Vijay- Rashmika Marriage: रश्मिका को गोद में लेकर झूमे विजय, रोमांटिक डांस ने सास को भी किया इमोशनल

Nandani | Nedrick News Published: 03 मार्च 2026, 09:58 PM Updated: 03 मार्च 2026, 09:58 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Vijay- Rashmika Marriage: फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna ने 26 फरवरी को शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी। शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग फंक्शंस ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। खास तौर पर 24 फरवरी की संगीत नाइट, जिसने इस कपल और उनके परिवार के लिए यादगार पल बना दिए।

और पढ़ें: Anurag Dobhal Post Viral| करोड़पति यूट्यूबर के खिलाफ रची जा रही मौत की साजिश? पोस्ट में कहा: “मेंटली टॉर्चर हो रहा, सब कुछ छीना गया!”

संगीत नाइट: प्यार, आंसू और ढेर सारी मस्ती | Vijay- Rashmika Marriage

संगीत समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए उस रात को अपनी जिंदगी की सबसे यादगार शाम बताया। उन्होंने लिखा कि वो रात प्यार, हंसी, खुशी के आंसुओं, म्यूजिक, सिंगिंग और सबके नाच-गाने से भरी हुई थी।

रश्मिका ने बताया कि वो और विजय अपने परिवार और दोस्तों को सरप्राइज देना चाहते थे, लेकिन परिवार ने भी उनके लिए खास प्लानिंग कर रखी थी। जब दोनों ने अपने परिवार वालों को बेफिक्र होकर डांस करते देखा तो वे खुद भी हैरान और बेहद खुश हो गए।

ग्लैमरस लुक में छाए दूल्हा-दुल्हन

संगीत में रश्मिका ने मशहूर डिजाइनर जोड़ी Falguni Shane Peacock का ग्लिटरी आउटफिट पहना। उन्होंने बताया कि ड्रेस काफी खूबसूरत थी लेकिन वजनदार भी थी। इसके बावजूद उन्होंने पूरी रात उसी आउटफिट में जमकर डांस किया। सिल्वर लहंगे के साथ डायमंड ज्वेलरी, ईयररिंग्स और ग्लोइंग मेकअप में रश्मिका बेहद स्टनिंग लग रही थीं।

वहीं विजय ब्लू शेरवानी में नजर आए और हैंडसम हंक की तरह छा गए। उन्होंने भी बताया कि उसी डिजाइनर के कपड़ों में उन्होंने सुबह 4 बजे तक डांस किया।

डांस फ्लोर पर दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

कपल ने पार्टी के कुछ इंसाइड वीडियो भी शेयर किए हैं। एक वीडियो में विजय अपनी दुल्हन को बांहों में लेकर झूमते नजर आते हैं, तो एक क्लिप में वे रश्मिका को गोद में उठाकर डांस करते दिखे। रश्मिका ने अपने पति के लिए खास डांस परफॉर्मेंस भी दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने परिवार और विजय के भाई के साथ भी डांस किया। वहीं विजय ने भी अपनी लेडीलव के लिए स्पेशल डांस किया और एक फोटो में वे रश्मिका को प्यार से प्रपोज करते दिखाई दिए।

इमोशनल पल भी रहे खास

संगीत नाइट सिर्फ मस्ती तक सीमित नहीं रही। कई ऐसे मौके भी आए जब दोनों की आंखें नम हो गईं। स्पीच और सरप्राइज मोमेंट्स ने माहौल को भावुक बना दिया।

एक तस्वीर में विजय की मां अपनी बहू रश्मिका पर प्यार लुटाती नजर आईं। बेटे और बहू की जोड़ी को लेकर बात करते हुए वे भावुक हो गईं। यह पल फैंस के लिए भी काफी खास रहा।

विंटेज एंट्री और फैंस का इंतजार

कपल ने वेन्यू में विंटेज कार से एंट्री की, जिसने पूरे फंक्शन में चार चांद लगा दिए। सोशल मीडिया पर संगीत की तस्वीरों को लोग ‘ड्रीमी’ बता रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अब फैंस को उनकी हल्दी और मेहंदी समारोह की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। शादी की यह पूरी जर्नी रोमांस, मस्ती और इमोशन से भरपूर रही, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि विजय और रश्मिका की जोड़ी फैंस के दिलों पर खास जगह रखती है।

और पढ़ें: Rashmika Mandanna wedding: अपने रियल लाइफ स्वामी की हुईं श्रीवल्ली, दूल्हे को देख छलक आए रश्मिका की आंखों में आंसू

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds