Who is kal somani| IPL में 15,000 करोड़ का धमाका: राजस्थान रॉयल्स बिकी, कौन हैं ये रहस्यमयी नए मालिक?

Nandani | Nedrick News Published: 25 मार्च 2026, 02:43 PM Updated: 25 मार्च 2026, 02:43 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Who is kal somani: आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान रॉयल्स की पूरी हिस्सेदारी अब एक नए मालिक के पास जा रही है। अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी ने करीब 1.63 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15,290 करोड़ रुपये में इस टीम को खरीद लिया है। इस डील ने आईपीएल की दुनिया में हलचल मचा दी है और फैंस के बीच भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

और पढ़ें: IPL 2026: पंत LSG छोड़ेंगे? मालिक गोयनका बोले-“मैं सोशल मीडिया का पंचिंग बैग हूं”

कौन हैं काल सोमानी?

काल सोमानी अमेरिका के एरिज़ोना (स्कॉट्सडेल) में रहने वाले एक अनुभवी बिजनेसमैन हैं। उनके पास 15 साल से ज्यादा का बिजनेस अनुभव है और उन्होंने एजुकेशन टेक, डेटा प्राइवेसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है।

वह IntraEdge और Truyo जैसी कंपनियों के फाउंडर हैं और AI गवर्नेंस से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। खेलों में भी उनकी दिलचस्पी काफी पुरानी है। वे मोटर सिटी गोल्फ क्लब के को-ओनर हैं और TMRW Sports व TGL Golf League जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में शुरुआती निवेशक रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स से पुराना जुड़ाव| Who is kal somani

यह पहला मौका नहीं है जब सोमानी का राजस्थान रॉयल्स से नाम जुड़ा हो। उन्होंने 2021 में इस फ्रेंचाइजी में निवेश किया था। उस समय ही उन्होंने आईपीएल के बढ़ते बाजार और इसके भविष्य को लेकर भरोसा जताया था। अब उसी भरोसे के साथ उन्होंने टीम की 100% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला लिया है।

कब से दिखेगा बदलाव?

हालांकि इस डील का असर तुरंत देखने को नहीं मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालिकाना हक में बदलाव आईपीएल 2026 सीजन के बाद लागू होगा। फिलहाल टीम अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। नए कप्तान रियान पराग और हेड कोच कुमार संगकारा के नेतृत्व में टीम का फोकस सिर्फ प्रदर्शन पर है।

पहले किसके पास थी टीम?

इस सौदे से पहले राजस्थान रॉयल्स में ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बडाले के पास 65% हिस्सेदारी थी। अब पूरी 100% हिस्सेदारी काल सोमानी के पास जाएगी। हालांकि, यह डील अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मंजूरी पर निर्भर है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 4-5 दिनों में इसे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया जाएगा।

आईपीएल में राजस्थान का सफर

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहली चैंपियन टीम रही है। साल 2008 में शेन वार्न की कप्तानी में टीम ने खिताब जीता था। इसके बाद टीम को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। हालांकि 2022 में टीम ने एक बार फिर फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन खिताब से चूक गई। अब नए मालिक के आने के बाद फैंस को उम्मीद है कि टीम एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ मैदान पर उतरेगी।

RCB पर भी नजर

इस बीच खबरें यह भी हैं कि एक और बड़ी टीम RCB भी बिक सकती है। हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो आईपीएल में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

और पढ़ें: Bhuvneshwar Kumar vs Harshal Patel: IPL में पर्पल कैप का असली किंग कौन? भुवनेश्वर और हर्षल के बीच छिड़ेगी नंबर-1 की जंग

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds