Trending

Janhvi Kapoor Exposes Media: भाई अर्जुन कपूर के लिए ढाल बनीं जान्हवी, मीडिया की क्लास लगाते हुए दिया करारा जवाब

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 05 Mar 2026, 08:34 AM | Updated: 05 Mar 2026, 08:34 AM

Janhvi Kapoor Exposes Media: पिछले महीने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी मां की पुण्यतीथि पर एक इमोश्नल पोस्ट क्या लिखा, बस एक तरफ कुछ उन्हें सांत्वना देने में लग गए तो वहीं कुछ लोगो को अर्जुन को ट्रोल करने का मसाला मिला गया, अर्जुन अपनी लाइफ में काफी बुरे दौर से गुजर रहे है, जिसे लेकर उन्होंने माना था कि वो अभी ठीक नहीं है लेकिन जल्द ही ठीक हो जायेंगे, लेकिन इस बात पर कुछ लोगो ने चुटकी लेना शुरु कर दिया।

उन्हें उनके करियर और पर्सनल लाईफ को लेकर बुली किया जाने लगा.. ये इतना ज्यादा था कि हैरसमेंट में बदल गया। जिसे लेकर अब उनकी सौतेली बहन जान्हनी कपूर ने रिएक्शन दिया है जिससे अर्जुन को ट्रोल करने वालो के मुंह पर करारा तमाचा जरूर लगेगा। इस लेख में जानेंगे कि आखिर ट्रोलर्स को क्या दिया करार जवाब..

और पढ़े: Nagpur crime: दादी पोते का रिश्ता हुआ तार-तार, रंग की चंद बुंदों के बदले उठाया ये खौफनाक कदम

अर्जुन कपूर के ट्रोलिंग को लेकर सवाल

दरअसल जान्हवी (Janhvi) ग्रेजिया मैग्जीन (Grazia Magazine) के एक इवेंट में शामिल होने गई थी, जहां उनसे उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर के ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया था, जिसके बाद जान्हवी ने सोशल मीडिया कल्चर पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ कंटेट क्रियेटक इतने इनसेंस्टिव होते है कि उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि वो जो मुद्दा उठा रहे है उससे सामने वाले पर क्या असर पड़ेगा, उन्हें केवल फेमस होना है, अपने व्यूज बढ़वाने है और इसलिए ऐसे क्रियेटर्स फिल्म स्टार्स को बलि के बकरे की तरह इस्तेमाल करते है। हालांकि ये समझने में थोड़ा समय लगता है कि वो जो भी परोस रहे है उसका आपकी रियल लाइफ में कोई मतलब ही नहीं है, लेकिन शुरुआत में इसका बहुत प्रभाव पड़ता है। जाव्हवी ने कहा कि उन्होंने खुद ये सब झेला है।

अर्जुन कपूर काफी तनाव में

जान्हवी ने माना कि उन्हें अपनी भाई की चिंता होती है, वो इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे है। अपनी एक्टिंग, अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर अर्जुन कपूर काफी तनाव में है, लेकिन जब उन्होंने अपनी मां के लिए संवेदनाये व्यक्ति की और उसके लिए इस तरह की ट्रोलिंग करना क्या सही था, हालांकि जब तक आप केवल जीवन यापन के लिए काम कर रहे है तब तक तो ठीक है लेकिन जब ये हैरसमैंट बन जाये तब बुरा है। कुछ लोगो को केवल कुछ व्यूज और फेम के लिए सितारों की पर्सनल स्पेस के सात खिलवाड़ करना बंद कर देना चाहिए।

दोनों न अपनी माँ को खोया

सितारो को बलि का बकरा बना कर अपना उल्लू सीधा करना न्यायसंगत नहीं है। जो नफरत आप फैलाते है उसे आपको भी कभी न कभी झेलनी ही पड़ेगी, तो बेहतर है कि आप सभी को ये बंद कर देना चाहिए। जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर दोनो ही सौतेले भाई बहन है, और दोनो ने ही अपनी मां को खो दिया है, इसलिए वो दोनो ही एक दूसरे का दर्द बखूबी समझ सकते है। जान्हवी का अर्जुन के लिये स्टैंड लेना बताता है कि दोनो में काफी अंडरस्टेंडिंग है।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आने वाली है, जो इसी साल रीलिज होगी, इसके अलावा वो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ तमिल में एक वेब सीरीज करने वाली है। जिसके लिए उन्हें अच्छी खासी फीस मिल रही है, वहीं अर्जुन कपूर की काफी लंबे समय से कोई फिल्म नहीं आई है, साथ ही उनकी लव लाइफ में भी काफी उथल पुथल मची है। मलाइका से अलग होने के बाद अर्जुन का हाल काफी बेहाल लग रहा है। अब देखना ये होगा कि क्या जान्हवी की हिदायत मीडिया वाकई में मानने वाली है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds