बताया। बता दें कि बिग बॉस 15 में रितेश राखी के साथ खूब लड़ा करते थे। यहां तक कि सलमान ने भी रितेश को राखी के साथ सही तरीके से पेश नहीं आने के चलते फटकार लगाई थी। इस पर अब रितेश ने कहा कि ये मेरा प्लान था। मुझे शो में अपनी और राखी की लड़ाई दिखाई थी, क्योंकि लोगों ने मेरा लव एंगल देखा। रितेश ने कहा कि हालांकि ये लड़ाईयां नेगिटिव दिखने लगी थी। ऐसा लगने लगा था कि मैं राखी के कंपेटिबल नहीं हूं, लेकिन ये सबकुछ मेरा प्लान था। राखी को इसके बारे में मैं समझा नहीं सका और ये सबकुछ मेरे लिए नेगिटिव हो गया, जिसकी वजह से मैं शो से बाहर हो गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds