Anurag Dobhal Post Viral| करोड़पति यूट्यूबर के खिलाफ रची जा रही मौत की साजिश? पोस्ट में कहा: “मेंटली टॉर्चर हो रहा, सब कुछ छीना गया!”

Nandani | Nedrick News Published: 03 मार्च 2026, 07:57 PM Updated: 03 मार्च 2026, 07:57 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Anurag Dobhal Post Viral: सोशल मीडिया और यूट्यूब पर मशहूर इन्फ्लुएंसर और मोटो व्लॉगर अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपने फॉलोअर्स के साथ एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अनुराग ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि पिछले साल से कुछ लोग उन्हें मेंटली टॉर्चर कर रहे हैं और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार, पैसे और रिश्ते छीन लिए गए हैं और अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा।

और पढ़ें: Bollywood stars Dubai homes: दुबई में आलीशान घरों के मालिक हैं बॉलीवुड के कई स्टार्स, लिस्ट में शाहरुख से सलमान तक हैं शामिल

अनुराग का दावा: मेंटली टॉर्चर और पीछा: Anurag Dobhal Post Viral

अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “पिछले साल से कुछ लोगों ने मुझे मेंटली टॉर्चर करना शुरू किया है। उन्होंने मुझसे सब कुछ छीन लिया—मेरा परिवार, पैसे और रिश्ते। मेरे ही अपनों ने मुझे इस हद तक टॉर्चर किया कि मैं जी नहीं सकता।”

Anurag Dobhal
Source: Google

उन्होंने आगे कहा, “मैंने जितना हो सका उतना स्ट्रगल किया, लेकिन अब वो मेरा पीछा कर रहे हैं और मुझे जान से मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। जितना सह सकता था हुआ, अब और नहीं। जाऊंगा जरूर, लेकिन इन सबके चेहरे और रियलिटी सबको बताकर जाऊंगा। अब सहन नहीं होता।”

अनुराग के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स में चिंता बढ़ गई है। उनके फॉलोअर्स लगातार उनकी सुरक्षा और स्थिति के बारे में अपडेट मांग रहे हैं।

अनुराग डोभाल कौन हैं?

अनुराग डोभाल एक इंडियन मोटो व्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें यूके 07 राइडर और बाबू भैया के नाम से भी जाना जाता है। अनुराग की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है और वह अपनी वीडियोस और राइडिंग के लिए मशहूर हैं।

‘बिग बॉस 17’ में विवाद

अनुराग की लोकप्रियता को बिग बॉस 17’ ने और बढ़ाया। लेकिन शो से बाहर आने के बाद उन्होंने होस्ट सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए। अनुराग ने कहा कि उन्हें ‘वीकेंड का वार’ में नजरअंदाज किया गया और फैंस का सपोर्ट उन्हें मेकर्स के द्वारा नहीं दिखाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि सलमान ने उन्हें बेइज्जत किया और नाचने को कहा।

निजी जीवन और पुराने विवाद

अनुराग पहले भी विवादों में रह चुके हैं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड साव्या केसी ने उन पर चीट करने और झूठ बोलने का आरोप लगाया था। साव्या ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि अनुराग उनकी रायवल पार्टी से जुड़े लोगों से मिले और उनकी सुरक्षा या इमेज के खिलाफ काम कर रहे थे। इसके अलावा, अनुराग ने उनसे दिए गए गिफ्ट वापस मांगे थे, जिससे विवाद और बढ़ा।

फैंस और सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

अनुराग के हालिया पोस्ट के बाद उनके फैंस में चिंता है और सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ फॉलोअर्स उन्हें मानसिक तौर पर मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं।

और पढ़ें: ‘The Kerala Story 2’ पर 15 दिन की रोक: हाईकोर्ट ने रिलीज से पहले लगाई ब्रेक, मचा सियासी हंगामा

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds