Bollywood stars Dubai homes: दुबई में आलीशान घरों के मालिक हैं बॉलीवुड के कई स्टार्स, लिस्ट में शाहरुख से सलमान तक हैं शामिल

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 03 मार्च 2026, 12:37 PM Updated: 03 मार्च 2026, 12:37 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bollywood stars Dubai homes:  दुबई पूरी दुनिया में एक ऐसा देश है जहां की चमक दमक सबको आकर्षित करती है, हाल के कुछ दशकों में दुबई की वैल्यू बहुत तेजी से बढ़ी है, खासकर बुर्ज खलीफा के बनने के बाद यहां कीमतों में और दुबई में आने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पूरी दुनिया के बडे नामचीन लोगो ने दुबई में संपत्ति खरीदी है, जिसमें हमारे बॉलीवुड सितारें भी पीछे नहीं है। अपने इस वीडियो में हम बॉलीवुड के उन सितारों की लिस्ट बतायेंगे, जिन्होंने दुबई में लिया है आलीशान घर..

Also Read: Delhi Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली की बेटियों के लिए बड़ा तोहफा, ‘लखपति बिटिया योजना’ से खाता भरेगा 1 लाख रुपये!

शाहरूख खान के विला में प्राइवेट बीच

ऑफकोर्स इस लिस्ट में किंग खान शाहरूख खान का नाम न हो, ये कैसे हो सकता है, उनके फैंस की दीवानगी तो ऐसी है कि उन्हें पूरा का पूरा आईलैंड गिफ्ट कर दिया तो फिर दुबई में घर लेना उनके लिए कौन सी बड़ी बात है। जी हां, शाहरूख खान के प्रति अपनी दीवानगी व्यक्त करते हुए दुबई की रियल स्टेट एंड प्रोपर्टी कंपनी नखील ने साल 2007 में शाहरूख को उनके जन्मदिन पर एक 100 करोड़ रूपय का विला गिफ्ट किया था. जो कि दुबई के पाम जुमेराह पर है जिसका नाम जन्नत है। इस विला के साथ एक प्राइवेट बीच भी बना हुआ है साथ ही 14,000 वर्ग फुट में फैला है और इसमें 6 बेडरूम है। इस विला को खुद शाहरूख की पत्नी गौरी खान ने इंटीरियर डिजाइन करके सजाया है ।

2, अगला नंबर है बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का.. दुबई की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा और दुबई मॉल के बीच पड़ने वाले द एड्रेस डाउनटाउन में आलीशान अपार्टमेंट है, जहां वो अक्सर फैमिली के साथ छुट्टिया मनाते है। सलमान के इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 120 करोड़ रुपय है। ये इलाका दुबई का सबसे मंहगा और पॉश इलाका कहलाता है।

3, शिल्पा शेट्टी- Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी एक बेहतरीन एक्ट्रेस है लेकिन उनकी संपत्ति में इजाफा तब हुआ जब उन्होंने लंदन के बिजनसमैन राज कुंद्रा से शादी की। शिल्पा शेट्टी को उनरे पति ने 2010 में मैरैज एनिवर्सिरी में बुर्ज खलीफा के 19वें माले पर 50 करोड़ का फ्लेट खरीद कर गिफ्ट किय़ा था। हालांकि बाद में इस कपल ने दुबई के पाम जुमेराह में 100 करोड़ के आसपास एक प्राइवेट बीच विला खरीदा है, जहां वो अक्सर फैमिली के साथ छुट्टिया मनाती नजर आती है।

4, अनिल कपूर (Anil Kapoor) – अनिल कपूर 4 दशकों से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड का हिस्सा है, वो हो या उनके बच्चे सभी आज सक्सेसफुल करियर के साथ आगे बड़ रहे है। अनिल कपूर के लिए दुबई उनका दूसरा घर है, उन्होंने दुबई के पॉश इलाके डिस्कवरी गार्डन के पास अल फुरजान इलाके में लग्जरी विला खरीदा है, जो भले ही 2 बेडरूम का है लेकिन काफी शानदार है। अमिल कपूर की 150 करोड़ की संपत्ति में एक ये विला भी शामिल है।

5, अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) – बच्चन परिवार के लाडले अभिषेक बच्चन ने भी अपनी बैटर हाफ ऐश्वर्या राय के साथ मिलकर 2015 में दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स के सैंचुरी फॉल्स में एक लग्जरी विला खरीदा था, जिसकी कीमत 16 करोड़ रूपय थी। इस विला में प्राइवेट स्विमिंग पूल, गोल्फ कोर्स और पिकनिक एरिया भी बना हुआ है। ये घर दोनो कपल ने अपनी बेटी आराध्य के लिए गिफ्ट के तौर पर खरीदा था।

विवेक ऑबरॉय (Vivek Oberoi) – विवेक ऑबरॉय भले ही फिल्मों में कुछ खास कमाल न दिखा पायें हो, लेकिन संपत्ति के मामले में वो भी किसी से कम नही है। विवेक ने अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताने के लिए दुबई के द मिडोज में एक आलीशान घर खरीदा है, जो कि दुबई के हरे भरे और शांत इलाके में है। इस घर को खुद विवेक की पत्नी प्रियंका ने डिजाइन किया है, जो पूरी तरह से विंटेज शैली से तैयार किया गया है। दुबई के बारे में कहा जाता है कि जो यहां गया, यहीं का हो गया और इन सितारों ने ये साबित भी किया है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds