5 सबसे डरावनी झील, जहां जाने से डरते हैं लोग! एक भारत की भी इसमें शामिल

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

आज हम बात करेंगे दुनिया की 5 सबसे डेंजरस झीलों के बारे में जो कि इतने खतरनाक झील है कि यहां जान तक का जोखिम हो जाता है। यहां लोग जब भी आते हैं खौफ के साये में ही होते हैं। तो चलिए इन झील के बारे में जानते हैं। 

हिमालय की रूपकुंड झील 

ब्रिटिश आर्मी को साल 1942 में इस झील की तलहटी में अवशेष मिले और ये अवशेष करीब 200 लोगों के थे। बताया जाता है कि 200 लोगों की मौत का रहस्य आज भी रहस्य है।  हैरानी की बात ये है कि 11वीं सदी तक किसी को कोई जानकारी ही नहीं थी इस झील के बारे में। इस झील में तैरना तक मना है। ऐसा इस वजह से क्योंकि यहां कब कौन सी रहस्यों से भरी घटना हो जाए कोई नहीं जानता।

अमेरिका की मिशिगन झील

अमेरिका की सबसे बड़ी झीलों में लेक मिशिगन को भी लिस्ट किया गया है और ये झील जितनी खूबसूरत है उससे ज्यादा तो इसके खतरनाक होने की चर्चाएं हैं। अब इस बारे में ये भी बताया जाता है कि इस झील के करीब जानलेवा गैस छाया रहता है, जिससे कि वहां मौजूद सारे जीव मारे जाते थे। साइंटिस्ट मानते थे कि झील के नीचे एक ज्वालामुखी है, जहां से कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस झील के वॉटर में मिक्स हो गई होगी और गैस का लेबल बढ़ जाने से ये बादल में चेंज होकर झील के आस पास छा जाते होंगे। 

ट्यूनीशिया की झील 

ट्यूनीशिया के गाफसा में एक झील है जिसको इस वजह से डेंजजरस कहा जाने लगा, क्योंकि इसके पानी में Poisonous alluvial पाए जाते हैं। और तो और फॉस्फेट की खान भी है इस झील में। जिसमें Radioactive elements तक पाए जाते हैं। जिससे कि झील में तैरने से लोगों को सख्ती से  मना कर दिया जाता है। इस झील की सबसे हैरत से भर देने वाली बात ये है कि ये रेगिस्तान के बीच में एकाएक ही बनकर अस्तित्व में आया। 

डोमिनिका की उबलती झील

उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में कैरेबियन एरिया है जहां एक देश है डोमिनिका और इस देश में एक झील है। अब आप कहेंगे इसमें खास नई बात है तो क्या खास है। दरअसल, ये कोई आम झील नहीं बल्कि उबलती हुई झील है जो मौत को यूं दावत देती है। इसके पानी का तापमान 92 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचता है, जिसका कारण है इस झील के पास एक ज्वालामुखी का होना जो पानी को गर्म कर देता है।

कीवू की विस्फोटक झील 

दुनिया की सबसे खतरनाक झीलों में लिस्टेड अफ्रीकी देश कांगो की कीवू झील है जिसे ‘विस्फोटक झील’ नाम से भी लोग जानते हैं। दरअसल, कार्बन डाई-ऑक्साइड और मीथेन गैस इसके पानी में मौजूद हैं। झील को लेकर कहते हैं कि इसके पास अगर बेहद कम तीव्रता का भी भूकंप आए तो एक बेहद बड़ा विस्फोट हो जाएगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds